Category: Politics

Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing it incorrectly and applying the wrong remedies.

  • Bengal Major Political Claim: ममता बनर्जी की TMC को झटका, TMC vs BJP की बढ़त की खबरें!

    Bengal Major Political Claim: ममता बनर्जी की TMC को झटका, TMC vs BJP की बढ़त की खबरें!

    West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Bharatiya Janata Party ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 45 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं, जबकि All India Trinamool Congress (TMC) का वोट शेयर घटकर करीब 40 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया है।(Bengal Major Political Claim)

    इन दावों के अनुसार, TMC के वोट प्रतिशत में लगभग 7% की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते पार्टी को बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान हुआ। वहीं BJP को कथित तौर पर भारी बढ़त मिली और सीटों में बड़ा उछाल देखने को मिला।

    संबंधित खबरें: Vote Counting in Five States: पांच राज्यों की मतगणना; किसकी बनेगी सरकार? बारामती-राहुरी उपचुनाव पर सबकी नजर!

    रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Communist Party of India (Marxist) और Indian National Congress का प्रदर्शन सीमित रहा, हालांकि कांग्रेस के वोट शेयर में हल्की बढ़त बताई जा रही है। एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया है कि कुछ छोटी पार्टियों की तुलना में NOTA (None of the Above) को ज्यादा वोट मिलने का दावा किया गया है, जो मतदाताओं की नाराजगी को दर्शाता है।

    विश्लेषकों का मानना है कि अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो इसका कारण एंटी-इनकंबेंसी, स्थानीय मुद्दे और वोट बैंक में बदलाव हो सकता है। हालांकि, इन सभी आंकड़ों और नतीजों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, और अंतिम परिणाम ही स्पष्ट तस्वीर पेश करेंगे।

    • BJP: ~45.43% वोट
    • TMC: ~40.86% वोट
    • CPI(M): ~4.30%
    • Congress: ~3.20%
    • NOTA वोट: कुछ छोटी पार्टियों से ज्यादा

  • Vote Counting in Five States: पांच राज्यों की मतगणना; किसकी बनेगी सरकार? बारामती-राहुरी उपचुनाव पर सबकी नजर!

    Vote Counting in Five States: पांच राज्यों की मतगणना; किसकी बनेगी सरकार? बारामती-राहुरी उपचुनाव पर सबकी नजर!

    Election Result 2026: देश के राजनीतिक भविष्य के लिए बहुत अहम माने जाने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी समेत 5 राज्यों महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव (Baramati and Rahuri Assembly by-elections) के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। जानें सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कौन सी पार्टी किस राज्य में आगे चल रही है….(Vote Counting)

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कौन आगे चल रहा है?
    सबसे चौंकाने वाले रिजल्ट्स वेस्ट बंगाल से आ रहे हैं। कुल 293 सीटों में से 245 सीटों के नतीजे आ चुके हैं और BJP ने 142 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 99 सीटों पर खिसक गई है। लेफ्ट और कांग्रेस पार्टियों के इस साल भी खाली रहने की संभावना है।

    संबंधित खबरें: Tamil Nadu Vote Counting: दक्षिण भारत में सियासी सरप्राइज; तमिलनाडु में TVK, पुड्डुचेरी में AINRC आगे!

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में कौन आगे चल रहा है?
    तमिलनाडु में 234 में से 213 सीटों के ट्रेंड्स आ चुके हैं। यहां AIADMK+ 93 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि DMK+ 68 सीटों पर है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके आगे तमिलनाडु में मतगणना के अब तक के रूझान में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) बड़ा उलटफेर करते हुए 38 सीटों में आगे चल रही है।

    चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां अन्नाद्रमुक पार्टी 36 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं टीवीके अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर देते हुए 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि द्रमुक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है और कांग्रेस और पीएमके दो-दो सीटों पर आगे चल रही है।

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक असम में कौन आगे चल रहा है?
    BJP ने एक बार फिर असम में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 136 सीटों में से 112 के आंकड़ों के मुताबिक, BJP गठबंधन 83 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ़ 27 सीटें मिली हैं। यहां BJP सत्ता बचाने में कामयाब होती दिख रही है।

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक केरल में कौन आगे चल रहा है?
    केरल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। 140 सीटों के नतीजों में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF/CONG+) 98 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी लेफ्ट फ्रंट (LDF) को सिर्फ़ 38 सीटों से ही संतोष करना पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि केरल की जनता ने हर पांच साल में सत्ता बदलने की अपनी परंपरा जारी रखी है।

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पुडुचेरी में कौन आगे चल रहा है?
    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 33 में से 29 सीटों पर रुझान सामने आ गया है, और BJP गठबंधन 22 सीटों के साथ सत्ता के करीब है। कांग्रेस को यहां सिर्फ़ 6 सीटों पर बढ़त मिली है।

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से बारामती में कौन आगे चल रहा है?
    पूरे राज्य और देश का ध्यान खींचने वाले बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हो गई। इस चुनाव में महायुति की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने शुरू से ही ज़बरदस्त बढ़त बना ली है, क्या वह न सिर्फ़ राज्य में बल्कि देश में भी जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगी? इस बात ने अब राजनीतिक जानकारों का ध्यान खींचा है।

    सुनेत्रा पवार ने गिनती के पहले राउंड से ही अपना दबदबा बना लिया था। पहले राउंड के नतीजों के बाद सुनेत्रा पवार 6,500 वोटों से आगे चल रही थीं। दूसरे राउंड के नतीजे आ गए हैं और सुनेत्रा पवार ने इस बढ़त को 16,543 वोटों तक बढ़ा दिया है। सुनेत्रा पवार आखिरकार चौथे राउंड में 36377 वोटों से आगे चल रही हैं।

    सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से राहुरी में कौन आगे चल रहा है?
    राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई, और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कर्डिले ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा है। पांचवें राउंड के नतीजे आ गए हैं और कर्डिले ने 21886 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है।

    पांचवें राउंड के आखिरी आंकड़े:

    • अक्षय कर्डिले (BJP): 24408 वोट
    • गोविंद मोकाटे (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी – SP): 2522 वोट
    • रावसाहेब खेवारे (इंडिपेंडेंट): 16033 वोट
    • संतोष चोलके (वंचित बहुजन अघाड़ी): 1438 वोट

  • Tamil Nadu Vote Counting: दक्षिण भारत में सियासी सरप्राइज; तमिलनाडु में TVK, पुड्डुचेरी में AINRC आगे!

    Tamil Nadu Vote Counting: दक्षिण भारत में सियासी सरप्राइज; तमिलनाडु में TVK, पुड्डुचेरी में AINRC आगे!

    तमिल नाडु: तमिलनाडु में मतगणना के अब तक के रूझान में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (TVK) बड़ा उलटफेर करते हुए 38 सीटों में आगे चल रही है। चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां अन्नाद्रमुक पार्टी (AIADMK party) 36 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं टीवीके अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर देते हुए 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि द्रमुक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है और कांग्रेस और पीएमके दो-दो सीटों पर आगे चल रही है।(Tamil Nadu Vote Counting)

    इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, डीएमडीके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एक-एक सीट पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।

    संबंधित खबरें: Municipal Elections: 10 मई को होगा मुन्सिपल एलेक्शंस, वोटिंग के लिए पहचान पत्र अनिवार्य!

    पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी आगे
    पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव के मतगणना में अब तक के रूझान के अनुसार ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) आठ सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां कांग्रेस पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं एआईएनआरसी कड़ी टक्कर देते हुए आठ सीटों पर आगे चल रही है।

    जबकि भारतीय जनता पार्टी, एडीएमके और द्रमुक एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुये है तथा निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि पुड्डुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों के लिए नौ अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।

  • CPI Allegations: माकपा ने जिला प्रशासन पर लगाया मूल समस्याओं को गौण करने का आरोप!

    CPI Allegations: माकपा ने जिला प्रशासन पर लगाया मूल समस्याओं को गौण करने का आरोप!

    श्रीगंगानगर: राजस्थान में श्रीगंगानगर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय भारतीय जनता पार्टी विधायक के सेवा केंद्र में विधायक और अधिकारियों में झगड़े के बाद प्रशासन ने शहर की असली समस्याओं सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और नगर विकास न्यास क्षेत्र की कॉलोनियों में बिगड़ते जा रहे मास्टर प्लान को पूरी तरह गौण कर दिया है। (CPI Allegations)

    माकपा के जिला सचिव वकीलसिंह के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर रीना छींपा (Collector Reena Chhimpa) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इन मूल समस्याओं का तुरंत और प्रभावी समाधान किया जाए

    संबंधित खबरें: Vote Counting in Five States: पांच राज्यों की मतगणना; किसकी बनेगी सरकार? बारामती-राहुरी उपचुनाव पर सबकी नजर!

    प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को बताया कि नगर विकास न्यास ने हाल ही में हनुमानगढ़ मार्ग के निकट स्थित सेक्रेट हॉर्ट स्कूल वाली गली को मास्टर प्लान के अनुसार चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे लेकिन अतिक्रमण हटाए बिना ही स्थानीय विधायक के दबाव में नाले का निर्माण शुरू करवा दिया, जिसका काम अब भी जारी है।

    मास्टर प्लान के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण (Road Widening) के बाद नाला निर्माण की मांग करने वाले लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में माकपा ने विधायक सेवा केंद्र में 30 अप्रैल को हुए झगड़े की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Municipal Elections: 10 मई को होगा मुन्सिपल एलेक्शंस, वोटिंग के लिए पहचान पत्र अनिवार्य!

    Municipal Elections: 10 मई को होगा मुन्सिपल एलेक्शंस, वोटिंग के लिए पहचान पत्र अनिवार्य!

    चंडीगढ़: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार प्रदेश में 10 मई को तीन नगर निगम, एक नगरपालिका और तीन नगर परिषदों के लिए आम चुनाव कराए जाएंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं को अभी तक मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं मिला है, वे भी मतदान कर सकेंगे, बशर्ते उनका नाम संबंधित निकाय की मतदाता सूची में दर्ज हो।(Municipal Elections)

    ऐसे मतदाता अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक सहित अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। पीठासीन अधिकारी की संतुष्टि के आधार पर उन्हें मतदान की अनुमति दी जाएगी। आयोग ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में मतदाता पर्चियों का वितरण पूरा हो चुका है।

    जहां यह कार्य बाकी है, वहां अधिकारियों को समय रहते हर घर तक स्लिप पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आमजन का सहयोग जरूरी बताया गया है।

  • Balasaheb Janm Shabdi: भिवंडी में बालासाहेब ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    Balasaheb Janm Shabdi: भिवंडी में बालासाहेब ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    भिवंडी: शिवसेना प्रमुख Bal Thackeray के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भिवंडी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। Uddhav Thackeray के निर्देशानुसार महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर यह शिविर मध्यवर्ती शिवसेना कार्यालय में संपन्न हुआ।

    जिला प्रमुख कुंदन पाटिल के मार्गदर्शन और विधानसभा प्रमुख उमेश कोंडलेकर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का संचालन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और लाइफलाइन हिजामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ शिवसैनिकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज, बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    शिविर में आयुर्वेदिक उपचार, मुफ्त दवाएं और विभिन्न आधुनिक थेरेपी के माध्यम से गठिया, मधुमेह, अस्थमा, हृदय रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग सहित कई बीमारियों की जांच और उपचार किया गया। कपिंग थेरेपी, कोरियन मैट थेरेपी, फ्लेम थेरेपी और नीडल थेरेपी जैसी आधुनिक पद्धतियों का लाभ भी नागरिकों को मिला।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी, शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समीर खिसमतराव और वैभव काठवले का विशेष योगदान रहा।

  • Pune News:पुणे कांड पर सियासत तेज: कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने उठाया सवाल

    Pune News:पुणे कांड पर सियासत तेज: कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने उठाया सवाल

    ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग: पुर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख

    दुष्कर्मी को जल्दी फांसी दी जाय: सांसद वर्षा गायकवाड

    मुंबई। पुणे जिले(Pune) के नसरापुर (भोर) और चाकण में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं से महाराष्ट्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के नेता व पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 24 घंटे के भीतर ऐसी दो घटनाएं होना दर्शाता है कि राज्य में कानून का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने ‘शक्ति कानून’ को तुरंत लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यह कानून अभी भी केंद्र की गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के पास लंबित है। उनके अनुसार, यदि यह कानून लागू होता तो दोषियों को 21 दिनों के भीतर फांसी की सजा मिल सकती थी और अपराधियों में डर पैदा होता।

    वहीं, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

    सांसद वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हर घटना के बाद केवल बयान दिए जाते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है।

    दोनों नेताओं ने नसरापुर और चाकण मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द से जल्द दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही राजनीतिक मतभेद भुलाकर ‘शक्ति कानून’ को तत्काल लागू करने पर जोर दिया है।इन घटनाओं के बाद पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश का माहौल है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

  • Supriya Sule: आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए: सुप्रिया सुले ने नसरापुर घटना पर सरकार को घेरा!

    Supriya Sule: आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए: सुप्रिया सुले ने नसरापुर घटना पर सरकार को घेरा!

    मुंबई: सुप्रिया सुले ने नसरापुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए गंभीर अपराध को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा सवाल उठाया है। अपने बयान (ट्विटर) के जरिए उन्होंने कहा कि आरोपी का यह तीसरा अपराध था, ऐसे में पहले और दूसरे अपराध के बाद उसे जमानत कैसे मिल गई, यह एक बड़ा सवाल है।(Supriya Sule)

    सुले ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।” उन्होंने लेकी-बालाओं (बेटियों) की सुरक्षा को लेकर सरकार, पुलिस तंत्र और न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर अपराध दर्ज हैं, तो उसे इतनी आसानी से जमानत मिलना व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है। ऐसी घटनाएं समाज में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

    सुले ने राज्य सरकार से मांग की कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  • Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

    वाराणसी: आज वाराणसी के होटल हिंदुस्तान (मलदहिया) में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने तारा यादव को प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) पद पर नियुक्त किया।(Rashtriya Purvanchal Ekta Party)

    नियुक्ति के बाद तारा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

    उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार को लेकर कई योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने तारा यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • Harshvardhan Sapkal: सत्ताधारी महाराष्ट्र की प्रगति हिन् करने की कोशिश कर रहे हैं; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाया बड़ा आरोप!

    Harshvardhan Sapkal: सत्ताधारी महाराष्ट्र की प्रगति हिन् करने की कोशिश कर रहे हैं; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाया बड़ा आरोप!

    मुंबई: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर दादर स्थित टिलक भवन में ध्वजारोहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी ताकतें महाराष्ट्र की प्रगतिशील विचारधारा को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा से बने इस राज्य में जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की साजिश की जा रही है, जिसे मिलकर विफल करना होगा।(Harshvardhan Sapkal)

    उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को महाराष्ट्र की पहचान बताते हुए कहा कि इन मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सपकाळ ने कहा कि राज्य की अस्मिता को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और डी-लिमिटेशन जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से महाराष्ट्र के राजनीतिक महत्व को कम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को दिखावे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि वास्तविक निर्णय राज्य के हितों के खिलाफ हैं।

    उन्होंने कानून-व्यवस्था, प्रशासन, महिलाओं की सुरक्षा, सूखा प्रबंधन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में “मिसिंग लिंक” नजर आ रही है और सरकार को आत्ममंथन कर इसे दूर करना चाहिए। पत्रकारों द्वारा बच्चू कडू से जुड़े फोन प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    महाविकास आघाड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत है और “एकमेका सहाय्य करू, अवघे धरू सुपंथ” की भावना से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका निभाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश पाटील, राजन भोसले, राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।