CPI Allegations: माकपा ने जिला प्रशासन पर लगाया मूल समस्याओं को गौण करने का आरोप!

CPI Allegations

Written by

in

,

श्रीगंगानगर: राजस्थान में श्रीगंगानगर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय भारतीय जनता पार्टी विधायक के सेवा केंद्र में विधायक और अधिकारियों में झगड़े के बाद प्रशासन ने शहर की असली समस्याओं सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और नगर विकास न्यास क्षेत्र की कॉलोनियों में बिगड़ते जा रहे मास्टर प्लान को पूरी तरह गौण कर दिया है। (CPI Allegations)

माकपा के जिला सचिव वकीलसिंह के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर रीना छींपा (Collector Reena Chhimpa) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इन मूल समस्याओं का तुरंत और प्रभावी समाधान किया जाए

संबंधित खबरें: Vote Counting in Five States: पांच राज्यों की मतगणना; किसकी बनेगी सरकार? बारामती-राहुरी उपचुनाव पर सबकी नजर!

प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को बताया कि नगर विकास न्यास ने हाल ही में हनुमानगढ़ मार्ग के निकट स्थित सेक्रेट हॉर्ट स्कूल वाली गली को मास्टर प्लान के अनुसार चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे लेकिन अतिक्रमण हटाए बिना ही स्थानीय विधायक के दबाव में नाले का निर्माण शुरू करवा दिया, जिसका काम अब भी जारी है।

मास्टर प्लान के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण (Road Widening) के बाद नाला निर्माण की मांग करने वाले लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में माकपा ने विधायक सेवा केंद्र में 30 अप्रैल को हुए झगड़े की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *