हैदराबाद में ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे ट्रांसजेंडरसिग्नल तोड़ने वालों पर कसेंगे नकेल

हैदराबाद। हैदराबाद की सड़कों पर अब आपको ट्रैफिक व्यवस्था संभालते ट्रांसजेंडर नजर आएगा। हैदराबाद पुलिस ने 44 ट्रांसजेंडरों को ट्रैफिक असिस्टेंट के तौर पर भर्ती किया है। गोशामहल पुलिस ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट के लिए 58 ट्रांसजेंडर पहुंचे थे। इन्हें दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट के आधार पर परखा गया। इसके बाद 44 ट्रांसजेंडरों का चयन किया गया। इसमें से 29 महिला ट्रांसजेंडर और 15 पुरुष ट्रांसजेंडर हैं।मुख्यमंत्री ने दिया था आदेशभर्ती प्रक्रिया के दौरान हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, ‘आप सभी अपने समुदाय के लोगों के लिए आदर्श हैं।’ आपको बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ट्रांसजेंडरों को ट्रैफिक असिस्टेंट के तौर पर भर्ती करने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री के आदेश का पालत करते हुए महिला एवं बाल कल्याण विभाग, गृह मंत्रालय के मुख्य सचिव और हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने ट्रांसजेंडरों के साथ एक मीटिंग की और उन्हें भर्ती प्रकिया की जानकारी दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *