भिवंडी। भिवंडी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार रात से हो रही मूसलधार बारिश ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी (bhivandi-monsoon-flood-2025) को सच साबित कर दिया है। नवरात्रि उत्सव के बीच लौटते मॉनसून ने दस्तक दी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
वंजारपट्टी नाका और कमला होटल जैसे निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। भिवंडी-ठाणे रोड पर अंजुरफाटा से कशेळी के बीच राहनाल, पूर्णा, कोपर और काल्हेर में करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो गया है।
रविवार होने के कारण ट्रैफिक जाम से राहत रही, लेकिन कारों और भारी वाहनों को पानी से गुजरने में काफी परेशानी हुई। कई वाहन बीच रास्ते में ही खराब हो गए। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
Weather Alert Bhivandi Rain: भिवंडी में लौटते मॉनसून की दस्तक, निचले इलाकों में जलजमाव

Leave a Reply