Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी ने बच्चों से कही ऐसी बात, सुनकर हैरान हो गए फैंस!

Written by

in

Vaibhav Sooryavanshi viral video: आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका मजेदार अंदाज। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 15 साल के वैभव एयरपोर्ट पर छोटे फैंस के साथ मस्ती करते नजर आए।

राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए चंडीगढ़ रवाना हो रही थी। इसी दौरान एयरपोर्ट पर दो बच्चे वैभव के पास पहुंचे और उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। बच्चों की बात सुनकर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, भाई, मैं पैसे लेता हूं। सच बता रहा हूं, 100 रुपये लगेंगे।

15 साल के वैभव ने हमउम्र बच्चों के लिए मजे
यह सुनकर दोनों बच्चे कुछ पल के लिए हैरान रह गए। तभी दूसरा बच्चा 200 रुपये लेकर आया और बोला कि दोनों के साथ फोटो खिंचवा लो। इसके बाद वैभव ने हंसते हुए बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने कैमरे की तरफ इशारा किया और कहा कि यह प्रैंक था। फिर उन्होंने दोनों बच्चों के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें भी खिंचवाईं।

फोटो खिंचवाने के लिए मांगे 100 रुपये
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने वैभव के इस मासूम और मजेदार अंदाज की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि मैदान पर खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन बाहर से बिल्कुल मासूम बच्चा।

बल्ले से भी मचा रहे हैं धमाल
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर में 36 गेंदों पर शतक ठोककर सबका ध्यान खींचा था। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। उनकी इस पारी की ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी तारीफ की थी।

कमिंस ने कहा था कि वैभव अब उनके पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं और वह गेंद को बहुत जोर से मारते हैं। वैभव ने इस सीजन 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.63 और स्ट्राइक रेट 234.87 का है। उन्होंने 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक भी हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वैभव दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 380 रन बनाए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *