महाराष्ट्र दिवस पर ‘4th SME Award 2026’ का भव्य आयोजन, ताइक्वांडो जगत समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावानों का सम्मान!

4th SME International Awards 2026

Written by

in

,

मुंबई: महाराष्ट्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में ‘4th SME Award 2026’ का भव्य एवं प्रेरणादायी समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन Taekwondo Education University of India और Sports Martial Arts & Entertainment के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में समर्पण, संघर्ष और सफलता की सजीव झलक देखने को मिली। इस अवसर पर ताइक्वांडो के वरिष्ठ गुरुओं—ग्रैंडमास्टर परवेज खान, मास्टर विजय कामले, मास्टर रोहित कदम, मास्टर सुजीत सिंह, मास्टर तुकेश वसंत दसगांवकर तथा मास्टर डॉ. अमन कुशवाहा—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन सभी को जय कुमार गोहिल द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान कर गौरवान्वित किया गया।

खिलाड़ियों की श्रेणी में उभरती प्रतिभाओं—ध्रुवी जाधव, सावी लोके, श्रावणी पिंगले, अरिहंत सोनावने, नेत्रा सुतार, तुकेश दसगांवकर, रुद्राक्ष दसगांवकर और दक्ष दसगांवकर—को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया चिकित्सा क्षेत्र में आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. मुक्तादिर खान, डॉ. संदेश फिरसाट, डॉ. अमित गदांकुष और डॉ. जरीन कुरैशी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान दिया गया, जिसमें ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ व ‘माझा अभिमान’ के संपादक अश्विनी कुमार दुबे, Free Press Journal के फोटो जर्नलिस्ट विजय गोयल तथा दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट मनीष गुप्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर जय कुमार गोहिल, जो Taekwondo Education University of India के अध्यक्ष एवं Sports Martial Arts & Entertainment के संपादक हैं, ने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों और गुरुजनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह समारोह न केवल सम्मान का मंच बना, बल्कि ताइक्वांडो सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *