By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Samik Bhattacharya Clarification: कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में ममता के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाजपा का कोई हाथ नहीं; शमिक ने दी सफाई!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > Samik Bhattacharya Clarification: कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में ममता के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाजपा का कोई हाथ नहीं; शमिक ने दी सफाई!
BharatPolitics

Samik Bhattacharya Clarification: कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में ममता के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाजपा का कोई हाथ नहीं; शमिक ने दी सफाई!

Vidya Dubey
Last updated: May 14, 2026 1:39 pm
Vidya Dubey
Share
4 Min Read
mamata banerjee
mamata banerjee
SHARE

Samik Bhattacharya Clarification: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर के भीतर गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी में अपनी पार्टी की किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है।

अदालत में बनर्जी के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगने और कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। वह पूर्व मुख्यमंत्री और एक महिला हैं। भाजपा उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ जैसे नारे लगाने में विश्वास नहीं रखती।”

यह घटना आज उस समय हुई जब सुश्री बनर्जी राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंची थीं। खुद वकील के तौर पर पेश होते हुए उन्होंने मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम की पीठ के सामने दलील दी कि चुनाव के बाद हुई हिंसा में तृणमूल के कई कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं।

बनर्जी के अनुसार, लगभग 160 पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ या आगजनी की गई और राज्य भर में हिंसा की लगभग 2,000 घटनाएं हुईं। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि वह खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र के थानों में सीधे शिकायत दर्ज नहीं करा पा रही थीं और उन्हें ऑनलाइन शिकायतों का सहारा लेना पड़ा।

संबंधित ख़बरें: Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!

उन्होंने आरोप लगाया कि एक 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म की धमकी दी गई जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता कथित 2,000 घटनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देने में विफल रहे हैं। सुनवाई खत्म होने के बाद जब वह अदालत कक्ष से बाहर आ रही थीं, तब वकीलों के एक समूह ने कथित तौर पर उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस हंगामे के बीच सुश्री बनर्जी ने कुछ वकीलों द्वारा उनके साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने कहा, “अगर उच्च न्यायालय के भीतर सुरक्षा की यह स्थिति है, तो समझा जा सकता है कि पूरे राज्य में क्या हो रहा होगा।”

कल्याण बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “भाजपा ने यह स्थिति पैदा नहीं की है। अगर इसके लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह खुद तृणमूल कांग्रेस है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी अपने कर्मों के फल से नहीं बच सकता, फिर भी हम नहीं चाहते कि ऐसी घटनाएं हों। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने वाले और जिनका विरोध हो रहा है, दोनों ही तृणमूल कांग्रेस के ही लोग हैं।

चुनाव बाद की हिंसा के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, “यहाँ भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। यह तृणमूल के भीतर ‘संपन्न’ और ‘वंचित’ लोगों के बीच की लड़ाई है। जिन लोगों को तृणमूल के शासन में लाभ नहीं मिला, वे अब उनके खिलाफ बोल रहे हैं जिन्हें लाभ मिला।” राजनीतिक हिंसा पर उन्होंने कहा कि भाजपा के भी तीन कार्यकर्ता मारे गए हैं और इसे रोकने के लिए लोगों को आगे आना होगा।

एक तीखी टिप्पणी में भट्टाचार्य ने कहा, “आप इसलिए जीवित हैं क्योंकि भाजपा सत्ता में है। हमारे कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर जवाब दे सकते हैं। अन्यथा, जनता के स्वाभाविक गुस्से ने सब कुछ खत्म कर दिया होता। हम इस तरह की राजनीति का अंत देखना चाहते हैं।”

TAGGED:BJPCalcutta High CourtKalyan Banerjee's statementNational NewsPolitics NewsSamik Bhattacharya ClarificationTrinamool Congress

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Delhi Govt modifies office timingsDelhi Govt modifies office timings Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!
Next Article Suryavanshi and Arya Tri-Nation ODI Series: श्रीलंका में त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ के लिए भारत ए के दल में सूर्यवंशी और आर्य को मिली जगह!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Mumbai Indians vs Punjab Kings
Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!
Sports May 14, 2026
Under-15 Girls’ Medal Standings: भारत ने 7 गोल्ड के साथ अंडर-15 लड़कियों की मेडल स्टैंडिंग में टॉप किया!
Sports May 14, 2026
Jantar Mantar Bungalow Sale
Jantar Mantar Bungalow Sale: दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब!
Bharat May 14, 2026
Reliance ADA Group Case
Reliance ADA Group Case: सीबीआई ने रिलायंस एडीए ग्रुप मामले में तीन शहरों में तलाशी ली!
Bharat May 14, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?