Blog

  • महाराष्ट्र में बारिश का कहर (Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life): सड़कें बनीं दरिया, घरों में घुसा पानी, मुंबई से पालघर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

    महाराष्ट्र में बारिश का कहर (Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life): सड़कें बनीं दरिया, घरों में घुसा पानी, मुंबई से पालघर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

    मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।(Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life) मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, कोकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए लोगों से केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

    मुंबई में जलभराव से थमी रफ्तार

    मुंबई में लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी एमआईडीसी स्थित रोल्टा जंक्शन और सीप्ज़ गेट नंबर-2 के सामने भारी जलभराव हो गया, जिससे जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

    कल्याण-डोंबिवली में रेलवे स्टेशन और बाजार जलमग्न

    ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली में डोंबिवली रेलवे स्टेशन परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। लोगों को घुटनों तक पानी में चलकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

    मुंब्रा के अमृतनगर क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण कई दुकानें जलमग्न हो गईं। पिछले छह घंटे में यहां करीब 88.84 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    वसई में घरों तक पहुंचा पानी

    वसई-विरार में लगातार बारिश के चलते मिठागर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर कमर तक पानी भर गया है। लगभग 150 परिवारों और एक हजार से अधिक लोगों को जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। पानी का स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

    पालघर में सड़कें जलमग्न

    पालघर-सातपाटी रोड के टेंभोडे क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण सड़क पर बाढ़ जैसा दृश्य बन गया। पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

    रायगढ़ में अंबा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    रायगढ़ जिले में लगातार बारिश के कारण अंबा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भेरव-खुरावले फाटा के छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे महागांव, वाघोशी, भेरव और ताडगांव जैसे गांवों का पाली से संपर्क टूट गया है।

    धरणों में बढ़ा जलस्तर, फिर भी चिंता बरकरार

    लगातार बारिश से राज्य के बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। महाराष्ट्र के 3,028 बड़े, मध्यम और लघु जलाशयों में कुल उपयोगी जल भंडारण 10,443 मिलियन घन मीटर, यानी कुल क्षमता का 25.56 प्रतिशत है।

    पिछले वर्ष इसी दिन यह आंकड़ा 49.76 प्रतिशत था। सबसे अधिक जल भंडारण अमरावती (41.04%) और नागपुर (39.07%) संभाग में दर्ज किया गया है, जबकि पुणे संभाग की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां बांधों में केवल 16.13 प्रतिशत उपयोगी पानी उपलब्ध है।

  • FIR After ‘Sar Tan Se Juda’ Dance at Jalna School: जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों का डांस, FIR दर्ज; किरीट सोमैया ने स्कूल की वैधता पर उठाए सवाल

    FIR After ‘Sar Tan Se Juda’ Dance at Jalna School: जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों का डांस, FIR दर्ज; किरीट सोमैया ने स्कूल की वैधता पर उठाए सवाल

    जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर स्थित एक निजी स्कूल का वार्षिक समारोह इन दिनों विवादों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्कूल के बच्चे हाथों में नकली तलवारें लेकर ‘सर तन से जुदा’ गीत पर प्रस्तुति देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

    स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR After ‘Sar Tan Se Juda’ Dance at Jalna School)

    परतूर पुलिस ने इस मामले में स्कूल के अध्यक्ष, एक शिक्षक और कार्यक्रम के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्यक्रम के लिए गीत का चयन एक शिक्षक ने किया था और उसी के निर्देशन में बच्चों की प्रस्तुति तैयार की गई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गीत का चयन किन परिस्थितियों में किया गया।

    किरीट सोमैया ने किया स्कूल का दौरा

    भाजपा नेता किरीट सोमैया ने पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल का दौरा किया और परिसर के साथ-साथ दस्तावेजों की भी जांच की। दौरे के बाद उन्होंने दावा किया कि स्कूल के पास शिक्षा विभाग की विधिवत मान्यता नहीं है और स्कूल सरकारी जमीन पर संचालित किया जा रहा है।

    सोमैया ने कहा कि यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूल को सील करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

    ‘ऐसे गीतों का इस्तेमाल स्वीकार नहीं’

    मीडिया से बातचीत में किरीट सोमैया ने कहा कि स्कूल के कार्यक्रम में इस तरह के गीत का इस्तेमाल बेहद गंभीर मामला है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी संस्था में पाकिस्तान या आतंकवाद का समर्थन करने वाले प्रतीकों या सामग्री का उपयोग पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    सोमैया ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सभी राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया गीत, उसकी प्रस्तुति और आयोजन में शामिल लोगों की भूमिका क्या थी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Adhar Card Update:आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत! अब 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त में अपडेट करें ई-मेल आईडी, नहीं लगेगी कोई फीस

    Adhar Card Update:आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत! अब 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त में अपडेट करें ई-मेल आईडी, नहीं लगेगी कोई फीस

    नई दिल्ली: आधार कार्ड आज देश का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, पैन लिंकिंग और कई अन्य सेवाओं के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में आधार में दर्ज जानकारी का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है।

    31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त में बदल सकेंगे ई-मेल आईडी

    UIDAI के नए फैसले के तहत अब आधार कार्ड में ई-मेल आईडी को 31 दिसंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपडेट या बदल सकते हैं। पहले इस सुविधा के लिए 75 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क कर दी गई है।

    सबसे खास बात यह है कि ई-मेल अपडेट कराने के लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए पूरी की जा सकती है।

    क्यों जरूरी है ई-मेल अपडेट करना?

    आधार से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाओं में ई-मेल वेरिफिकेशन की आवश्यकता होती है। यदि आपके आधार में पुराना या गलत ई-मेल दर्ज है, तो ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते सही ई-मेल अपडेट करना फायदेमंद रहेगा।

    ऐसे करें आधार में ई-मेल अपडेट

    ई-मेल अपडेट करने के लिए अपने मोबाइल में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें और इन आसान चरणों का पालन करें—

    1. Aadhaar App में लॉगिन करें।
    2. Update Email या Update Aadhaar Details विकल्प चुनें।
    3. नया ई-मेल आईडी दर्ज करें।
    4. आवश्यक सत्यापन (Verification) पूरा करें।
    5. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई-मेल अपडेट हो जाएगा।

    UIDAI ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आधार में दर्ज सभी जानकारियों को समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि सरकारी और डिजिटल सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

  • MP High Court Reduces Life Term in Pregnant Wife Murder Case:पत्नी की टिप्पणी पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने उम्रकैद घटाकर 7 साल की

    MP High Court Reduces Life Term in Pregnant Wife Murder Case:पत्नी की टिप्पणी पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने उम्रकैद घटाकर 7 साल की

    भोपाल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी पति की उम्रकैद की सजा को घटाकर 7 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दिया है। अदालत ने माना कि यह हत्या पूर्व नियोजित (Pre-meditated) नहीं थी, बल्कि पत्नी की कथित टिप्पणी से उत्पन्न “अचानक और गंभीर उकसावे (Sudden and Grave Provocation)” का परिणाम थी।

    क्या है पूरा मामला?

    यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई ब्लॉक का है। अभियोजन के अनुसार, 18 सितंबर 2021 को शिवा कहार ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी किरण की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।

    घटना के दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी के अनुसार, झगड़े के दौरान पत्नी ने उससे कहा था, “मैं तुम्हारे जैसे हजार पति रख सकती हूं।” इस टिप्पणी से वह गुस्से में आ गया और पास में पड़ा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद आरोपी ने स्वयं अपने ससुर को घटना की जानकारी दी और पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

    हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    18 जून को दिए गए अपने फैसले में जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने कहा कि मामले के तथ्यों से स्पष्ट है कि यह अपराध पहले से योजनाबद्ध नहीं था।

    अदालत ने कहा कि यदि पत्नी अपने पति से यह कहती है कि “वह उसके जैसे हजार पति रख सकती है,” तो यह पति के सम्मान और उसके अस्तित्व को तुच्छ बताने वाला अप्रत्यक्ष संकेत माना जा सकता है। ऐसी परिस्थिति को भारतीय दंड कानून के तहत “अचानक और गंभीर उकसावे” की श्रेणी में रखा जा सकता है।

    ट्रायल कोर्ट ने दी थी उम्रकैद

    इस मामले में छिंदवाड़ा की ट्रायल कोर्ट ने आरोपी शिवा कहार को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी।

    हालांकि, हाईकोर्ट ने अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि उपलब्ध परिस्थितियों से यह साबित नहीं होता कि आरोपी ने पूर्व नियोजित तरीके से हत्या की थी। इसलिए अदालत ने दोषसिद्धि में संशोधन करते हुए सजा को 7 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दिया।

  • FDA Cracks Down on Hotels Across Maharashtra: तुकाराम मुंढे ने दो दिन में 20 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, सात के लाइसेंस निलंबित, पूरे महाराष्ट्र में FDA की सख्त कार्रवाई

    FDA Cracks Down on Hotels Across Maharashtra: तुकाराम मुंढे ने दो दिन में 20 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, सात के लाइसेंस निलंबित, पूरे महाराष्ट्र में FDA की सख्त कार्रवाई

    मुंबई/नासिक/वाशिम: महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में राज्यभर में होटल, रेस्तरां और ढाबों पर लगातार छापेमारी और निरीक्षण किए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई होटलों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि अन्य को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

    नासिक में 20 होटलों की जांच, 7 के लाइसेंस निलंबित

    एफडीए की टीम ने नासिक क्षेत्र में दो दिनों के भीतर 20 होटल और रेस्तरां का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। इसके बाद 7 प्रतिष्ठित होटल और रेस्तरां के खाद्य सुरक्षा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों को पहले सुधार नोटिस दिए गए थे और जिन्होंने निर्धारित समय में सुधार नहीं किया, उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    जांच में क्या-क्या मिलीं खामियां?

    एफडीए की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें शामिल हैं:

    • रसोईघर में गंदगी और अस्वच्छ वातावरण।
    • मक्खियों और कीटों की मौजूदगी।
    • खाद्य पदार्थों को खुले में रखना।
    • कोल्ड स्टोरेज और निर्धारित तापमान संबंधी नियमों का उल्लंघन।
    • कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करना।
    • खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका पैदा करने वाली व्यवस्थाएं।

    एफडीए के अनुसार, ऐसी लापरवाही सीधे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है।

    मुंबई से शुरू हुई कार्रवाई अब पूरे राज्य में

    यह अभियान केवल मुंबई तक सीमित नहीं है। मुंबई के कई बड़े होटल और रेस्तरां में कार्रवाई के बाद अब नासिक, वाशिम और अन्य जिलों में भी व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त तुकाराम मुंडे ने संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

    वाशिम में भी कार्रवाई

    वाशिम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन होटलों का निरीक्षण किया। जांच के बाद साई ढाबा का खाद्य सुरक्षा लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि होटल गणेश और होटल चिंतामणी को आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

    आगे भी जारी रहेगा अभियान

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

  • Red Alert Comes True as Rain Pounds Maharashtra: आधी रात से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव, प्रशासन अलर्ट

    Red Alert Comes True as Rain Pounds Maharashtra: आधी रात से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव, प्रशासन अलर्ट

    मुंबई: लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट शनिवार को सही साबित हुआ। आधी रात से ही मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और पुणे समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    करीब पूरे जून महीने के सूखा रहने के बाद पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। हालांकि अब तेज बारिश ने शहरी इलाकों में जनजीवन को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

    ठाणे के लिए रेड अलर्ट, कल्याण-डोंबिवली में भारी बारिश

    मौसम विभाग ने ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई थी। यह चेतावनी सही साबित हुई और आधी रात से ही कल्याण-डोंबिवली में तेज बारिश शुरू हो गई।

    लगातार बारिश के चलते कल्याण के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रोड पूरी तरह पानी में डूब गया। सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई।

    मुंबई और उपनगरों में जलभराव

    मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कुछ समय के लिए बारिश की तीव्रता कम हुई, लेकिन बाद में फिर तेज बारिश शुरू हो गई।

    हालांकि सड़क यातायात सामान्य रूप से जारी है, लेकिन मुंबई लोकल ट्रेनें 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं।

    प्रशासन पूरी तरह सतर्क

    रेड अलर्ट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और आपातकालीन टीमें तैनात कर दी गई हैं। वहीं, ठाणे जिले के सभी स्कूलों में एहतियात के तौर पर अवकाश घोषित किया गया है।

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

    पुणे में भी मूसलाधार बारिश

    उधर, पुणे शहर में भी पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश ने शुक्रवार को और अधिक रफ्तार पकड़ ली। सुबह से देर रात तक लगातार तेज बारिश होती रही।

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक पुणे और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिले के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    किसानों के लिए राहत, शहरों में बढ़ी मुश्किलें

    एक ओर बारिश ने सूखे की चिंता से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शहरों में जलभराव, धीमी यातायात व्यवस्था और लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Dr. Jyoti Mete warning to Mahayuti over seat sharing: महाराष्ट्र सरकार में सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं मिली तो चुनाव में दिखाएंगे ताकत: शिवसंग्राम पार्टी की अध्यक्ष डॉ. ज्योति मेटे

    Dr. Jyoti Mete warning to Mahayuti over seat sharing: महाराष्ट्र सरकार में सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं मिली तो चुनाव में दिखाएंगे ताकत: शिवसंग्राम पार्टी की अध्यक्ष डॉ. ज्योति मेटे

    मुंबई/बीड: शिवसंग्राम पार्टी की अध्यक्ष डॉ. ज्योति मेटे ने महायुति सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि उनकी पार्टी को सम्मानजनक राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली, तो आगामी चुनावों में शिवसंग्राम अलग रणनीति अपनाने पर मजबूर होगा। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

    डॉ. ज्योति मेटे ने कहा कि दिवंगत विनायक मेटे के जीवनकाल में महायुति में शिवसंग्राम को जो सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिलती थी, वह अब दिखाई नहीं दे रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष और नाराजगी है।

    उन्होंने कहा कि शिवसंग्राम ने महायुति के सहयोगी दल के रूप में राज्यभर में जहां भी संभव हुआ, वहां भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर महानगरपालिका और नगरपालिकाओं के चुनावों में काम किया। इसके बावजूद पार्टी की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

    डॉ. मेटे ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो पार्टी को अपनी राजनीतिक ताकत चुनावी मैदान में दिखानी पड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवसंग्राम अपने अस्तित्व और विचारधारा के साथ राजनीति जारी रखेगा तथा केवल सत्ता के लिए अपनी पहचान से समझौता नहीं करेगा।

    उन्होंने महायुति नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि शिवसंग्राम को सम्मानजनक हिस्सेदारी देने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। अन्यथा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपनी नाराजगी मुख्यमंत्री के सामने भी व्यक्त की जा चुकी है।

    डॉ. ज्योति मेटे ने कहा कि शिवसंग्राम ने अपने संस्थापक नेता विनायक मेटे को जरूर खोया है, लेकिन पार्टी की ताकत आज भी बरकरार है। महायुति को इस ताकत का सम्मान करते हुए सहयोगी दलों के लिए बनाई जाने वाली राजनीतिक रणनीति में शिवसंग्राम को भी उचित स्थान देना चाहिए।

    हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव स्वबळ (अपने दम पर) लड़ने का अंतिम फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बीड नगर परिषद चुनाव में शिवसंग्राम ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उस समय किए गए वादे पूरे नहीं किए गए।

    उन्होंने कहा कि अब जिला परिषद और अन्य स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में यदि महायुति ने समय रहते शिवसंग्राम की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकना मुश्किल होगा। डॉ. ज्योति मेटे के इस बयान को महायुति सरकार के लिए एक बड़े राजनीतिक संदेश और चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

  • Eknath Shinde Hospitalized After Health Deteriorates: ऑपरेशन टाइगर की व्यस्तता के बीच बिगड़ी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत, अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर

    Eknath Shinde Hospitalized After Health Deteriorates: ऑपरेशन टाइगर की व्यस्तता के बीच बिगड़ी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत, अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर

    मुंबई: महाराष्ट्र(Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(EknathShinde) की तबीयत शुक्रवार देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से राज्य के मानसून सत्र (MonsoonSession) और कथित “ऑपरेशन टाइगर”(OperationTiger) के तहत लगातार राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण शिंदे अत्यधिक थकान और लगातार दौड़भाग का सामना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से बुखार भी था, लेकिन उन्होंने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते पर्याप्त आराम नहीं किया। इसके बाद उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

    देर रात तक चलता रहा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम

    गुरुवार देर रात गंगूबाई शिंदे सभागृह में शिवसेना (ठाकरे गुट) की उपनेता शुभांगी पाटील ने शिवसेना (ShivSena) में प्रवेश किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम देर रात करीब सवा एक बजे तक चला।

    हालांकि, इस कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में शुभांगी पाटील का पार्टी प्रवेश संपन्न हुआ। पहले यह कार्यक्रम स्वयं एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आयोजित होना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पाए।

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ के कारण लगातार बढ़ी राजनीतिक सक्रियता

    हाल के दिनों में एकनाथ शिंदे लगातार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। “ऑपरेशन टाइगर” के तहत उन्होंने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक रणनीतियों पर काम किया। इसी दौरान वे कई बार दिल्ली भी गए।

    राजनीतिक घटनाक्रम में शिवसेना (ठाकरे गुट) के छह सांसदों का शिंदे गुट के साथ आना बड़ी सफलता माना गया। इसके अलावा मुंबई के वरिष्ठ नेता सचिन आहिर भी शिंदे गुट के साथ जुड़े, जिन्हें बाद में विधान परिषद का उपसभापति बनाया गया।

    डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी (HealthUpdate)

    चिकित्सकों के अनुसार, लगातार काम का दबाव, पर्याप्त आराम न मिलना और बुखार के बावजूद सक्रिय रहने के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है। राजनीतिक हलकों में उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है और पार्टी के कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

  • Modi’s Six-Day Visit: मोदी सोमवार को इंडोनेशिया-आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे!

    Modi’s Six-Day Visit: मोदी सोमवार को इंडोनेशिया-आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे!

    Modi’s Six-Day Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रूद्नेन्द्र टंडन ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इन तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। वह 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया, 8 से 10 जुलाई तक आस्ट्रेलिया और और 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री के प्रमुख कार्यक्रम राजधानी जकार्ता में होंगे। बाद में वह सांस्कृतिक राजधानी योग्याकार्ता भी जायेंगे । वह प्रम्बानन मंदिर भी जायेंगे। टंडन ने कहा कि पिछले वर्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद हो रही इस यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का दायरा बढाने पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार विमर्श किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि मलक्का जलडमरू मध्य में स्थिरता तथा सुरक्षा को लेकर इंडोनेशिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। टंडन ने कहा कि मोदी यात्रा के दूसरे चरण में आस्ट्रेलिया जायेंगे जहां वह आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ तीसरे भारत-आस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करेंगे।

    मोदी मेलबोर्न में एक खेल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तीसरे और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड जायेंगे जहां वह अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पिछले चालीस से भी अधिक वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1986 में न्यूजीलैंड गये थे।

    संवाददाता सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों ने सवालों के जवाब में बताया कि आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भारतीय छात्रों के वीजा और विभिन्न पाठ्यक्रमों की बढ़ती फीस के विषय पर भी चर्चा होने की संभावना है।
    प्रधानमंत्री तीनों देशों में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे और कार्यक्रमों शामिल होंगे।

  • Delhi BJP SIR Meeting: एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा!

    Delhi BJP SIR Meeting: एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा!

    Delhi BJP SIR Meeting: राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें एक जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा की गयी।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, पार्टी के एसआईआर कार्य प्रभारी एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी की जिला एसआईआर टीम के सदस्य और हर जिले के बीएलए- दो प्रमुख शामिल हुए।

    चांदोलिया ने कहा कि दिल्ली में अन्य दलों की तरह ही भाजपा के भी बीएलए-दो चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं। दिल्ली में कुल 13033 मतदान केंद्र हैं और इनमें से 12 हजार से अधिक पर भाजपा के बीएलए- 2 चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं।

    चांदोलिया ने कहा, “हमारे बीएलए- 2 गत काफी समय से अपने मतदान केंद्र पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग का काम कर रहे हैं और इसी के तहत हमारे बीएलए- 2 चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सभी बीएलओ को अपना सहयोग और समर्थन देने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की ओर से श्री बिधूड़ी और अधिवक्चा संकेत गुप्ता चुनाव आयोग से समन्वय तथा बीएलए- 2 प्रशिक्षण का काम देख रहे हैं।