By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: महाराष्ट्र में बारिश का कहर (Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life): सड़कें बनीं दरिया, घरों में घुसा पानी, मुंबई से पालघर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Mumbai > महाराष्ट्र में बारिश का कहर (Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life): सड़कें बनीं दरिया, घरों में घुसा पानी, मुंबई से पालघर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त
BharatMaharashtraMumbaiPalgharThane

महाराष्ट्र में बारिश का कहर (Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life): सड़कें बनीं दरिया, घरों में घुसा पानी, मुंबई से पालघर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

Rastriya Swabhimaan
Last updated: July 4, 2026 1:00 pm
Rastriya Swabhimaan
Share
4 Min Read
महाराष्ट्र में लगातार बारिश से मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के कई इलाके जलमग्न हो गए
महाराष्ट्र में लगातार बारिश से मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के कई इलाके जलमग्न हो गए
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।(Heavy Rain Batters Maharashtra, Flooding Disrupts Life) मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, कोकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए लोगों से केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Contents
मुंबई में जलभराव से थमी रफ्तारकल्याण-डोंबिवली में रेलवे स्टेशन और बाजार जलमग्नवसई में घरों तक पहुंचा पानीपालघर में सड़कें जलमग्नरायगढ़ में अंबा नदी खतरे के निशान से ऊपरधरणों में बढ़ा जलस्तर, फिर भी चिंता बरकरार

मुंबई में जलभराव से थमी रफ्तार

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी एमआईडीसी स्थित रोल्टा जंक्शन और सीप्ज़ गेट नंबर-2 के सामने भारी जलभराव हो गया, जिससे जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

कल्याण-डोंबिवली में रेलवे स्टेशन और बाजार जलमग्न

ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली में डोंबिवली रेलवे स्टेशन परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। लोगों को घुटनों तक पानी में चलकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

मुंब्रा के अमृतनगर क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण कई दुकानें जलमग्न हो गईं। पिछले छह घंटे में यहां करीब 88.84 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वसई में घरों तक पहुंचा पानी

वसई-विरार में लगातार बारिश के चलते मिठागर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर कमर तक पानी भर गया है। लगभग 150 परिवारों और एक हजार से अधिक लोगों को जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। पानी का स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

पालघर में सड़कें जलमग्न

पालघर-सातपाटी रोड के टेंभोडे क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण सड़क पर बाढ़ जैसा दृश्य बन गया। पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

रायगढ़ में अंबा नदी खतरे के निशान से ऊपर

रायगढ़ जिले में लगातार बारिश के कारण अंबा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भेरव-खुरावले फाटा के छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे महागांव, वाघोशी, भेरव और ताडगांव जैसे गांवों का पाली से संपर्क टूट गया है।

धरणों में बढ़ा जलस्तर, फिर भी चिंता बरकरार

लगातार बारिश से राज्य के बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। महाराष्ट्र के 3,028 बड़े, मध्यम और लघु जलाशयों में कुल उपयोगी जल भंडारण 10,443 मिलियन घन मीटर, यानी कुल क्षमता का 25.56 प्रतिशत है।

पिछले वर्ष इसी दिन यह आंकड़ा 49.76 प्रतिशत था। सबसे अधिक जल भंडारण अमरावती (41.04%) और नागपुर (39.07%) संभाग में दर्ज किया गया है, जबकि पुणे संभाग की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां बांधों में केवल 16.13 प्रतिशत उपयोगी पानी उपलब्ध है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
By Rastriya Swabhimaan
Follow:
About Us – Rashtriya Swabhimaan "A Platform of People's Sentiment, A Voice of Truth" Rashtriya Swabhimaan is not just a media outlet — it is a commitment to fearless, ethical, and people-centric journalism. In today’s world, where mainstream media often succumbs to TRP pressure, commercial interests, and political bias, Rashtriya Swabhimaan chooses a different path. We are here to restore faith in journalism — not as a business, but as a responsibility. ✊ What We Stand For: We raise real questions that elected representatives and bureaucrats prefer to avoid. We give voice to the common citizen, whose pain and protest are ignored by power. We represent those who have no PR teams, no platforms, and no privileges. We are not for sale — we don’t bend, we don’t compromise. 🎯 Our Mission: To become the voice of every Indian whose story deserves to be heard, and whose truth needs to be told. We report what matters, not what trends.
Previous Article जालना के परतूर स्थित निजी स्कूल में 'सर तन से जुदा' गीत पर बच्चों की प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज FIR After ‘Sar Tan Se Juda’ Dance at Jalna School: जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों का डांस, FIR दर्ज; किरीट सोमैया ने स्कूल की वैधता पर उठाए सवाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

जालना के परतूर स्थित निजी स्कूल में 'सर तन से जुदा' गीत पर बच्चों की प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज
FIR After ‘Sar Tan Se Juda’ Dance at Jalna School: जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों का डांस, FIR दर्ज; किरीट सोमैया ने स्कूल की वैधता पर उठाए सवाल
Bharat July 4, 2026
UIDAI ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। अब 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ई-मेल आईडी मुफ्त में अपडेट की जा सकेगी।
Adhar Card Update:आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत! अब 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त में अपडेट करें ई-मेल आईडी, नहीं लगेगी कोई फीस
Bharat July 4, 2026
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में उम्रकैद घटाकर 7 साल की सजा
MP High Court Reduces Life Term in Pregnant Wife Murder Case:पत्नी की टिप्पणी पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने उम्रकैद घटाकर 7 साल की
Madhya Pradesh July 4, 2026
महाराष्ट्र में FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज। नासिक में 20 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, 7 के लाइसेंस निलंबित, वाशिम में भी कार्रवाई
FDA Cracks Down on Hotels Across Maharashtra: तुकाराम मुंढे ने दो दिन में 20 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, सात के लाइसेंस निलंबित, पूरे महाराष्ट्र में FDA की सख्त कार्रवाई
Discover July 4, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?