Blog

  • shivsena news : सरकार योजनाएं घोषित करती है पर लागू नहीं, अंबादास दानवे का हमला 

    shivsena news : सरकार योजनाएं घोषित करती है पर लागू नहीं, अंबादास दानवे का हमला 

    shivsena news : दो साल पहले मराठवाड़ा मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए फैसलों को लागू न करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसका इस क्षेत्र के प्रति प्रेम ‘पुतना मासी’ जैसा दिखावटी है,

    शिवसेना नेता व पूर्व विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि महायुति सरकार घोषणाएं बड़ी बड़ी करती है पर लागू नहीं करती है।  मराठवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में सरकार ने 100 घोषणाएं और 20 निर्णय लिए थे, पर अबतक उन योजनाओं और घोषणा पर काम शुरू नहीं हुआ है।  यह सरकार जनता से प्रेम का दिखावा करती है। इसके प्रेम को पूतना मौसी का प्रेम कहना गलत नहीं होगा। 

    https://rashtriyaswabhimaan.com/bhiwandi-mp-balya-mama-on-torrent-power-security-deposit/

    दानवे ने कहा कि सूखा प्रभावित मराठवाड़ा में पानी की समस्या हल करने के लिए पश्चिमी नदियों से पानी लाने के लिए 14,040 करोड़ रुपये की व्यवस्था घोषित की गई थी, लेकिन दो साल में सिंचाई परियोजनाओं के लिए केवल 1,018 करोड़ रुपये की ही व्यवस्था की गई। इस गति से तो ये परियोजनाएं अगले 20 सालों में भी पूरी नहीं होंगी। इतना ही नहीं सड़क समस्याओं के समाधान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को 12,093 करोड़ रुपये देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन अब तक केवल 304 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं। दानवे ने यह भी कहा कि हायब्रिड एन्युइटी नीति बदले जाने के कारण अब ये सड़कें पूरी होंगी भी या नहीं, इस पर भी संदेह है। खेल विश्वविद्यालय, दुधारू जानवरों का वितरण जैसे कई प्रोजेक्ट तो मानो रद्द ही कर दिए गए हैं। कुल घोषणा 37,016 करोड़ रुपये की थी। लेकिन ये घोषणाएं सिर्फ हवा में उड़ गईं। यह सरकार केवल “मुझे देखो और फूल बरसाओ” वाली मानसिकता में काम कर रही है, ऐसी तीखी आलोचना दानवे ने की।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में सरकार का कामकाज भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में सरकार ने 76,484 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। एक तरफ राज्य सरकार के पास पैसे नहीं हैं और दूसरी तरफ आम जनता के पैसों की लूट मची है, ऐसा भी उन्होंने कहा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ किए बिना ही यह सरकार और मुख्यमंत्री सिर्फ विज्ञापनों में लगे हुए हैं।

    राष्ट्रीय स्वाभिमान की विशेष खबरें – 

    १ भिवंडी-पुलिस-का-जुआ-अड्डो

    जोइंडिया पर खबर पढ़ाने के लिए यहां क्लिक करें – joindia.co.in

  • घाटकोपर में नशे में धुत महिला ने कार से व्यक्ति को कुचला, दो गिरफ्तार

    घाटकोपर में नशे में धुत महिला ने कार से व्यक्ति को कुचला, दो गिरफ्तार

    मुंबई: घाटकोपर में शनिवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ नशे में धुत एक महिला ने अपनी कार से सड़क पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे के बाद, कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

    क्या हुआ था?

    यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला भाविका हिरेन दाबा (30) अपनी गुजरात पासिंग कार (GJ 15 CK 4411) चला रही थी। कार में उसके साथ दो और लोग सवार थे, जिसमें से एक दोस्त कोराम महेश गोरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया है कि तीनों ने शराब पी हुई थी। कार अनियंत्रित होकर एक दुकान की सीढ़ियों से जा टकराई। इस दौरान, कार ने सड़क पर सो रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पुलिस की कार्रवाई

    हादसे की सूचना मिलते ही घाटकोपर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक भाविका दाबा और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में तीनों के नशे में होने का पता चला है। कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें भी मिली हैं। घायल व्यक्ति को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति अभी बेहोश है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

    घटना के समय, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसा होने के तुरंत बाद एक व्यक्ति कार से उतरकर फरार हो गया। पुलिस अब उस तीसरे फरार व्यक्ति की तलाश कर रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है, जिससे जांच में मदद मिलेगी।

  • Thane news : कलवा में सड़क किनारे खड़ी ऑटोरिक्शा जलकर खाक

    Thane news : कलवा में सड़क किनारे खड़ी ऑटोरिक्शा जलकर खाक

    ठाणे: (Thane news ) कलवा प्रभाग समिति के अंतर्गत सहयोग सोसाइटी, ओल्ड मुंबई-पुणे रोड पर खड़ी एक ऑटोरिक्शा में अचानक आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना कलवा नाका के सामने हुई।

    ऑटोरिक्शा नंबर MH 04 HZ 6046 सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कलवा पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीमें तुरंत बचाव वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं।

    दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और उसे बुझा दिया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग से ऑटोरिक्शा को भारी नुकसान पहुंचा है।

    joindia की खबरों के लिए क्लिक करें –

  • भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

    भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

    भरूच, गुजरात: गुजरात के भरूच जिले के पानोली GIDC औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान होने की आशंका है।

    चंद मिनटों में फैली आग

    यह घटना पानोली के GIDC क्षेत्र में स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री की है। शनिवार सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई, जो इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में इसने एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठता काला धुआँ कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

    जानमाल का नुकसान नहीं, कारण अज्ञात

    आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजीं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पूरी तरह से आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

    औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। बीते 2 अप्रैल को बानसकांठा जिले के दीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से भीषण आग लगी थी, जिसमें 21 मजदूरों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं ने एक बार फिर राज्य में औद्योगिक सुरक्षा मानदंडों और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • भिवंडी पुलिस का जुआ अड्डों पर छापा, कई गिरफ्तार

    भिवंडी पुलिस का जुआ अड्डों पर छापा, कई गिरफ्तार

    भिवंडी: भिवंडी की निजामपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे अवैध जुआ अड्डों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है और उनके पास से नकद रकम भी बरामद की है।


    कांदा वटाटा और खाड़ीपार में कार्रवाई

    पुलिस ने पहले कांदा वटाटा मार्केट में लंबे समय से चल रहे एक मटका जुआ अड्डे पर छापा मारा। यहाँ से पुलिस ने फिरोज समसूद्दीन खान, राजकुमार केदारनाथ सोनी, राजेन्द्र संदिपान कांबले और इकबाल रफिक शेख को जुआ खेलते हुए पकड़ा और 1,800 रुपये नकद जब्त किए।

    इसके बाद, पुलिस ने खाड़ीपार पुल के पास एक और ठिकाने पर छापा मारा। इस कार्रवाई में साबीर कबीर खान, अब्दुल ताहिर खान मुर्तजा और मुरलीधर नायर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। यहाँ से पुलिस को 1,650 रुपये नकद बरामद हुए।


    सख्त कानून और भविष्य की कार्रवाई

    पुलिस ने बताया कि ये छापेमारी लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। सभी आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक कानून के तहत दोषी पाया गया है। भिवंडी पुलिस ने साफ कर दिया है कि जुआ अड्डों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी और ऐसे अड्डों को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी की जाएगी।

  • भिवंडी में लाखों की बिजली चोरी पकड़ी गई, 4 लोगों पर केस दर्ज

    भिवंडी में लाखों की बिजली चोरी पकड़ी गई, 4 लोगों पर केस दर्ज

    भिवंडी: शहर में बिजली चोरी के खिलाफ टोरेंट पावर कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके लाखों रुपये की बिजली चोरी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है।

    शांतिनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में सामने आए इन दो मामलों में टोरेंट पावर कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पहले मामले में, शंकर गणपति सावरतकर ने सज्जाद अहमद नासिर अंसारी और आलम नामक दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि ये आरोपी लंबे समय से सीधे बिजली के तार जोड़कर अपने घर में बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे कंपनी को लगभग 1,42,965 रुपये का नुकसान हुआ

    दो मामलों में लाखों का नुकसान

    दूसरे मामले में, योगेश दिलीप काले ने बद्रेआलम अंसारी और सद्दाम नामक दो व्यक्तियों पर आरोप लगाया। इन्होंने टोरेंट पावर के टैपेट से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली की चोरी की, जिससे कंपनी को करीब 15,000 रुपये का नुकसान हुआ।

    कानूनी कार्रवाई और कड़ी चेतावनी

    दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। भिवंडी में बिजली चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे बिजली विभाग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ऐसे अवैध कनेक्शनों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पत्रकारों के सवाल से बौखलाए सपा विधायक, माइक छीनकर भागे, वीडियो वायरल

    पत्रकारों के सवाल से बौखलाए सपा विधायक, माइक छीनकर भागे, वीडियो वायरल

    भिवंडी: भिवंडी में सपा विधायक रईस शेख एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शहर की ट्रैफिक समस्या और सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्रकारों के सवालों से बौखलाते हुए उनका कॉलर माइक लेकर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। इस घटना ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    शनिवार को विधायक रईस शेख, भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर और मुंबई से आए इंजीनियरों के साथ बागे फिरदोश मस्जिद से वंजारपट्टी नाका तक के ट्रैफिक सर्वेक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने फातमा नगर, चाविंदा और शांतिनगर की 100 फुटी सड़क का भी निरीक्षण किया।

    सवाल सुनते ही विधायक हुए असहज

    निरीक्षण के बाद, जब सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उनसे कल्याण रोड के व्यापारियों की समस्या और पुराने डीपी प्लान में बदलाव करके बिल्डरों को फायदा पहुँचाने को लेकर सवाल पूछे, तो विधायक असहज हो गए। जवाब देने के बजाय, उन्होंने अचानक पत्रकार का कॉलर माइक लिया और आगे बढ़ गए।

    मौजूद नागरिकों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    जनता ने उठाए सवाल

    इस घटना के बाद, भिवंडी की जनता विधायक से सवाल पूछ रही है कि अगर सब कुछ पारदर्शी है तो वे जवाब देने से क्यों बचे? लोगों का कहना है कि यदि बिल्डरों को फायदा नहीं पहुँचाया गया, तो विधायक को सवाल का सीधा उत्तर देना चाहिए था। माइक लेकर भागने और जनता की समस्याओं से मुँह मोड़ने की क्या जरूरत थी?

    इस घटना ने भिवंडी की सियासत में भूचाल ला दिया है। निरीक्षण के जरिए जनता को संदेश देने निकले विधायक का यह वीडियो उनकी पोल खोल रहा है। शहर में यह चर्चा तेज है कि आखिर कल्याण रोड और डीपी प्लान में ऐसा क्या राज़ है, जिससे विधायक सवाल से बचते दिखे।

  • Trump’s Tariffs on India-Russia Trade:भारत-रूस व्यापार पर ट्रंप की टैरिफ सही है- जेलेंस्की का बड़ा बयान

    Trump’s Tariffs on India-Russia Trade:भारत-रूस व्यापार पर ट्रंप की टैरिफ सही है- जेलेंस्की का बड़ा बयान

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस मसले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी खुलकर सामने आ गए हैं। जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस नीति का समर्थन किया है जिसके तहत रूस से व्यापार करने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह कदम सही दिशा में है और रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए ज़रूरी है।

    “रूस से व्यापार करने वालों पर टैरिफ सही” – जेलेंस्की

    एक इंटरव्यू में जेलेंस्की से सवाल पूछा गया कि क्या ट्रंप की टैरिफ योजना उलटी पड़ रही है? इस पर उन्होंने साफ कहा –

    “मैं समझता हूं कि रूस के साथ सौदे जारी रखने वाले देशों पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही है।”

    उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत पर 25% अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता है। ट्रंप ने हाल ही में यूरोपीय देशों को भी रूस से तेल खरीदने पर धमकी दी थी।

    पीएम मोदी का भी जिक्र

    इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र हुआ। हाल ही में ये तीनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में मिले थे और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मोदी-पुतिन बैठक को लेकर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी रहीं।

    भारत पर ट्रंप के आरोप

    ट्रंप ने भारत पर सीधा आरोप लगाया कि रूस से तेल खरीदकर भारत भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा –

    “भारत को यूक्रेन में मर रहे लोगों की परवाह नहीं है। भारत की खरीद से रूस को आर्थिक मदद मिल रही है और वह युद्ध को और तेज कर रहा है।”

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां तक कहा कि यूरोपीय देशों पर भी इसी तरह के दबाव बनाए जाएंगे ताकि रूस की कमाई के रास्ते बंद हों।

    “आग में घी” डालने जैसा बयान

    भारत और अमेरिका के बीच पहले से तनावपूर्ण टैरिफ विवाद के बीच जेलेंस्की का यह बयान माहौल को और गर्म कर सकता है। रूस के खिलाफ अमेरिका की सख्त रणनीति का यूक्रेन समर्थन कर रहा है, लेकिन भारत और यूरोप जैसे देशों के लिए यह सीधा दबाव बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

  • Congress attack on TRAI : ट्राई पर कांग्रेस का वार, महाराष्ट्र चुनाव का “सच” दबाने की साज़िश?

    Congress attack on TRAI : ट्राई पर कांग्रेस का वार, महाराष्ट्र चुनाव का “सच” दबाने की साज़िश?

    नई दिल्ली। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार और उसके संस्थानों पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी “वोट चोरी” पर आधारित एक वृत्तचित्र का लिंक भेजने की उनकी अनुमति इसलिए खारिज कर दी क्योंकि उसे “विरोध प्रदर्शन से संबंधित सामग्री” करार दिया गया।

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह कदम सरकार की साजिश को उजागर करता है, जिसमें गृह मंत्रालय, निर्वाचन आयोग और ट्राई जैसे निकाय “तालमेल” से काम कर रहे हैं ताकि चुनावी धांधली की जानकारी जनता तक न पहुंचे।

    “ट्राई कब से भाजपा का आईटी सेल बन गया?”

    कांग्रेस सांसदों ने सीधे-सीधे ट्राई पर पक्षपात का आरोप लगाया। एक सांसद ने कहा,

    “अश्विनी जी, ट्राई कब से भाजपा का आईटी सेल बन गया? एसएमएस दबाने से सच्चाई नहीं दबेगी। जितना सेंसर करेंगे, लोग उतना ही जोर से पूछेंगे कि महाराष्ट्र 2024 चुनाव में आखिर क्या छिपाया जा रहा है?”

    प्रवीण चक्रवर्ती का बड़ा दावा

    कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को यूट्यूब पर जारी वृत्तचित्र “महाराष्ट्र 2024 चुनाव कैसे चुराया गया” का लिंक भेजना चाहती थी। इसके लिए नियमानुसार ट्राई से अनुमति मांगी गई।
    लेकिन ट्राई ने आवेदन खारिज कर दिया और लिखा कि यह ‘विरोध प्रदर्शन से जुड़ा कंटेंट’ है।

    चक्रवर्ती ने एक्स पर सवाल उठाया –
    “गृह मंत्रालय, निर्वाचन आयोग और ट्राई में इतनी सटीक तालमेल कैसे हो सकती है? यह चुनावी धोखाधड़ी का साफ सबूत नहीं है तो और क्या है?”
    उन्होंने ट्राई के जवाब का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

    “सेंसरशिप की श्रृंखला कौन चला रहा?”

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा:
    “कांग्रेस जब एक साधारण एसएमएस भेजना चाहती है तो उसे ‘विरोध प्रदर्शन सामग्री’ कहकर रोक दिया जाता है। यह सेंसरशिप की श्रृंखला कौन चला रहा है? अमित शाह, अश्विनी वैष्णव या कोई और?”

    गृह मंत्रालय पर निगरानी का आरोप

    टैगोर ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय संचार पर निगरानी कर रहा है, रेलवे और दूरसंचार मंत्रालय संचार रोक रहे हैं और निर्वाचन आयोग चुपचाप तमाशा देख रहा है।
    “अगर महाराष्ट्र चुनाव चोरी नहीं हुआ तो एक यूट्यूब लिंक से इतना डर क्यों?” – टैगोर ने तंज कसा।

    ट्राई की चुप्पी

    इस पूरे विवाद पर ट्राई की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन कांग्रेस के आरोपों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। विपक्ष का कहना है कि यह मामला केवल एक वृत्तचित्र का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का है।

  • Mathura News Update: मथुरा में बाढ़ का कहर, यमुना ने तोड़ा रेकॉर्ड, 45 गांव बने टापू, 9 हजार लोग रेस्क्यू

    Mathura News Update: मथुरा में बाढ़ का कहर, यमुना ने तोड़ा रेकॉर्ड, 45 गांव बने टापू, 9 हजार लोग रेस्क्यू

    मथुरा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिले की स्थिति को बेकाबू बना दिया है। रविवार को नदी का जलस्तर 167.55 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है। तेज बहाव से लक्ष्मीनगर की कॉलोनियों में पानी एक-एक मंजिल तक घुस गया, जबकि वृंदावन, सदर बाजार और जयसिंहपुरा समेत दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जिले के 45 गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुके हैं। प्रशासन ने अब तक नौ हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में भेजा है।

    हथिनीकुंड और ओखला से छोड़ा गया पानी

    सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार शाम हथिनीकुंड से 44,016 क्यूसेक और ओखला से 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोकुल बैराज से 1.56 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। अधिकारी मानते हैं कि यदि बारिश नहीं हुई तो सोमवार से जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

    डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

    लक्ष्मीनगर में हालात बिगड़ने के बाद जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी ट्रैक्टर से बाढ़ग्रस्त कॉलोनियों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। डीएम ने शेल्टर होम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    रेड अलर्ट, घाटों की राह बंद

    केंद्रीय जल आयोग ने यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर जाने पर मथुरा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने सभी घाटों और निचले इलाकों को खाली कराने का आदेश दिया है। विश्राम घाट समेत कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। दुकानों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है और आसपास के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

    200 मकान डूबे, दीवारें गिरीं

    नौहझील क्षेत्र के 9 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां करीब 200 मकान पानी में डूब गए हैं। 5-6 फीट तक घरों में पानी भर चुका है, जिससे लाखों का सामान नष्ट हो गया। दर्जनों मकानों की दीवारें गिर गईं और किसानों पर आर्थिक संकट गहरा गया।

    मंदिरों में दर्शन पर रोक

    पानीगांव मार्ग पर चार फीट तक पानी भरने से सड़क बंद कर दी गई है। वहीं, राधारानी मानसरोवर मंदिर परिसर में भी जलस्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं के दर्शन रोक दिए गए हैं। केवल सेवायतों को पूजा की अनुमति दी गई है।

    कांग्रेस भी उतरी मदद को

    प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मदद के लिए आगे आए। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने रांची बांगर और गणेश पुरम में राहत सामग्री वितरित कर बाढ़ प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है।