Tag: mumbai news

  • Harsh Girish Patel: मुंबई के हर्ष पटेल दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य नामित!

    Harsh Girish Patel: मुंबई के हर्ष पटेल दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य नामित!

    Harsh Girish Patel: मुंबई के युवा उद्यमी एवं कानूनी विशेषज्ञ हर्ष गिरीश पटेल को भारत सरकार के संचार मंत्रालय की दूरसंचार सलाहकार समिति (टेलिकॉम एडवाइजरी कमेटी) का सदस्य नामित किया गया है।

    संबंधित खबरें: Meenatai Thackeray Rangayatan: छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और स्व. मीनाताई ठाकरे रंगायतन के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण!

    हरीश गिरीश पटेल वाटर एंड शार्क के संस्थापक एवं ग्लोबल सीईओ हैं। उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक और गोपालदास झमातमल अडवानी लाॅ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के साथ अंतरराष्ट्रीय कानूनी और वित्तीय संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

    महज 19 वर्ष की उम्र में शुरू की गई उनकी कंपनी आज 12 से अधिक देशों में कार्यरत है और कई वैश्विक कंपनियों व संस्थाओं को परामर्श सेवाएं दे रही है।

  • Deendayal Upadhyay Job Fair: दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेले से सैकड़ों युवाओं को लाभ!

    Deendayal Upadhyay Job Fair: दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेले से सैकड़ों युवाओं को लाभ!

    Deendayal Upadhyay Job Fair: मनपा के युवाओं को रोज़गार के ज़्यादा मौके देने के लिए विधायक संजय केलकर की पहल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेला लगाया गया। मेले से सैकड़ों युवाओं को लाभ हुआ।विधायक केलकर की पहल पर और महाराष्ट्र सरकार के स्किल, रोज़गार, एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर, छठा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेला शुक्रवार, 22 मई को सुबह 10 बजे मावली मंडल स्कूल, टेलीफ़ोन एक्सचेंज के पास, ठाणे में लगा।

    संबंधित खबरें: Amruta Maji: लोकमान्य नगर की बेटी अमृता माजी ने बढ़ाया ठाणे का मान!

    इस पहल के ज़रिए, अलग-अलग जानी-मानी कंपनियों में नौकरी के मौके दिए गए। इस मौके पर 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के सैकड़ों कैंडिडेट मौजूद थे। लगभग 30 कंपनियाँ वॉक-इन इंटरव्यू के लिए मौजूद थीं। कई लोगों को उनके ज़रिए तुरंत अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए। प्रशांत जाधव ने इस रोज़गार मेले का प्लान बनाया।

    इस मौके पर विधायक केलकर ने युवाओं को गाइड किया। इस मौके पर गट नेता मुकेश मोकाशी,नगरसेवक सीताराम राणे,नगरसेविका उषा वाघ,नगरसेवक सुरेश कांबले, विशाल वाघ, जयेंद्र कोली, महिला अध्यक्षा स्वप्नाली सालवी, रक्षा यादव, योगेश भंडारी, मत्सगंधा पवार, प्रदीप जाधव, राजेश गाडे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    Congress Flag Controversy: मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन मजबूती पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे, लेकिन अधिकांश वाहनों पर कांग्रेस का हाथ पंजा झंडा नजर नहीं आया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और निराशा देखी गई।

    बैठक में हर्षवर्धन सपकाल, सुशिलकुमार शिंदे, विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक समय था जब कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों पर पार्टी का झंडा गर्व के साथ लहराता था, लेकिन अब पार्टी कमजोर पड़ते ही नेताओं ने झंडे से दूरी बना ली है।

    कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पार्टी के बड़े नेता ही कांग्रेस का झंडा लगाने में शर्म महसूस करेंगे, तो छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ेगा। उनका कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता रहे या न रहे, अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर गर्व महसूस करते हैं, जबकि कांग्रेस में स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।

    संबंधित खबरें: Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर पार्टी की पहचान और विचारधारा को सार्वजनिक रूप से दिखाने में ही नेताओं को संकोच हो रहा है, तो जनता के बीच संगठन कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि “जो दिखता है वही बिकता है” राजनीति में यह कहावत पूरी तरह लागू होती है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही पार्टी के सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के लिए अपनी गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हो और जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी दिखाई दे।

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि संगठन में यही स्थिति बनी रही तो महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना मुश्किल साबित हो सकता है।

  • Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: नाले की सफाई करते समय सफाई कर्मी सुभाष नवशा दिघे (उम्र 44 वर्ष, निवासी- मिठपाडा, शेलार) की नाले में गिरने से मौत होने की घटना गुरुवार को घटी थी। इस घटना के बाद भिवंडी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को श्रमजीवी संगठन ने नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार निषेध आंदोलन किया।

    यह आंदोलन श्रमजीवी संगठन की अध्यक्षा सीता घाटाळ और श्रमजीवी रयत कामगार संगठन के कार्याध्यक्ष सुल्तान पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा ठेकेदार व मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। श्रमजीवी संगठन के आंदोलन का संज्ञान लेते हुए शांतिनगर पुलिस स्टेशन में नाला सफाई के ठेकेदार ‘चंडिका कंस्ट्रक्शन’ के बाळू खरात और संबंधित मनपा अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

    संबंधित खबरें: Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर मनपा प्रशासन ने मृतक सुभाष दिघे के परिवार को तुरंत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी मनपा प्रशासन द्वारा दिया गया है।

    श्रमजीवी संगठन की राज्य अध्यक्षा सीता घाटाळ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि कानूनन प्रतिबंधित ‘मैनुअल स्कैवेंजिंग’ की प्रथा के कारण व्यवस्था द्वारा ली गई बलि है। आदिवासी समाज जानवर नहीं, इंसान है। इंसान को इंसान की तरह जीने और सुरक्षा का पूरा अधिकार है। हम जानवरों जैसा जीवन जीना अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

    इस आंदोलन में संगठन के उपाध्यक्ष दत्तात्रेय कोळेकर, कार्याध्यक्ष बाळाराम भोईर, जिलाध्यक्ष अशोक सापटे, जिला सचिव दशरथ भालके, ठाणे जिला महिला प्रमुख जया पारधी, भिवंडी तालुका उपाध्यक्ष सागर देसक, श्रमजीवी कामगार संगठन सचिव महेंद्र निरगुडा, तालुका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव तानाजी लहांगे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश भांगरे (अंबरनाथ), भिवंडी शहर तालुका उपाध्यक्ष गुरुनाथ जाधव, गुलाब म्हसकर, कविता कदम, ठाणे तालुका सचिव नंदा वाघे, वाडा तालुका सचिव सूरज दळवी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: प्रयागराज जिले की खेडुआ ग्रामसभा के प्रधान तीरथ सिंह यादव अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान भिवंडी पहुंचे, जहां उनका यदुवंशी समाज सेवा संस्था की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने टाटा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे अपने ग्रामसभा के कैंसर पीड़ित मरीज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    बता दें कि तीरथ सिंह यादव अपने क्षेत्र में एक कर्मठ, मिलनसार और जनहितैषी प्रधान के रूप में पहचाने जाते हैं। ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव सक्रिय रहते हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र व समाज के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    भिवंडी निवासी यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय सचिव आचार्य सूरजपाल यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में तीरथ सिंह यादव को अंग वस्त्र एवं यादव समाज की सामाजिक पुस्तिका ‘यदु यादव कोश’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इसी अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संजय यादव (गांधी) तथा समाजसेवी सुधीर यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बेहद आवश्यक है।

    साथ ही गाँवों के विकास, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कुंभकर्ण यादव, मनीष यादव, राजकुमार, पिंटू यादव, सौरभ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

  • Pre-Monsoon Drain Cleaning: मेयर अजीव पाटील और डिप्टी मेयर मार्शल लोपीस ने नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा!

    Pre-Monsoon Drain Cleaning: मेयर अजीव पाटील और डिप्टी मेयर मार्शल लोपीस ने नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा!

    Pre-Monsoon Drain Cleaning: वविश में बारिश से पहले शहर में जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति एवं गंदगी की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से वसई विरार शहर महानगरपालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नालेसफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए गए हैं। इन कार्यों का निरीक्षण महापौर अजीव पाटील एवं उपमहापौर मार्शल लोपीस ने संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया।

    निरीक्षण के दौरान सनसिटी वसई (पश्चिम), गास, निर्मल परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे नालेसफाई कार्यों, गटरों एवं जल निकासी स्थलों का जायजा लिया गया। नालों में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए। साथ ही बारिश से पहले सभी नालों की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित कर जल निकासी व्यवस्था सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया गया।

    संबंधित ख़बरें: Dr. Kailash Pawar Advises: स्वास्थ्य विभाग को नए HIV हॉटस्पॉट पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत; डॉ. कैलाश पवार ने दी सलाह!

    इस अवसर पर क्षेत्र के तालाबों का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को तालाबों की सफाई करने के निर्देश दिए गए। महापौर अजीव पाटील ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए महानगरपालिका प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है।

    वहीं उपमहापौर मार्शल लोपीस ने नागरिकों से अपील की कि वे नालों में कचरा न फेंके तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महानगरपालिका का सहयोग करें। निरीक्षण दौरे के दौरान नगरसेवक परेश किणी, नगरसेविका दिप्ती भोईर, नगरसेविका सॅरल डाबरे, पूर्व सरपंच सायमन अल्मेडा, सालू अल्मेडा सहित अन्य पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Dr. Kailash Pawar Advise: स्वास्थ्य विभाग को नए HIV हॉटस्पॉट पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत; डॉ. कैलाश पवार ने दी सलाह!

    Dr. Kailash Pawar Advise: स्वास्थ्य विभाग को नए HIV हॉटस्पॉट पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत; डॉ. कैलाश पवार ने दी सलाह!

    Dr. Kailash Pawar Advise: HIV सिफलिस और हेपेटाइटिस B इन्फेक्शन को रोकने के लिए, पुराने तरीकों के साथ-साथ नए उभरते हॉटस्पॉट तक पहुँचना भी ज़रूरी है।सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने कहा HIV सिफलिस और हेपेटाइटिस B फ्री समाज का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब टेस्टिंग, काउंसलिंग और इलाज की सर्विस हाई-रिस्क ग्रुप के हर व्यक्ति तक असरदार तरीके से पहुँचें।

    नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन और महाराष्ट्र स्टेट कंट्रोल सोसाइटी के गाइडेंस में चलाए जा रहे “मिशन एड्स सुरक्षा” कैंपेन के तहत, ठाणे डिस्ट्रिक्ट के सभी TI ऑर्गनाइज़ेशन और NGO की एक रिव्यू और प्लानिंग मीटिंग बुधवार को डिस्ट्रिक्ट एड्स प्रिवेंशन एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट, जनरल हॉस्पिटल, ठाणे में हुई।

    संबंधित ख़बरें: MLA Sanjay Kelkar Demands: गावदेवी मार्केट में मौतें; असिस्टेंट कमिश्नर को सस्पेंड करें, विधायक संजय केलकर की मांग!

    इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. कैलाश पवार ने डांस बार, सर्विस बार, लेडीज़ बार वगैरह जगहों पर हाई-रिस्क ग्रुप के लोगों की रेगुलर HIV, सिफलिस और हेपेटाइटिस-B टेस्टिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही नए उभरते “HIV, सिफलिस और हेपेटाइटिस B” हॉटस्पॉट खोजने पर ज़ोर दिया। उन्होंने HIV इन्फेक्टेड लोगों के पार्टनर और परिवारों के लिए “इंडेक्स पार्टनर टेस्टिंग” को और असरदार तरीके से लागू करने के भी निर्देश दिए।

    डॉ. कैलाश पवार ने यह भी बताया, “’95-95-99′ कैंपेन का मुख्य मकसद HIV का जल्दी पता लगाकर, रेगुलर इलाज और वायरल लोड कंट्रोल करके इंफेक्शन को फैलने से रोकना है। इसके लिए सभी नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइज़ेशन, हेल्थ डिपार्टमेंट और संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करने की ज़रूरत है।”

    इस बीच, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर रतन गाधवे ने “मिशन एड्स सुरक्षा” कैंपेन के कॉन्सेप्ट, मकसद और HIV/AIDS कंट्रोल के लिए की जा रही अलग-अलग एक्टिविटीज़ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दिसंबर 2026 तक “95-95-99” लक्ष्य को पाने के लिए डिटेल्ड प्लानिंग करके असरदार तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।इस मीटिंग में ठाणे जिले के अलग-अलग टारगेटेड इंटरवेंशन NGOs के बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट मैनेजर, काउंसलर और हेल्थ वर्कर मौजूद थे।

  • Thane Kidnapping Cases: अपहरण का सिलसिला जारी; दिवा-दातिवाली और मुंब्रा से तीन नाबालिग बच्चे गायब!

    Thane Kidnapping Cases: अपहरण का सिलसिला जारी; दिवा-दातिवाली और मुंब्रा से तीन नाबालिग बच्चे गायब!

    Thane Kidnapping Cases: पुलिस सूत्रों ने बताया कि ठाणे कमिश्नरेट के मुंब्रा और दाइघर पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले दिवा दातिवाली और मुंब्रा इलाकों से एक लड़का और दो नाबालिग लड़कियां बिना किसी कारण के अपने घरों से लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि लापता लड़के और लड़कियां 15 से 17 वर्ष की आयु के हैं। इससे अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया है।

    संबंधित खबरें: Online Loan Approval Scam: कस्टम ब्रोकर को 12 करोड़ रुपये के ऋण का लालच देकर 13.65 लाख रुपये का चूना लगाया गया!

    मुंब्रा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिवा दातिवाली और मुंब्रा इलाकों से एक लड़का और दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। इनमें से एक 16 वर्षीय लड़का दिवा ईस्ट से दुकान जाने का बहाना बनाकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसी तरह, एक 17 वर्षीय लड़की भी घर से निकलने के बाद लापता हो गई।

    वहीं, दातिवाली की एक 16 वर्षीय लड़की सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। तीनों मामलों में शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। मुंब्रा और दाइघर पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं।

  • Maha Vikas Aghadi Demand: विशेष पुनरीक्षण अभियान निष्पक्ष व पारदर्शी हो… महाविकास आघाड़ी ने चुनाव आयोग से की मांग!

    Maha Vikas Aghadi Demand: विशेष पुनरीक्षण अभियान निष्पक्ष व पारदर्शी हो… महाविकास आघाड़ी ने चुनाव आयोग से की मांग!

    Maha Vikas Aghadi Demand: महा विकास अघाडी के प्रमुख नेताओं ने बुधवार को इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम से मुलाकात कर राज्य में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से लागू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

    शिष्टमंडल में हर्षवर्धन सपकाल, जयंत पाटिल, शशिकांत शिंदे, सतेज पाटिल, आदित्य ठाकरे, अनिल परब, राजेश टोपे, विश्वजीत कदम, धैर्यशील पाटिल, अंबादास दानवे दानवे, रईस शेख, सचिन सावंत और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

    संबंधित ख़बरें: Indo National Limited: इंडो नेशनल ने प्रीमियम बैटरी बाजार में उतारी ‘निप्पो ठौर मैक्स’!

    महाविकास आघाड़ी ने मांग की कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और पात्र मतदाताओं के नाम बिना कारण सूची से हटाए न जाएं। साथ ही फर्जी और दोहरी प्रविष्टियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीण, आदिवासी, प्रवासी, वंचित और कमजोर वर्गों के मतदाता किसी तकनीकी कारण से मतदान अधिकार से वंचित न हों, इसके लिए विशेष सावधानी बरती जाए।

    नेताओं ने मतदान केंद्रों की योजना, मतदाता सूची की त्रुटियों में सुधार, बूथ लेवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दे भी उठाए। महाविकास आघाड़ी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए।

  • Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: परियोजना के लिए भारतीय रेलवे ट्रैक पर 130 मीटर लंबे स्टील ब्रिज का निर्माण किया गया!

    Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: परियोजना के लिए भारतीय रेलवे ट्रैक पर 130 मीटर लंबे स्टील ब्रिज का निर्माण किया गया!

    Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गुजरात के भरूच जिले के त्रालसी गांव के पास भारतीय रेलवे ट्रैक पर 330 मीटर लंबे (100+130,100 मीटर) स्टील ब्रिज के 130 मीटर लंबे स्पैन का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा किया गया। यह ब्रिज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सूरत-वडोदरा सेक्शन के बीच डीएफसीसी ट्रैक को पार करता है।यह स्टील ब्रिज तीन स्पैन वाला ब्रिज है, जिसमें 100+130 मीटर का सतत (Continuous) स्पैन तथा 100 मीटर का Simply Supported स्पैन शामिल है।

    इनमें से 130 मीटर लंबे स्पैन का लॉन्चिंग कार्य 16 मई 2026 को पूरा किया गया। लगभग 18 मीटर ऊंचाई और 15.5 मीटर चौड़ाई वाले इस स्पैन का वजन लगभग 2900 मीट्रिक टन है।100 मीटर लंबे Simply Supported स्पैन, जिसका वजन लगभग 1500 मीट्रिक टन है, को मार्च 2026 में निर्माण स्थल पर ही (इन-सीटू) स्थापित किया गया था। शेष 100 मीटर लंबे सतत स्पैन, जिसका वजन लगभग 1600 मीट्रिक टन है, को भी निर्माण स्थल पर ही स्थापित किया जाएगा।

    संबंधित ख़बरें: Thane Water Supply: ठाणे जिले के 33 टैंकर प्रभावित गांवों और 127 पाड़ों में जिला परिषद की तरफ से समय पर पानी की सप्लाई!

    ब्रिज संरचना (100+130 मीटर सतत स्पैन तथा 100 मीटर Simply Supported स्पैन) के पूर्ण होने पर इसका कुल वजन लगभग 6100 मीट्रिक टन होगा। गुजरात के उमरगांव स्थित कार्बन फैक्ट्री वर्कशॉप में निर्मित इन स्टील ब्रिजों को 100 वर्षों की आयु को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 130 मीटर लंबे इस स्पैन के निर्माण में लगभग 1,21,373 टॉर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (TTHS) बोल्ट, C5 सिस्टम पेंटिंग तथा मेटैलिक बेयरिंग का उपयोग किया गया है।

    इसे जमीन से लगभग 14 मीटर ऊंचाई पर अस्थायी ट्रेस्टलों पर असेंबल किया गया तथा दो सेमी-ऑटोमैटिक जैक की सहायता से स्वचालित प्रणाली द्वारा आगे बढ़ाया गया। प्रत्येक जैक में मैक-अलॉय बार्स के माध्यम से 250 टन तक की पुशिंग क्षमता है।फ्रेट ट्रैक पर सावधानीपूर्वक समन्वित यातायात व्यवस्थाओं के तहत लॉन्चिंग कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

    इन व्यवस्थाओं ने चरणबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करते हुए लॉन्चिंग की सुरक्षा और सटीकता बनाए रखी तथा मालगाड़ियों की आवाजाही में न्यूनतम बाधा सुनिश्चित की।17 स्टील ब्रिज में से 14 स्टील ब्रिज गुजरात में पूरे हो चुके हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए 28 स्टील ब्रिज की योजना है।