Tag: Bhiwandi News

  • Bhiwandi-Wada road: मानसून से पहले वाडा रोड की एक लेन शुरू होगी: सांसद सुरेश म्हात्रे

    Bhiwandi-Wada road: मानसून से पहले वाडा रोड की एक लेन शुरू होगी: सांसद सुरेश म्हात्रे

    Bhiwandi-Wada road: खस्ताहाल हो चुके भिवंडी-वाडा सड़क के कंक्रीटीकरण का काम संतोषजनक ढंग से चल रहा है, और आगामी मानसून से पहले इस सड़क की एक लेन पूरी होकर उपयोग में आ जाएगी, जो कि एक संतोषजनक बात है। यह प्रतिपादन सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने किया है। भिवंडी-वाडा रोड का निरीक्षण करने के बाद वे विश्वभारती फाटा पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता दत्तू गीते भी उपस्थित थे।

    संबंधित ख़बरें: Thane Municipal Corporation: इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकारों को मनपा से राहत!

    “भिवंडी-वाडा सड़क अपनी बदहाली के कारण कई वर्षों से दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी। मैं इस बात के लिए उत्सुक था कि इस सड़क का काम मेरे कार्यकाल में पूरा हो। शुरुआत में ठेकेदार की शिकायत थी कि फंड नहीं दिया जा रहा है। मैंने सरकारी स्तर पर चर्चा करके ठेकेदार को 138 करोड़ रुपये दिलवाए हैं।

    इसके कारण अब काम प्रगति पर है और 8 जून तक विश्वभारती फाटा तक सड़क का कंक्रीटीकरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद 30 जून से एक लेन यातायात के लिए खोल दी जाएगी। सांसद सुरेश म्हात्रे ने इसे अपने प्रयासों की सफलता बताते हुए चल रहे काम पर संतोष व्यक्त किया है।

  • Bhiwandi Crime: कोयता लेकर स्कूटी पर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े!

    Bhiwandi Crime: कोयता लेकर स्कूटी पर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े!

    Bhiwandi Crime: नारपोली पुलिस ने गश्त के दौरान स्कूटी पर हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का कोयता बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार, अंजुरफाटा से वलपाड़ा जाने वाले मार्ग पर गश्त के दौरान सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक MH-04-LC-0871 पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो पीछे बैठे पिंकेश हनुमान पाटील (28) के पास से लोहे का कोयता बरामद हुआ। आरोपी गुंदवली गांव का निवासी बताया गया है।

    संबंधित खबरें: Electricity Theft in Bhiwandi: भिवंडी में 6.10 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई, दो लोगों पर मामला दर्ज!

    स्कूटी चला रहे धिरेन दुर्गा माजी (26) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 500 रुपये कीमत का लोहे का कोयता जब्त किया गया। दोनों आरोपी ठाणे पुलिस आयुक्त द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूम रहे थे।

    नारपोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) और 135 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार हुंडेकरी कर रहे हैं।

  • Electricity Theft in Bhiwandi: भिवंडी में 6.10 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई, दो लोगों पर मामला दर्ज!

    Electricity Theft in Bhiwandi: भिवंडी में 6.10 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई, दो लोगों पर मामला दर्ज!

    Electricity Theft in Bhiwandi: शांतीनगर थाना क्षेत्र के काल्हेर इलाके में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। टोरेन्ट पावर कंपनी की जांच में करीब 6.10 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, काल्हेर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले पैरीस प्रकाश पाटील और आदेश प्रकाश पाटील ने अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रांसफॉर्मर से सीधे तीन वायर जोड़कर बिना मीटर बिजली इस्तेमाल की।

    संबंधित खबरें: ₹10 Crore Scam: सुरक्षा रक्षक पंजीकरण में ₹10 करोड़ के घोटाले का आरोप, ACB जांच की मांग से मचा हड़कंप!

    बताया गया कि फरवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने करीब 24,290 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया, जिससे कंपनी को 6,10,523 रुपये का नुकसान हुआ।

    शांतीनगर पुलिस ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण घोलप कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार हैं।

  • Meenatai Thackeray Rangayatan: छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और स्व. मीनाताई ठाकरे रंगायतन के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण!

    Meenatai Thackeray Rangayatan: छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और स्व. मीनाताई ठाकरे रंगायतन के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण!

    Meenatai Thackeray Rangayatan: शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थल तथा मीनाताई ठाकरे रंगायतन के नवीनीकरण कार्य का जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया। वर्षों से लंबित पड़े इन कार्यों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए प्रभाग समिति क्रमांक-5 के सभापति वैभव भोईर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों स्थलों का दौरा कर कामकाज की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रै, स्थायी समिति सदस्य मयूरेश पाटिल, वरिष्ठ नगरसेवक नीलेश चौधरी, शफ मोमिन, नगरसेविका रोमा आलशी, नेहा काठवले, पप्पू राका तथा शिव सेना (शिंदे गुट) के पूर्व विधानसभा शहर प्रमुख संजय काबूकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    बताया गया कि मीनाताई ठाकरे रंगायतन वर्ष 2017 से जर्जर स्थिति के कारण बंद पड़ा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा इसके मरम्मत कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन फंड की कमी और अन्य प्रशासनिक कारणों से काम लंबे समय तक ठप रहा। अब तक नगर निगम को लगभग 57 प्रतिशत निधि प्राप्त हो चुकी है, जिसमें से 20 प्रतिशत राशि ठेकेदार को दी जा चुकी है।

    संबंधित खबरें: Shramjeevi Sanghatana Protest: भिवंडी तहसीलदार कार्यालय के सामने श्रमजीवी संगठन का धरना आंदोलन!

    इसके बावजूद काम अभी भी अधूरा है। बीच में नगर निगम आयुक्त अनमोल सागर ने स्वयं स्थल का दौरा कर एक महीने के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब भी कई कार्य शेष हैं। जानकारी के अनुसार ठेकेदार को तीन बार समय सीमा बढ़ाकर दी जा चुकी है।

    वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थल पर भी नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि काम में थोड़ा समय और लगे तो भी चलेगा, लेकिन गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

    पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम इमारतें तो बना देता है, लेकिन उनके रखरखाव और मरम्मत की लगातार अनदेखी की जाती है, जिसके कारण शहर के महत्वपूर्ण स्मारक और सांस्कृतिक स्थल जर्जर हो रहे हैं। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह उनके लिए आखिरी मौका है। यदि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो शिवसेना शहरवासियों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और प्रशासन से जवाब मांगेगी।

    इस अवसर पर Vaibhav Bhoir ने कहा, “फंड की कमी और अन्य कारणों से दोनों परियोजनाओं का काम लंबे समय तक अटका हुआ था। आज निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर बड़े पैमाने पर काम प्रगति पर दिखाई दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थल का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है, जबकि रंगायतन के काम में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।”

  • Shramjeevi Sanghatana Protest: भिवंडी तहसीलदार कार्यालय के सामने श्रमजीवी संगठन का धरना आंदोलन!

    Shramjeevi Sanghatana Protest: भिवंडी तहसीलदार कार्यालय के सामने श्रमजीवी संगठन का धरना आंदोलन!

    Shramjeevi Sanghatana Protest: आजादी के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी समाज के कई परिवार आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र जैसी मूलभूत दस्तावेजी सुविधाओं से वंचित हैं। इसी मुद्दे को लेकर श्रमजीवी संगठन की ओर से भिवंडी तहसीलदार कार्यालय के बाहर जोरदार धरना आंदोलन किया गया।

    लगातार पत्र-व्यवहार और शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने तहसील कार्यालय के बाहर कड़कती धूप में बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष सागर देसक ने किया।

    धरने में प्रकाश राउत, जया पारधी, गुलाब म्हसकर, जयेश पाटिल, विश्वनाथ पासारी और तानाजी लहांगे सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

    संबंधित खबरें: AI and Robotics Lab: मुंबई के मारवाड़ी कामर्शियल विद्यालय में ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का हुआ उद्घाटन!

    जिला उपाध्यक्ष सागर दसक ने आरोप लगाया कि कई आदिवासी और कातकरी परिवारों के पास जन्म प्रमाणपत्र तक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती, जिसके कारण ये परिवार सरकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं से पूरी तरह वंचित रह जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे परिवारों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके मूलभूत अधिकार मिल सकें। आंदोलनकारियों का कहना था कि दस्तावेजों के अभाव में गरीब और आदिवासी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के लाभ से लगातार दूर होते जा रहे हैं।

    धरना प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र नहीं सौंपे जाते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    Death During Drain Cleaning: भिवंडी मनपा क्षेत्र में बरसात पूर्व नाला सफाई अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। प्रभाग समिति क्रमांक-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के पिरानी पाडा इलाके में बंद नाले की सफाई करते समय जहरीली गैस से दम घुटने पर मजदूर सुभाष नवसा दिघे (45) की जान चली गई। घटना के बाद मनपा प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, पिरानी पाडा स्थित सत्तार मेडिकल के पास गुरुवार को नाला सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुभाष दिघे बंद नाले में उतरे, जहां जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मियों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    मजदूरों के पास न ऑक्सीजन मास्क था, न सुरक्षा बेल्ट और न ही गैस जांचने की कोई व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और बंद नालों से निकलने वाली जहरीली गैस के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। घटना के बाद मनपा प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।

    बताया गया है कि प्रभाग समिति क्रमांक-2 में नाला सफाई का ठेका चंद्रिक् कंस्ट्रक्शन को लगभग 39.99 लाख रुपये में दिया गया है, जबकि प्रभाग समिति क्रमांक-5 का ठेका भी इसी कंपनी को करीब 39.78 लाख रुपये में मिला है। करोड़ों रुपये के ठेकों के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आने से लोगों में आक्रोश है।

    स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मृतक मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में मनपा प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

  • Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: नाले की सफाई करते समय सफाई कर्मी सुभाष नवशा दिघे (उम्र 44 वर्ष, निवासी- मिठपाडा, शेलार) की नाले में गिरने से मौत होने की घटना गुरुवार को घटी थी। इस घटना के बाद भिवंडी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को श्रमजीवी संगठन ने नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार निषेध आंदोलन किया।

    यह आंदोलन श्रमजीवी संगठन की अध्यक्षा सीता घाटाळ और श्रमजीवी रयत कामगार संगठन के कार्याध्यक्ष सुल्तान पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा ठेकेदार व मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। श्रमजीवी संगठन के आंदोलन का संज्ञान लेते हुए शांतिनगर पुलिस स्टेशन में नाला सफाई के ठेकेदार ‘चंडिका कंस्ट्रक्शन’ के बाळू खरात और संबंधित मनपा अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

    संबंधित खबरें: Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर मनपा प्रशासन ने मृतक सुभाष दिघे के परिवार को तुरंत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी मनपा प्रशासन द्वारा दिया गया है।

    श्रमजीवी संगठन की राज्य अध्यक्षा सीता घाटाळ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि कानूनन प्रतिबंधित ‘मैनुअल स्कैवेंजिंग’ की प्रथा के कारण व्यवस्था द्वारा ली गई बलि है। आदिवासी समाज जानवर नहीं, इंसान है। इंसान को इंसान की तरह जीने और सुरक्षा का पूरा अधिकार है। हम जानवरों जैसा जीवन जीना अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

    इस आंदोलन में संगठन के उपाध्यक्ष दत्तात्रेय कोळेकर, कार्याध्यक्ष बाळाराम भोईर, जिलाध्यक्ष अशोक सापटे, जिला सचिव दशरथ भालके, ठाणे जिला महिला प्रमुख जया पारधी, भिवंडी तालुका उपाध्यक्ष सागर देसक, श्रमजीवी कामगार संगठन सचिव महेंद्र निरगुडा, तालुका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव तानाजी लहांगे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश भांगरे (अंबरनाथ), भिवंडी शहर तालुका उपाध्यक्ष गुरुनाथ जाधव, गुलाब म्हसकर, कविता कदम, ठाणे तालुका सचिव नंदा वाघे, वाडा तालुका सचिव सूरज दळवी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: प्रयागराज जिले की खेडुआ ग्रामसभा के प्रधान तीरथ सिंह यादव अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान भिवंडी पहुंचे, जहां उनका यदुवंशी समाज सेवा संस्था की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने टाटा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे अपने ग्रामसभा के कैंसर पीड़ित मरीज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    बता दें कि तीरथ सिंह यादव अपने क्षेत्र में एक कर्मठ, मिलनसार और जनहितैषी प्रधान के रूप में पहचाने जाते हैं। ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव सक्रिय रहते हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र व समाज के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    भिवंडी निवासी यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय सचिव आचार्य सूरजपाल यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में तीरथ सिंह यादव को अंग वस्त्र एवं यादव समाज की सामाजिक पुस्तिका ‘यदु यादव कोश’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इसी अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संजय यादव (गांधी) तथा समाजसेवी सुधीर यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बेहद आवश्यक है।

    साथ ही गाँवों के विकास, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कुंभकर्ण यादव, मनीष यादव, राजकुमार, पिंटू यादव, सौरभ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

  • Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    Bhiwandi RTI Activist Protest: यवतमाल जिले के एक ग्राम पंचायत कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने और गायब हुए दस्तावेजों के संबंध में मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से परेशान यवतमाल के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भिवंडी तालुका में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन शुरू कर दिया है। यवतमाल जिले के ईसापुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मारोती गायकवाड ने यह आंदोलन शुरू किया है।

    उन्होंने संकल्प जताया है कि जब तक उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने नहीं आते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। चूंकि ठाणे जिला उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह जिला है, इसीलिए गायकवाड द्वारा यहाँ आंदोलन करने की चर्चा हो रही है। दिग्रस तालुका के ईसापुर ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कब से शुरू हुआ, इसकी जानकारी मांगी गई थी।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Road Repair: बरसात से पहले भिवंडी की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, नालों और शहर में इकट्ठा कचरे की हो सफाई!

    साथ ही, ग्राम पंचायत के घरों के ‘नमुना 8’ के रिकॉर्ड वाले दस्तावेज चोरी होने की बात कही गई, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी असल में क्या कार्रवाई हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। गाँव का नक्शा उपलब्ध न होने के कारण उनके खुद के घर को उनके नाम पर न करके उनके साथ भेदभाव किया गया है। इस अन्याय के खिलाफ बार-बार पत्राचार करने के बाद भी न्याय न मिलने के कारण श्याम गायकवाड ने यह आंदोलन शुरू किया है।

    शिकायत आवेदन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने के कारण श्याम गायकवाड बुधवार सुबह भिवंडी-कल्याण रोड पर पिंपलास गाँव की सीमा में स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर करीब 250 फीट की ऊँचाई पर चढ़ गए। “इस व्यक्ति के संदर्भ में जब दिग्रस पुलिस प्रशासन से जानकारी ली गई, तो यवतमाल पुलिस ने बताया कि श्याम गायकवाड नामक इस व्यक्ति को इस तरह से आंदोलन करने की आदत है। इससे पहले भी वह पांच बार इस तरह का आंदोलन कर चुका है। उसे नीचे उतारने के लिए दमकल विभाग की मदद ली जा रही है।”

  • Devkunj Eye Hospital: देवकुंज नेत्र रुग्णालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन!

    Devkunj Eye Hospital: देवकुंज नेत्र रुग्णालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन!

    Devkunj Eye Hospital: मुंबई के मुलुंड पश्चिम स्थित देवकुंज नेत्र रुग्णालय में 18 मई 2026 से 30 मई 2026 तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Vegetable Market: भिवंडी सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई!

    अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में शहर के नागरिकों के लिए आंखों की जांच निःशुल्क की जाएगी। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

    देवकुंज चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील सानप ने मुंबई शहर के नागरिकों से इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।