Tag: भाजपा

  • Mumbai BMC News: मुंबई में शिवसेना कॉरपोरेटर्स के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप, एकनाथ शिंदे देंगे मार्गदर्शन

    आर. एस. नेटवर्क

    मुंबई | मुंबई महानगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने वाले शिवसेना के 29 नवनिर्वाचित कॉरपोरेटर्स के लिए मुंबई में एक विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। यह जानकारी युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी और कॉरपोरेटर अमेय घोले ने दी।अमेय घोले ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कॉरपोरेटर्स को मुंबई महानगरपालिका की कार्यप्रणाली, प्रमुख विकास योजनाओं और आगामी पांच वर्षों के रोडमैप पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता वार्ड स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के तरीकों की भी जानकारी देंगे।यह तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया जा रहा है। घोले ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन से शिवसेना के कॉरपोरेटर्स ने जनहित के कार्यों की शुरुआत कर दी है, ताकि जनता द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरा जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि राज्यभर में शिवसेना के कुल 397 कॉरपोरेटर्स निर्वाचित हुए हैं, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में जनता के भरोसे और पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।मुंबई के महापौर पद को लेकर घोले ने स्पष्ट किया कि यह पद ग्रैंड अलायंस के खाते में जाएगा और इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

  • “संविधान बदलने का एजेंडा आज भी जारी,संघ-भाजपा का असली चेहरा फिर उजागर-हर्षवर्धन सपकाळ the agenda to Change the Constitution Still Continues True Face of RSS-BJP Exposed Again Harshavardhan Sapkale

    हर्षवर्धन सपकाळ द्वारा संविधान बचाने की अपील, संघ-भाजपा पर तीखा हमला

    मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “संविधान बदलकर मनुस्मृति लागू करने का एजेंडा आज भी जारी है।” उन्होंने यह बयान संघ के सरचिटणीस दत्तात्रेय होसबळे द्वारा हाल ही में संविधान की प्रस्तावना से “धर्मनिरपेक्ष” और “समाजवादी” शब्द हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया।

    सपकाळ ने कहा कि संघ और भाजपा को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान कभी रास नहीं आया। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने खुले तौर पर कहा था कि अगर उन्हें 400 सीटें मिलती हैं, तो वे संविधान को बदल देंगे। यही नहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार विवेक देबरॉय भी संविधान की समीक्षा और बदलाव की वकालत कर चुके हैं।

    “चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा या संघ ने कभी इन बयानों का खंडन नहीं किया,” सपकाळ ने कहा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने एक निर्णय में स्पष्ट कहा है कि “धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद संविधान की मूल आत्मा हैं।” इसके बावजूद संघ-भाजपा से जुड़े नेता बार-बार ऐसे भ्रामक बयान देकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    सपकाळ ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ एक वैचारिक मतभेद नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है, जो भारत की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक चरित्र को नष्ट करने के इरादे से रची जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा,
    “संघ और भाजपा की असली सोच ‘हिंदू, हिंदी और हिंदू राष्ट्र’ पर आधारित है।”

    अंत में, उन्होंने संविधान में आस्था रखने वाले हर नागरिक से आह्वान किया कि
    “अब समय आ गया है कि हम सब संविधान की रक्षा के लिए सजग और संघर्षशील बनें, वरना आने वाली पीढ़ियों के लिए लोकतंत्र केवल किताबों में बच जाएगा।”

  • In Thane District, Shiv Sena Is the ‘Big Brother’: Bharat Gogawale:”ठाणे जिले में शिवसेना ही ‘बड़ा भाई’: भरत गोगवाले

    शिवसेना नेता भरत गोगवाले भिवंडी में कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए

    भिवंडी (ठाणे)। महाराष्ट्र सरकार में बागवानी एवं रोजगार गारंटी मंत्री भरत गोगवाले ने गुरुवार को भिवंडी तालुका के वड़पे स्थित सांग्रिला रिसॉर्ट में आयोजित शिवसेना भिवंडी लोकसभा कार्यकर्ता मार्गदर्शन सभा में कहा कि महाराष्ट्र में भले ही भाजपा ‘बड़ा भाई’ हो, लेकिन ठाणे जिला शिवसेना का गढ़ है, और यहां ‘बड़ा भाई’ सिर्फ शिवसेना ही है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना नेता प्रकाश पाटील ने की। मंच पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, विधायक शांताराम मोरे, उपनेता रूपेश म्हात्रे, जिला प्रमुख देवानंद थळे, संपर्क प्रमुख मदनबुवा नाइक सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

    सभा में भिवंडी, शाहपुर, मुरबाड़ और कल्याण तालुका से पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    मुख्य घोषणाएं व बातें:

    • ठाणे जिले में शिवसेना ही सबसे प्रभावशाली पार्टी है, यह जनता भी जानती है।
    • राजनीति में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।
    • भिवंडी-वाडा मार्ग पर मरीजों के लिए नई एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है।
    • स्थानीय निकाय चुनावों में भगवा लहराने का लक्ष्य तय किया गया है।
    • मतदाता और पार्टी सदस्य पंजीकरण अभियान पर विशेष ध्यान।
    • हिंदी अनिवार्यता के मुद्दे पर उद्धव सरकार पर निशाना, शिंदे सरकार की मराठी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

    भरत गोगवाले ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर आगामी चुनावों में शिवसेना को ठाणे जिले में और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि जनता को विकास और स्थिरता का लाभ मिल सके।Tools

  • Insult to Farmers Won’t Be Tolerated, Lonikar Must Apologize or Face the Consequences: Harshavardhan Sapkal’s Attack on BJP:”शेतकरों का अपमान बर्दाश्त नहीं, लोणीकर माफी मांगे या परिणाम भुगतने को तैयार रहें: हर्षवर्धन सपकाळ का भाजपा पर हमला

    मुंबई में प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ

    मुंबई:
    भाजपा के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर द्वारा किसानों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने तीखा विरोध जताते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपकाळ ने कहा, “जग के पोशिंदे किसान को गालियां देना विकृति की पराकाष्ठा है। लोणीकर ने किसानों का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।”

    टिळक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सपकाळ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा “एक भाषा, एक धर्म, एक नेता” के सिद्धांत पर आधारित है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता यह भ्रम फैलाते हैं कि सारी योजनाएं केवल नरेंद्र मोदी की देन हैं, जबकि वे जनता के पैसों से चलाई जाती हैं। “शासक जनता पर उपकार नहीं कर रहे, वे सिर्फ जनता के हक की योजनाएं लागू कर रहे हैं,” उन्होंने जोड़ा।

    शक्ति पीठ महामार्ग को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिल्ली के इशारे पर मंजूर किया गया ताकि कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को मध्य भारत से गोवा पोर्ट तक माल ले जाने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा, “जब राज्य के पास कर्मचारियों के वेतन, ठेकेदारों के भुगतान, किसानों की कर्जमाफी और बहनों को ₹2100 देने तक के लिए पैसे नहीं हैं, तो ऐसे में 20,000 करोड़ की परियोजना कैसे मंजूर की गई?” सपकाळ ने आशंका जताई कि यह प्रोजेक्ट अंततः 1.5 लाख करोड़ तक जाएगा और यह भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन सकता है।

    मराठी भाषा पर हिंदी थोपने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर सपकाळ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हिंदी थोपने के खिलाफ है और महाराष्ट्र की भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए हर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेगी। उन्होंने कहा, “यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, महाराष्ट्र की पहचान का सवाल है।”

    सपकाळ के इस आक्रामक रुख से साफ है कि कांग्रेस भाजपा के हर मोर्चे पर जवाब देने की रणनीति पर काम कर रही है, विशेषकर किसान, भाषा और आर्थिक नीतियों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर।

  • Bhoomipujan of Shivaji Maharaj Chowk Renovation in Bhiwandi; New Statue and Beautification Work Begins at a Cost of ₹6 Crore:छत्रपति शिवाजी महाराज चौक नवीनीकरण का भूमिपूजन संपन्न, छह करोड़ की लागत से नई प्रतिमा और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

    छत्रपति शिवाजी महाराज चौक भूमिपूजन समारोह भिवंडी में विधायक महेश चौघुले और अन्य गणमान्य नागरिक

    भिवंडी:
    भिवंडी शहर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन समारोह हाल ही में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन विधायक महेश चौघुले के हाथों संपन्न हुआ, जिसमें शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने, भाजपा शहराध्यक्ष रवि सावंत, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिवप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

    करीब 38 वर्ष पूर्व स्थापित अश्वारूढ़ प्रतिमा की जर्जर अवस्था को देखते हुए नागरिकों ने इस चौक के पुनर्निर्माण और नई प्रतिमा की माँग उठाई थी। नागरिकों की इस भावना का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने ₹6 करोड़ की निधि मंजूर की है। इस राशि से चौक में एक नई भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उसका पूर्ण सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले ने कहा,

    “यह केवल एक चौक का नवीनीकरण नहीं है, बल्कि भिवंडी की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यह कार्य आगामी छह महीनों में पूर्ण हो जाए।”

    छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रही है। इसलिए इस ऐतिहासिक स्थल का नया स्वरूप भिवंडी को एक नई पहचान और ऊर्जा प्रदान करेगा।