Tag: Uttar Pradesh news

  • Rape Case Justice: लंबे अरसे के बाद रेप केस में संतुष्टि भरा फैसला; प्रयागराज अदालत ने सुनाई मौत की सजा!

    Rape Case Justice: लंबे अरसे के बाद रेप केस में संतुष्टि भरा फैसला; प्रयागराज अदालत ने सुनाई मौत की सजा!

    Rape Case Justice: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अदालत ने सोमवार को मौत की सजायी। पॉक्सो अदालत ने आरोपी गगन कुमार को तब तक फांसी पर लटकाए जाने की सजा सुनायी, जब तक उसकी मौत ना हो जाए। अदालत ने बच्ची की हत्या और दुष्कर्म दोनों मामलों में मौत की सजा सुनायी।

    अदालत ने दोषी पर दोनों धाराओं में 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दोनों धाराओं में जुर्माना न अदा करने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने बच्ची के परिवार को 10 दिन के अंदर दो लाख का मुआवजा दिए जाने का भी आदेश दिया है। गौरतलब है कि 12 जून 2020 को आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर ले गया था।

    इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन बच्ची के पिता ने 13 जून 2020 को हंडिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो जुलाई 2020 को आरोपपत्र दाखिल कर दी थी। सुनवाई के दौरान 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। अदालत ने 22 जून को आरोपी को दोषी करार दिया था।

  • Electronics Manufacturing Cluster: नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर में एम्बर ग्रुप करेगा करोड़ों का निवेश!

    Electronics Manufacturing Cluster: नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर में एम्बर ग्रुप करेगा करोड़ों का निवेश!

    Electronics Manufacturing Cluster: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर में लगने वाली पहली परियोजना का भूमि पूजन किया। एम्बर ग्रुप 6,785 करोड़ रुपये के निवेश से यह संयंत्र लगा रहा है। इस परियोजना के लिए एसेंट के सर्किट और एम्बर एंटरप्राइजेज मिलकर 6,785 करोड़ रुपये के विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेंगे। इन संयंत्रों के पूरी तरह चालू होने पर तीन हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

    इस निवेश के तहत एसेंट के सर्किट सेक्टर-10 में देश की सबसे उन्नत विनिर्माण इकाइयों में से एक की स्थापना करेगा। यहां हाई-डेंसिटी इंटरकनेक्ट (एचडीआई) प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी), फ्लेक्सिबल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (एफपीसीबी) तथा सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण किया जायेगा। ये आधुनिक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, परिवहन, औद्योगिक स्वचालन और दूरसंचार क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स हैं।

    वहीं एम्बर एंटरप्राइजेज सेक्टर-08 में 100 एकड़ में फैली विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा, जहां रूम एयर कंडीशनर, कॉपर क्लैड लैमिनेट तथा अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स का उत्पादन किया जायेगा। भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    योगी ने कहा कि कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि जिन उत्पादों को पहले हम वैश्विक बाजार से आयात करते थे, वे अब भारत में ही बनकर दुनिया भर में निर्यात किये जायेंगे। सरकार का लक्ष्य देश को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत रणनीति और प्रेरणादायी नेतृत्व के कारण कभी उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और ‘जंगल राज’ के लिए कुप्रसिद्ध जेवर आज समृद्धि और सुशासन यानी ‘मंगल राज’ का प्रतीक बन चुका है।

    एम्बर ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि देश के विनिर्माण विकास का अगला चरण महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के निर्माण में आत्मनिर्भर क्षमताएं विकसित करने पर आधारित होगा। एसेंट के सर्किट और एम्बर एंटरप्राइजेज की यह परियोजना देश की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में निवेश है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय विजन को मजबूती प्रदान करेगी।

    दोनों विनिर्माण इकाइयों को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिद्धांत के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिनमें अत्याधुनिक जल पुनर्चक्रण प्रणाली, संसाधनों के कुशल उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण प्रक्रियाओं को अपनाया जायेगा।

  • Hardoi Teacher Recruitment Corruption: हरदोई शिक्षक भर्ती मामले में बढ़ा विवाद, बीएसए पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज

    Hardoi Teacher Recruitment Corruption: हरदोई शिक्षक भर्ती मामले में बढ़ा विवाद, बीएसए पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज

    Hardoi Teacher Recruitment Corruption: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती और एजुकेटर चयन प्रक्रिया से जुड़ा कथित भ्रष्टाचार का मामला गहराता जा रहा है। सेवा प्रदाता संस्था की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता संस्था का आरोप है कि फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर भर्ती और नियुक्ति से संबंधित अभिलेखों की जांच की।

    जांच के दौरान समिति को 29 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित 61 शिक्षकों की मूल पत्रावलियां रिकॉर्ड से गायब मिलीं। इसके अलावा कई दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर भर्ती से जुड़ी अलमारियों और दो कमरों को सील कर दिया गया।

    जांच समिति में सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सदर एसडीएम संजय अग्रहरि और डायट प्राचार्य रामेंद्र सिंह शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गायब अभिलेखों और भर्ती प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की अलग से जांच कराई जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व पटल प्रभारी अनुपम मिश्रा के खिलाफ भी पहले एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Illegal Bus Operation: सुलतानपुर में अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई, चार बसें सीज और 24 के चालान

    Illegal Bus Operation: सुलतानपुर में अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई, चार बसें सीज और 24 के चालान

    Illegal Bus Operation: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार बसों को सीज किया गया, जबकि 24 बसों समेत कई अन्य वाहनों के चालान काटे गए।

    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) भूपेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बस संचालक ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) का दुरुपयोग कर विभिन्न ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्मों के माध्यम से सीटवार टिकट बुकिंग कर रहे हैं। टूरिस्ट परमिट वाली इन बसों का संचालन नियमों के विपरीत सामान्य यात्री बसों की तरह किया जा रहा था।

    शिकायतों के बाद परिवहन विभाग की टीम ने लोहरामऊ बाईपास, पयागीपुर चौराहा, अमहट चौराहा, गुप्तारगंज और सेमरी रोड सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया।

    निरीक्षण के दौरान परमिट शर्तों के उल्लंघन में लिप्त पाए जाने पर चार बसों को तत्काल सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 24 बसों के चालान किए गए। मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटरयान नियमों के उल्लंघन के मामलों में 15 अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

    अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बस चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन संचालित करने वाले लोगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

    इस अभियान में यात्री एवं मालकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, यातायात निरीक्षक राम निरंजन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) सुरेश चंद्र यादव तथा परिवहन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

  • Om Tripathi Passes Away: पत्रकार मुकेश त्रिपाठी के 11 वर्षीय पुत्र कु.ओम के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर!

    Om Tripathi Passes Away: पत्रकार मुकेश त्रिपाठी के 11 वर्षीय पुत्र कु.ओम के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर!

    Om Tripathi Passes Away: पत्रकार एवं समाजसेवी मुकेश त्रिपाठी के 11 वर्षीय पुत्र ओम त्रिपाठी का बुधवार तड़के असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों, पत्रकार जगत तथा सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों के अनुसार ओम हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।

    लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी तबीयत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय तक उनका उपचार चला। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था और परिवार को उनके स्वस्थ होने की उम्मीद थी। मंगलवार देर रात अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

    इसके बाद मुकेश त्रिपाठी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही ओम ने अंतिम सांस ली। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ओम अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं रिश्तेदार त्रिपाठी परिवार के निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    बुधवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ओम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • Grand Welcome Ceremony: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जयसिंहपुर में भव्य स्वागत समारोह!

    Grand Welcome Ceremony: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जयसिंहपुर में भव्य स्वागत समारोह!

    Grand Welcome Ceremony: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय के स्वागत में जयसिंहपुर ब्लॉक परिसर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय (राजा बाबू) तथा ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर (रिंकू) शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार का यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा।

    संबंधित ख़बरें: Bhadohi Theft: ट्रेन यात्रा के दौरान बैग काटकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला!

    विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपा जाना शासन के विश्वास का प्रतीक है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

    ब्लॉक प्रमुख रिंकू शुक्ला ने कहा कि ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य गांवों के विकास की रीढ़ हैं। सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जाएगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडेय का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Bhadohi Theft: ट्रेन यात्रा के दौरान बैग काटकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला!

    Bhadohi Theft: ट्रेन यात्रा के दौरान बैग काटकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला!

    Bhadohi Theft: ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री के बैग को काटकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जीआरपी थाना कैंट, वाराणसी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया है।

    सुरियावां थाना क्षेत्र के पुरानापुर गांव निवासी दिलीप उपाध्याय ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 4 मई 2026 को एलटीटी-12165 ट्रेन के बी-3 कोच में सीट नंबर 9 से 14 पर यात्रा कर रहे थे। 5 मई की सुबह भदोही स्टेशन पर उतरकर वह अपने सामान के साथ घर पहुंच गए। शाम को जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसका चेन और हिस्सा कटा हुआ मिला।

    संबंधित ख़बरें: Uttar Pradesh ATS: आतंकवादियों के रडार पर भिवंडी का नारपोली पुलिस स्टेशन, यूपी एटीएस की जांच में खुलासा!

    पीड़ित के अनुसार बैग से सोने की बालियां, झुमके, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, लॉकेट सहित बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। पहले बैग से लगभग 40 हजार रुपये नकद और दूसरे बैग से करीब दो लाख रुपये नकद चोरी होने का आरोप लगाया गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

    दिलीप उपाध्याय ने बताया कि घर पहुंचने के बाद बैग खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाना कैंट, वाराणसी में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    पीड़ित का कहना है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने बैग काटकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने रेलवे पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

  • HIV Positive Woman Delivery Case: एचआईवी पॉजिटिव महिला का प्रसव न कराने पर अस्पतालों की जांच शुरू!

    HIV Positive Woman Delivery Case: एचआईवी पॉजिटिव महिला का प्रसव न कराने पर अस्पतालों की जांच शुरू!

    HIV Positive Woman Delivery Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला का प्रसव कराने से इंकार करने के मामले में जिला महिला अस्पताल हमीरपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ को मामले की जांच सौंपी गई है।

    जांच अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र निवासी दंपती एचआईवी पॉजिटिव हैं। महिला के पति ने प्रसव के लिए पत्नी को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ ने प्रसव कराने से मना कर दिया और जिला महिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।

    उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर भी रेफरल कार्ड देखते ही महिला को तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान महिला प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि एचआईवी पॉजिटिव प्रसूताओं का हर हाल में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराया जाए। इसके लिए विशेष किट और चिकित्सकीय प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाती है।

    बताया गया कि 21 मई को महिला ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में प्रसव कराया, जिसमें परिवार का लगभग 40 हजार रुपये खर्च हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हमीरपुर पहुंचकर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतम सिंह को सौंपी, जिन्होंने आगे जांच डिप्टी सीएमओ को दे दी।

    संबंधित खबरें: Combat Ebola Infection: नड्डा ने इबोला संक्रमण से निपटने की तैयारियों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की!

    जांच के दौरान मौदहा सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत तिवारी ने कहा कि स्टाफ ने महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया था और उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। वहीं जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के.एस. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में पूर्व में एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं के प्रसव कराए जा चुके हैं तथा इसके लिए अलग ऑपरेशन थिएटर और विशेष किट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला को रेफर किए जाने की जानकारी की जांच कराई जाएगी।

    डॉ. मिश्रा ने यह भी स्वीकार किया कि अस्पताल का अधिकांश स्टाफ इस प्रकार के मामलों में प्रशिक्षित नहीं है। वहीं जांच अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने दावा किया कि एचआईवी संक्रमित महिलाओं के प्रसव संबंधी मामलों में स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 90 प्रतिशत स्टाफ अप्रशिक्षित है, जबकि सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में एचआईवी जांच की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली कई प्रसूताओं की जांच किए बिना ही प्रसव करा दिया जाता है। साथ ही महिला अस्पताल की काउंसलर को पुरुष अस्पताल से संबद्ध किए जाने के कारण भी कार्य प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों की सूचना आईसीटीसी को दी जानी चाहिए, लेकिन कई बार ऐसा नहीं किया जाता।

  • Pradeep Singh’s Decisive Action: खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का बड़ा एक्शन, दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर!

    Pradeep Singh’s Decisive Action: खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का बड़ा एक्शन, दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर!

    Pradeep Singh’s Decisive Action: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि यादव के इनकाउंटर ने यह साबित कर दिया कि अपराध कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून के हाथ उससे बड़े होते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस, विशेषकर खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की पैनी नज़र ने जिस तेजी, रणनीति और साहस के साथ कार्रवाई की, वह सराहनीय है।

    1 मई को दूल्हे आजाद बिंद की दिनदहाड़े हत्या से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव था लेकिन खेतासराय व जौनपुर पुलिस ने केवल बयानबाजी नहीं की बल्कि अपराधियों को जमीन से खींचकर बाहर निकालने का काम किया। बताया जा रहा है कि एक लाख के इनामी रवि यादव की लोकेशन 25 मई को मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

    संबंधित खबरें: ₹10 Crore Scam: सुरक्षा रक्षक पंजीकरण में ₹10 करोड़ के घोटाले का आरोप, ACB जांच की मांग से मचा हड़कंप!

    बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल भी हुए लेकिन पुलिस पीछे नहीं हटी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव मारा गया। यह मुठभेड़ बताती है कि पुलिस अब अपराधियों के सामने झुकने वाली नहीं है। खेतासराय थानाध्यक्ष की सूझबूझ व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने जनता में यह भरोसा मजबूत किया है कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन पूरी ताकत से मैदान में है।

    जिस तरह से पुलिस ने लगातार दबिश, निगरानी और तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया, वह अपराधियों के लिए साफ संदेश है, अपराध करोगे तो बचोगे नहीं। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त नीति का यह एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। आम जनता भी पुलिस की इस कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा कर रही है और इसे पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

  • Bareilly Zone Police Swimming Competition: बरेली जोन पुलिस तैराकी में अमरोहा के तैराकों का दबदबा!

    Bareilly Zone Police Swimming Competition: बरेली जोन पुलिस तैराकी में अमरोहा के तैराकों का दबदबा!

    Bareilly Zone Police Swimming Competition: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित 64वीं बरेली जोन पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अमरोहा के तैराकों और मुरादाबाद की महिला धावकों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता में अमरोहा के मुख्य आरक्षी नन्दन राणा ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब अपने नाम किया।

    पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 11 से 13 मई तक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के तरणताल पर आयोजित बरेली जोन की 64वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, अमरोहा और बिजनौर सहित विभिन्न जनपदों की टीमों के कुल 148 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने किया तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तैराकी प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बरेली छह स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अमरोहा के मुख्य आरक्षी नन्दन राणा ने व्यक्तिगत रूप से पांच गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब जीता।

    संबंधित ख़बरें: IPL 2026: दिल्ली ने किया दूसरा सबसे बड़ा रनचेज, अक्षर पटेल की शानदार फिफ्टी!

    वाटर पोलो के फाइनल मुकाबले में अमरोहा ने मुरादाबाद को 7-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में मुरादाबाद के कपिल अत्री प्रथम और बरेली के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन 12 मई को पुलिस लाइन में किया गया। पुरुष वर्ग में रामपुर की टीम 35 अंकों के साथ प्रथम और मुरादाबाद 43 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही।

    महिला वर्ग में मेजबान मुरादाबाद ने 22 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की टीम 26 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में संभल के अश्वनी कुमार को सर्वश्रेष्ठ धावक और मुरादाबाद की पूजा को सर्वश्रेष्ठ धाविका घोषित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक रविन्द्र कसाना, रूपेश कौशिक, सतीश कुमार और रवि शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।