Category: Bharat

Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.

  • Hormuz Blockade to Proxy Attacks, Tehran’s Full-Scale Battle Plan Ready:अमेरिका–ईरान युद्ध की आहट: होर्मुज की नाकाबंदी से प्रॉक्सी हमलों तक, तेहरान ने बिछाया जंग का पूरा शतरंज

    Hormuz Blockade to Proxy Attacks, Tehran’s Full-Scale Battle Plan Ready:अमेरिका–ईरान युद्ध की आहट: होर्मुज की नाकाबंदी से प्रॉक्सी हमलों तक, तेहरान ने बिछाया जंग का पूरा शतरंज

    मध्य पूर्व में हालात बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। तेहरान और वाशिंगटन के बीच युद्ध की सुगबुगाहट अब खुली सैन्य तैयारी में बदलती नजर आ रही है। अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान ने भी साफ संकेत दे दिए हैं कि अगर हमला हुआ, तो जवाब ऐसा होगा जिससे पूरा क्षेत्र थर्रा उठेगा।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान पर संभावित हमले की पूरी तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलते ही सैन्य कार्रवाई शुरू हो सकती है। इसके जवाब में ईरान ने युद्ध की शुरुआत में ही अमेरिका को निर्णायक झटका देने की रणनीति तैयार कर ली है, ताकि पूरे मध्य पूर्व में अफरातफरी मच जाए।

    आंतरिक मोर्चे पर सख्ती, गवर्नरों को मिले विशेष अधिकार

    युद्ध की आशंका को देखते हुए ईरान ने देश के सभी प्रांतों के गवर्नरों की शक्तियां बढ़ा दी हैं। अब वे आपूर्ति, संसाधन और सुरक्षा से जुड़े फैसले अपने विवेक से ले सकेंगे। इसका मकसद युद्ध के दौरान देश के भीतर अराजकता को रोकना और अमेरिका को लंबे समय तक उलझाए रखना है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य पर सबसे बड़ा दांव

    ईरान की रणनीति का सबसे खतरनाक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने पानी के भीतर मिसाइलें और विस्फोटक तैनात कर दिए हैं। युद्ध शुरू होते ही होर्मुज को बंद करने की योजना है, जिससे एशिया और मध्य पूर्व में तेल आपूर्ति ठप हो सकती है और वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो जाएगा।

    40 हजार अमेरिकी सैनिक निशाने पर

    ईरान ने लगभग 40,000 अमेरिकी सैनिकों को अपनी ‘हिटलिस्ट’ में शामिल किया है। तेहरान का दावा है कि अगर युद्ध छिड़ा, तो अमेरिकी हताहतों की संख्या अफगानिस्तान युद्ध से भी ज्यादा हो सकती है। ईरान इसे अमेरिकी सैन्य तंत्र की कमर तोड़ने वाला कदम मान रहा है।

    प्रॉक्सी वॉर से घिरेगा अमेरिका

    ईरान सीधे टकराव के साथ-साथ प्रॉक्सी युद्ध की भी तैयारी कर चुका है। यमन के हूती विद्रोही, लेबनान का हिजबुल्लाह और इराक के सशस्त्र गुट अमेरिकी ठिकानों और हितों पर हमले कर सकते हैं। लाल सागर से लेकर खाड़ी क्षेत्र तक तनाव फैलने की आशंका है।

    सुप्रीम लीडर की सुरक्षा सबसे ऊपर

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनके छोटे बेटे प्रशासनिक कामकाज देख रहे हैं, ताकि किसी भी तख्तापलट या अंदरूनी साजिश को नाकाम किया जा सके।

    सैन्य ताकत में ईरान कोई कमजोर खिलाड़ी नहीं

    ग्लोबल फायर पावर के अनुसार, ईरान सैन्य शक्ति के मामले में दुनिया में 16वें स्थान पर है।

    • 6.10 लाख सक्रिय सैनिक
    • 3 लाख से ज्यादा रिजर्व फोर्स
    • 1.5 लाख की रिवोल्यूशनरी गार्ड
    • 188 लड़ाकू विमान
    • 129 हेलिकॉप्टर
    • 1500+ मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम
    • मजबूत पनडुब्बी बेड़ा

    तेहरान और वाशिंगटन के बीच टकराव अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं रहा। अगर जंग शुरू होती है, तो उसका असर केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा मध्य पूर्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था इसकी चपेट में आ सकती है। दुनिया की नजरें अब व्हाइट हाउस और तेहरान—दोनों पर टिकी हैं।

  • Ajit Pawar Death: NCP at Crossroads, Sharad Pawar Emerges as Bhishma Pitamah: शरद पवार एक बार फिर एनसीपी के भीष्म पितामह की भूमिका में उभरकर आएंगे

    Ajit Pawar Death: NCP at Crossroads, Sharad Pawar Emerges as Bhishma Pitamah: शरद पवार एक बार फिर एनसीपी के भीष्म पितामह की भूमिका में उभरकर आएंगे

    अजित पवार के असामयिक निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां हर फैसला इतिहास लिख सकता है। उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख के रूप में अजित पवार केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि सत्ता संतुलन की धुरी थे। उनके जाने के बाद न केवल पार्टी, बल्कि पूरी महायुति और विपक्षी खेमे में भी राजनीतिक भूचाल आ गया है।

    इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद शरद पवार एक बार फिर एनसीपी के भीष्म पितामह की भूमिका में उभर आए हैं। भले ही अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी दो गुटों में बंटी हो, लेकिन संकट की इस घड़ी में परिवार और पार्टी—दोनों के सबसे वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में शरद पवार की ओर सभी की निगाहें टिक गई हैं।

    क्या होगा अजित पवार गुट का भविष्य?

    सबसे बड़ा और निर्णायक सवाल यही है कि अब अजित पवार की एनसीपी का रास्ता क्या होगा? क्या यह गुट स्वतंत्र पहचान बनाए रख पाएगा या फिर इतिहास खुद को दोहराते हुए दोनों एनसीपी का विलय होगा?

    महानगरपालिका चुनाव के दौरान पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बीजेपी को हराने के लिए अजित पवार का शरद पवार के साथ आना कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं थी। तभी से यह संकेत मिलने लगे थे कि दोनों गुटों के बीच जमी बर्फ पिघल रही है। खुद अजित पवार ने भी एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि कार्यकर्ता एकजुटता चाहते हैं और सही समय पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
    अब वही “सही समय” नियति ने तय कर दिया है।

    41 विधायक, एक सांसद और सत्ता की चाबी

    फिलहाल अजित पवार गुट के पास महाराष्ट्र विधानसभा में 41 विधायक और लोकसभा में एक सांसद—सुनील तटकरे—हैं। यह संख्या किसी भी गठबंधन सरकार को बनाने या गिराने की ताकत रखती है। यही वजह है कि बीजेपी, शिंदे सेना और शरद पवार—तीनों खेमे इस गुट पर नज़र गड़ाए बैठे हैं।

    अगर दोनों गुटों का विलय होता है तो सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। ऐसे में शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल डिप्टी सीएम पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। लेकिन यह राह आसान नहीं होगी। इसके लिए उन्हें प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कद्दावर नेताओं का भरोसा जीतना होगा—जो कभी अजित पवार के सबसे विश्वस्त सिपहसालार रहे हैं।

    पटेल–तटकरे–भुजबल: किंगमेकर की भूमिका

    अजित पवार के बाद उनके गुट में सबसे मजबूत स्तंभ प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे हैं। दोनों नेताओं ने एनसीपी के विभाजन में निर्णायक भूमिका निभाई थी। अब वही नेता तय करेंगे कि पार्टी का भविष्य किस दिशा में जाएगा—शरद पवार की छांव में या बीजेपी के साथ सत्ता के केंद्र में।

    इसके अलावा छगन भुजबल जैसे अनुभवी नेता भी इस राजनीतिक शतरंज के अहम मोहरे हैं। उनका एक कदम कई समीकरणों को उलट सकता है।

    सुनेत्रा पवार की अग्निपरीक्षा

    अजित पवार के निधन के बाद सबसे कठिन परीक्षा उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के सामने है। निजी शोक और राजनीतिक जिम्मेदारी—दोनों का बोझ एक साथ उठाना आसान नहीं होगा। राज्यसभा सांसद होने के नाते वे पहले ही संसद में मौजूद हैं, लेकिन अब उन्हें पार्टी की विरासत को संभालने का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

    राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि बीजेपी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव दे सकती है। इससे एक ओर अजित समर्थकों में भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा, तो दूसरी ओर महायुति की स्थिरता भी सुनिश्चित होगी। साथ ही कैबिनेट में एक महिला चेहरे की एंट्री भी बीजेपी के लिए राजनीतिक रूप से लाभकारी हो सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला शिंदे सेना से विचार-विमर्श के बाद ही होगा।

    पार्थ और जय पवार: उत्तराधिकार का संकट

    अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार पहले ही जमीन घोटाले के आरोपों और 2019 की लोकसभा हार के चलते कमजोर स्थिति में हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल बड़ी जिम्मेदारी मिलना मुश्किल माना जा रहा है। छोटे बेटे जय पवार राजनीति में अभी सक्रिय नहीं हैं।
    इस हालात में शरद पवार की भूमिका निर्णायक हो जाती है। माना जा रहा है कि उनकी सहमति और मार्गदर्शन के बिना पवार परिवार और एनसीपी का कोई भी बड़ा फैसला संभव नहीं है।

    अजित पवार का जाना केवल एक नेता का जाना नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र की राजनीति में एक युगांतकारी क्षण है। आने वाले दिनों में तय होगा कि एनसीपी फिर से एकजुट होकर नई ताकत बनेगी या इतिहास के पन्नों में बिखर जाएगी। इतना तय है कि इस पूरे घटनाक्रम की धुरी—एक बार फिर—शरद पवार ही होंगे।

  • Forged Certificate: अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर के इस्तीफे के बाद भाई ने किया बड़ा खुलासा, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Forged Certificate: अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर के इस्तीफे के बाद भाई ने किया बड़ा खुलासा, प्रशासन में मचा हड़कंप

    फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी?

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। GST विभाग में डिप्टी कमिश्नर पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले प्रशांत कुमार सिंह की कहानी अब एक बड़े विवाद में तब्दील होती नजर आ रही है।

    इस्तीफे के बाद इस पूरे मामले में ऐसा धमाकेदार ट्विस्ट आया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। खुद उनके सगे बड़े भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने सामने आकर आरोप लगाया है कि प्रशांत कुमार सिंह ने फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल की।


    “पूरी तरह स्वस्थ हैं, फिर कैसे बने दिव्यांग?” — भाई का सनसनीखेज दावा

    डॉ. विश्वजीत सिंह ने मीडिया और प्रशासन के समक्ष खुलकर कहा है कि

    “प्रशांत कुमार सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी आंखों में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिससे उन्हें नेत्र दिव्यांग माना जाए।”

    इसके बावजूद आरोप है कि उन्होंने खुद को 40 प्रतिशत नेत्र विकलांग बताकर सरकारी सेवा में एंट्री ली, जो नियमों के खिलाफ ही नहीं बल्कि सरकारी तंत्र के साथ खुली धोखाधड़ी मानी जा रही है।

    भाई का दावा है कि जिस दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी मिली, वह पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और नियम विरुद्ध है।


    भाई बनाम भाई, सच्चाई बनाम सिस्टम

    इस पूरे मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब आरोप परिवार के भीतर से सामने आए।
    भाई द्वारा भाई पर लगाए गए आरोपों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि—

    • क्या सरकारी विभागों में दस्तावेजों की सही जांच हुई थी?
    • क्या दिव्यांग कोटे का दुरुपयोग किया गया?
    • और अगर आरोप सही हैं, तो ऐसे कितने अधिकारी सिस्टम में बैठे हैं?

    प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज

    इस खुलासे के बाद प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है।
    सूत्रों के मुताबिक, मामला अब उच्च स्तरीय जांच की ओर बढ़ सकता है और अगर आरोप सही पाए गए तो—

    • नौकरी रद्द होने
    • सेवा लाभ वापस लेने
    • और आपराधिक कार्रवाई
      तक की नौबत आ सकती है।

    सवाल जो देश पूछ रहा है

    आज हर आम नागरिक के मन में एक ही सवाल है—

    क्या फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे सिस्टम को चकमा देना इतना आसान हो गया है?

    अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और क्या सच में दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

  • Maharashtra News : आज सुबह बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान में लैंडिंग के समय लगी भीषण आग से हुई मौत

    Maharashtra News : आज सुबह बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान में लैंडिंग के समय लगी भीषण आग से हुई मौत

    बारामती। आज सुबह बारामती, महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान ने लैंडिंग के समय भारी दुर्घटना का सामना किया। विमान क्रैश होते ही भीषण आग लग गई और उसके मलबे से धुआँ उठता हुआ देखा गया। यह हादसा एयरपोर्ट के लगभग खेत के पास सामने आया जहाँ विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था। मौके पर पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रतिक्रिया टीम तुरंत पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है। जहां महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. लैंडिंग के दौरान विमान हादसा हुआ, जिसमें अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. 

    🚨 अजित पवार की स्थिति
    प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार वे बारामती में होने वाली एक भारी जनसभा कार्यक्रम के लिए आ रहे थे।महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. लैंडिंग के दौरान विमान हादसा हुआ, जिसमें अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. 

    🧯 बचाव कार्य और प्रशासन की प्रतिक्रिया

    • पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
    • जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारी स्थल पर पहुंचकर राहत प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

    📰 आगे क्या होने वाला है

    सरकारी सूत्रों और अधिकारियों की तरफ से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन केंद्रीय और राज्य स्तर पर जांच शुरू होने की उम्मीद है।

    छह बार डिप्टी सीएम बनने वाले अजित पवार का सियासी सफर, सत्ता के हर समीकरण में निभाई अहम भूमिका


    महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार का नाम उन नेताओं में शुमार है, जिन्होंने सत्ता के बदलते दौर में खुद को हर बार प्रासंगिक बनाए रखा। रणनीतिक फैसलों, संगठन पर पकड़ और निर्णायक राजनीति के चलते वे अब तक छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे।

    अजित पवार पहली बार नवंबर 2010 में उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद उसी वर्ष दूसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2019 में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हालांकि यह सरकार अल्पकालिक रही।

    जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी, तब भी अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2023 में राजनीतिक समीकरण बदले और वे शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होकर एक बार फिर डिप्टी सीएम बने।
    2024 में वे छठी बार उपमुख्यमंत्री बने, जो महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई।


    2022 में आया सियासी टर्निंग पॉइंट, चाचा से अलग चुनी अपनी राह

    अजित पवार ने राजनीति में कदम अपने चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में रखा था, लेकिन 2022 में उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा मोड़ आया।
    जब शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाना शुरू किया, तब अजित पवार ने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनने का फैसला किया।

    उन्होंने एनसीपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने का कदम उठाया।
    2023 में अजित पवार ने पार्टी संगठन पर मजबूत पकड़ बनाई और एनसीपी के नेतृत्व पर नियंत्रण स्थापित किया।
    2024 में वे सत्ता में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में सफल रहे और खुद को महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित किया।


    महाराष्ट्र की राजनीति में मजबूत पकड़

    लंबे राजनीतिक अनुभव और सत्ता के गलियारों की गहरी समझ के चलते अजित पवार ने खुद को केवल एक नेता नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में स्थापित किया।
    उनका सियासी सफर यह दर्शाता है कि वे बदलते राजनीतिक हालात में भी निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता रखते थे।

  • Uttar Pradesh Divas: भिवंडी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, सभी दलों के दिग्गज आए एक मंच पर

    Uttar Pradesh Divas: भिवंडी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, सभी दलों के दिग्गज आए एक मंच पर

    भिवंडी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था (रजि.) की ओर से भिवंडी के मानसरोवर स्थित महाराजा गार्डन में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने उत्तर भारतीय समाज की एकता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

    बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल के बैनर तले न होकर समाज के तत्वावधान में आयोजित होने के कारण हर वर्ग और हर विचारधारा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा उत्तर प्रदेश भिवंडी में उमड़ आया हो। हर ओर उत्साह, जयकारे, लोक-संस्कृति और भाईचारे का वातावरण दिखा।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    प्रसिद्ध भोजपुरी एवं अवधी गायक दीपक सुहाना नाइट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सैकड़ों लोगों ने खड़े होकर आनंद लिया। इस दौरान राकेश तिवारी ‘बबलू’ और अनामिका त्रिपाठी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    एक मंच पर जुटे सभी राजनीतिक दलों के नेता

    कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस विशाल मंच पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता एक साथ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, बोरीवली विधायक संजय उपाध्याय, भिवंडी पश्चिम विधायक महेश चौघुले, शिवसेना के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, पूर्व उपमहापौर व नगरसेवक मनोज काटेकर, यादव संघ मुंबई अध्यक्ष व सपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव, भिवंडी भाजपा अध्यक्ष रवि सावंत शामिल थे।

    इसके साथ ही नवनिर्वाचित नगरसेवक बालाराम चौधरी, निलेश चौधरी, सुमित पाटिल, राजू चौघुले, क्षमा मनोज सिंह, नितेश ऐनकर, राजेश शेट्टी, मेहुल पाटिल, गीता बिठोबा नाईक, एड. वैभव भोईर, भाजपा महिला अध्यक्ष कल्पना शर्मा, भिवंडी सपा अध्यक्ष अनस अंसारी, तारिक फारुकी, शहर शिवसेना (उबाठा) प्रमुख मनोज गगे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    नेताओं के विचार

    बोरीवली विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से अपनी पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन धरती महाराष्ट्र और मुंबई ने सभी को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, इसलिए यहां की संस्कृति और लोगों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
    भिवंडी विधायक महेश चौघुले ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज देशभर में फैला हुआ है और धर्म, संस्कृति तथा राष्ट्र की रक्षा में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में उत्तर भारतीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल
    ने उत्तर प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश आज तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने भिवंडी में उत्तर भारतीय भवन की स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान

    उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था की ओर से डॉक्टर, प्रिंसिपल, वकील, पत्रकार और विभिन्न जातीय संगठनों के अध्यक्षों का स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और गमछा देकर सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह (दादा ठाकुर), एड. प्रवीण मिश्रा, मनोज सिंह, उदयराज सिंह, रामशंकर केसरवानी, सदा प्रकाश सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, पीड़ी यादव, पत्रकार गुरुप्रसाद सिंह, एड. आर.आर. त्रिपाठी, सलाहकार अनिल सिंह, डॉ. स्वाति सिंह, युवाध्यक्ष अजीत ठाकुर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय दुबे ने किया, जबकि महासचिव जितेंद्र तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

  • Crime News: पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव बना जानलेवा, चाकू घोपकर युवक की हत्या, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    Crime News: पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव बना जानलेवा, चाकू घोपकर युवक की हत्या, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    भिवंडी। भिवंडी के शांतिनगर इलाके में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक के परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। झगड़ा शांत कराने से नाराज़ पति के तीन सगे भाइयों ने मध्यस्थता करने वाले युवक के भाई की बेरहमी से चाकू घोपकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात न्यू आज़ाद नगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में हुई।

    पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिलशाद मकबूल अहमद शाह (23) के रूप में हुई है। मामले में शिकायतकर्ता गुलजार मकबूल अहमद शाह (25) ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन और उसके पति के बीच विवाद हो रहा था। गुलजार ने बीच-बचाव कर दोनों के बीच झगड़ा शांत कराया था।

    बदले की नीयत से की गई साजिश

    यह हस्तक्षेप पति के भाइयों को नागवार गुज़रा। बदला लेने की नीयत से उन्होंने गुलजार के भाई दिलशाद को निशाना बनाया। आरोप है कि आसिफ अब्दुलहकीम शाह, अलीहसन अब्दुलहकीम शाह और मुजफ्फर अब्दुलहकीम शाह ने आपसी मिलीभगत से साजिश रची। शांतिनगर स्थित निजामिया होटल के पास आरोपियों ने दिलशाद पर हमला कर दिया। आसिफ ने लोहे के धारदार चाकू से दिलशाद पर ताबड़तोड़ वार किए। जब गुलजार अपने भाई को बचाने दौड़ा, तो मुजफ्फर ने उस पर लोहे के पाइप से हमला कर उसे भी घायल कर दिया।

    अस्पताल में घोषित किया गया मृत

    घटना की सूचना मिलते ही शांतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ दिलशाद को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

  • UGC ACT 2026: यूजीसी के समानता विनियम 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

    UGC ACT 2026: यूजीसी के समानता विनियम 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

    नई दिल्ली।
    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में अधिसूचित किए गए ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम, 2026’ को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये नियम जाति आधारित भेदभाव की संकीर्ण और गैर-समावेशी परिभाषा अपनाते हैं, जिससे समाज के एक बड़े वर्ग को कानूनी सुरक्षा से बाहर कर दिया गया है।

    याचिकाकर्ता विनीत जिंदल द्वारा दायर याचिका में विशेष रूप से नियम 3(सी) को कटघरे में खड़ा किया गया है। याचिका के अनुसार, यह नियम जाति आधारित भेदभाव को केवल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तक सीमित करता है, जबकि सामान्य या गैर-आरक्षित वर्ग के छात्रों और शिक्षकों को इसके दायरे से बाहर रखता है।

    “जाति आधारित उत्पीड़न केवल आरक्षित वर्ग तक सीमित नहीं”

    याचिका में कहा गया है कि यूजीसी का यह दृष्टिकोण वास्तविक सामाजिक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करता। जाति के आधार पर उत्पीड़न या भेदभाव किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो। ऐसे में केवल कुछ वर्गों को ही संस्थागत संरक्षण देना न्याय और समानता के सिद्धांतों के विपरीत है।

    याचिकाकर्ता का तर्क है कि मौजूदा स्वरूप में नियम लागू रहने पर, सामान्य वर्ग के वे छात्र या शिक्षक, जो जाति के नाम पर उत्पीड़न का शिकार होते हैं, न तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं और न ही उन्हें कोई प्रभावी निवारण तंत्र उपलब्ध है।

    संविधान के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    याचिका में इन विनियमों को संविधान के अनुच्छेद 14, 15(1) और 21 का उल्लंघन बताया गया है।

    • अनुच्छेद 14 सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता का अधिकार देता है।
    • अनुच्छेद 15(1) राज्य को धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव करने से रोकता है।
    • वहीं अनुच्छेद 21 के तहत सम्मान के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।

    याचिका के अनुसार, यूजीसी का यह विनियम इन मौलिक अधिकारों की भावना के विरुद्ध है, क्योंकि यह समान परिस्थितियों में अलग-अलग नागरिकों के साथ अलग व्यवहार करता है।

    नियम 3(सी) पर रोक और पुनर्परिभाषा की मांग

    याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह नियम 3(सी) को उसके वर्तमान स्वरूप में लागू करने पर रोक लगाए और यूजीसी को निर्देश दे कि जाति आधारित भेदभाव को जाति-तटस्थ और संविधान-सम्मत तरीके से परिभाषित किया जाए।

    याचिका में यह भी कहा गया है कि भेदभाव की परिभाषा ऐसी होनी चाहिए, जिससे हर नागरिक को, उसकी जाति की परवाह किए बिना, समान सुरक्षा और शिकायत निवारण का अधिकार मिल सके।

    समान अवसर केंद्र और हेल्पलाइन सभी के लिए खोलने की मांग

    इसके अतिरिक्त, याचिका में केंद्र सरकार और यूजीसी से अंतरिम निर्देश देने की मांग की गई है, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थापित ‘समान अवसर केंद्र’ और ‘समानता हेल्पलाइन’ जैसी व्यवस्थाएं किसी भी प्रकार के वर्गीय भेदभाव के बिना सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराई जा सकें।

    शिक्षा में समानता की बहस फिर तेज

    इस याचिका के बाद उच्च शिक्षा में समानता, आरक्षण और जाति आधारित संरक्षण को लेकर एक बार फिर संवैधानिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है।

  • UGC कानून पर हर समाज ने दर्ज कराया अपना विरोध

    UGC कानून पर हर समाज ने दर्ज कराया अपना विरोध

    बिहार के हाजीपुर में UGC के नए कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते अगड़ी जाति के लोग

    यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरे छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    छात्रों का प्रदर्शन, यूजीसी के नए नियमों का विरोध:शिक्षा सुधार के नाम पर थोपे गए कानून वापस लेने की मांग

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सवर्ण समाज इसके विरोध में सड़को पर उतर आया और उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में ज्ञापन भी सौंपे।

    राजस्थान में UGC के अन्यायी कानूनों के विरोध में सभी सवर्णो ने बच्चों के भविष्य के खातिर अपने अपने स्तर पर इस विरोध के रुप में 1 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है।

    यूजीसी कानून के विरोध में कानपुर में प्रदर्शन:छात्रों ने काली पट्टी बांधकर रैली निकाली, कानून वापस लेने की मांग

  • Western Railway News: चलती लोकल बनी कत्लखाना! मलाड स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकुओं से नृशंस हत्या, रेलवे की नाक के नीचे गैंगराज

    Western Railway News: चलती लोकल बनी कत्लखाना! मलाड स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकुओं से नृशंस हत्या, रेलवे की नाक के नीचे गैंगराज

    सुजीत मिश्र | मुंबई।
    मुंबई की लोकल ट्रेनें अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं रहीं, बल्कि दिनदहाड़े अपराध की चलती-फिरती प्रयोगशाला बन चुकी हैं। पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों में कानून, सुरक्षा और इंसानियत—तीनों का सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार हो चुका है। गुरुवार, 22 जनवरी को बोरीवली जाने वाली स्लो लोकल में मलाड रेलवे स्टेशन पर मामूली बहस ने वह भयावह मोड़ लिया, जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया। 33 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की चलती ट्रेन में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

    यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सरकारी नाकामी का खून से लिखा दस्तावेज़ है। आरोपी 27 वर्षीय ओमकार शिंदे की गिरफ्तारी अगले दिन हो गई, लेकिन असली सवाल गिरफ्तारी का नहीं—सवाल यह है कि ऐसे कातिल लोकल ट्रेनों में बेखौफ कैसे घूम रहे हैं?

    मुंबई लोकल में अब अकेले यात्री नहीं चलते—गुंडों के झुंड चलते हैं। ये गिरोह तय करते हैं कि कौन चढ़ेगा, कौन उतरेगा और कौन ज़िंदा बचेगा। विरोध किया तो मारपीट, लूट और अब हत्या तय है। विकलांग डिब्बों तक पर दबंगों और माफियाओं का कब्ज़ा है, जहाँ असल में दिव्यांग यात्रियों की एंट्री ही मुश्किल हो चुकी है। यह अव्यवस्था नहीं, बल्कि संस्थागत अपराध है।

    रेलवे के उच्चाधिकारी और कमर्शियल विभाग या तो गहरी नींद में हैं या जानबूझकर आँखें मूंदे बैठे हैं। न नियमित पेट्रोलिंग, न अपराधियों पर सख़्त लगाम। बीते साल महिला डिब्बे में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, चेतावनियाँ दी गईं—लेकिन प्रशासन ने खून बहने तक इंतज़ार किया।

    मृतक आलोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के पड़रछा गाँव के निवासी थे और मुंबई के प्रतिष्ठित एन.एम. कॉलेज, विले पार्ले में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। एक शिक्षक, एक शिक्षित नागरिक अगर लोकल ट्रेन में सुरक्षित नहीं है, तो मजदूर, छात्र और महिला यात्रियों की सुरक्षा का दावा कौन करेगा?

    सीधा सवाल, सीधा आरोप—
    क्या मुंबई लोकल अब अपराधियों के लिए फ्री ज़ोन बन चुकी है?
    क्या रेलवे प्रशासन को चेतना सिर्फ लाशों की गिनती से आती है?

    यह घटना चेतावनी नहीं, अंतिम अलार्म है। अगर अब भी सख़्त और दिखाई देने वाली कार्रवाई नहीं हुई, तो अगली मौत किसी और की होगी—और जिम्मेदार फिर भी कोई नहीं होगा।

  • Public Politics:नवी मुंबई मनपा चुनाव में दल-बदल करने वाले उम्मीदवारों को जनता ने नकारा

    Public Politics:नवी मुंबई मनपा चुनाव में दल-बदल करने वाले उम्मीदवारों को जनता ने नकारा

    पार्टी बदलकर टिकट लेने की रणनीति उलटी पड़ी, अधिकांश उम्मीदवारों को हार

    नवी मुंबई: नवी मुंबई महानगरपालिका (मनपा) चुनाव से पहले बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपनी पुरानी पार्टी की निष्ठा छोड़कर दूसरे दलों से चुनाव लड़ने का रास्ता चुना। चुनाव की पूर्व संध्या पर टिकट पाने के लिए किया गया यह राजनीतिक दल-बदल इस बार मतदाताओं को रास नहीं आया। चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि जनता ने ऐसे राजनीतिक अवसरवाद को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    चुनाव नतीजों में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि अंतिम समय में पार्टी बदलने वाले अधिकांश उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतदाताओं ने विचारधारा में अचानक आए इस बदलाव को स्वीकार नहीं किया और ऐसे उम्मीदवारों को समर्थन देने से इनकार कर दिया।


    ऐरोली में मढ़वी परिवार को बड़ा झटका

    दल-बदल से सबसे बड़ा झटका ऐरोली विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। मनोहर उर्फ एम. के. मढ़वी, जो नवी मुंबई में शिवसेना (ठाकरे गुट) के प्रमुख नेतृत्व के रूप में पहचाने जाते थे, आचार संहिता लागू होने के कुछ ही दिनों के भीतर अपने परिवार के साथ शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए थे।

    हालांकि, चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे। इस चुनाव में:

    • एम. के. मढ़वी
    • उनकी पत्नी विनया मढ़वी (वार्ड 5D)
    • बहू तेजश्री करण मढ़वी (वार्ड 5A)

    तीनों को ही हार का सामना करना पड़ा, जिससे यह संकेत मिला कि मतदाताओं ने परिवार सहित किए गए दल-बदल को स्वीकार नहीं किया।


    भाजपा में शामिल हुए विठ्ठल मोरे के बेटे को भी हार

    इसी तरह, नवी मुंबई से शिवसेना (ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता विठ्ठल मोरे ने नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। यह कदम उन्होंने अपने बेटे के लिए टिकट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया था।

    हालांकि, उनके बेटे अवधूत मोरे (वार्ड 17D) को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जिससे यह साफ हुआ कि केवल पार्टी बदलकर टिकट हासिल करना मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सका।


    सानपाड़ा में भी नहीं चला दल-बदल का दांव

    सानपाड़ा मंडल में भी इसी तरह का नतीजा देखने को मिला। पूर्व पार्षद सोमनाथ वास्कर (वार्ड 19A) और उनकी पत्नी कोमल वास्कर (वार्ड 19B) ने शिवसेना (ठाकरे गुट) छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रवेश किया था।

    लेकिन दोनों को ही अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला और चुनाव परिणाम उनके खिलाफ रहे।


    मतदाताओं का स्पष्ट संदेश

    नवी मुंबई मनपा चुनाव के नतीजों ने यह साफ संदेश दिया है कि मतदाता सिद्धांत और निष्ठा को महत्व देते हैं। अंतिम समय में पार्टी बदलने वाले उम्मीदवारों को जनता ने नकार दिया और यह साबित कर दिया कि केवल सत्ता या टिकट की राजनीति के लिए किया गया दल-बदल अब स्वीकार्य नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिणाम भविष्य के चुनावों में राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।