Category: BNCMC

  • Bhiwandi Fraud: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, केस दर्ज!

    Bhiwandi Fraud: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, केस दर्ज!

    Bhiwandi Fraud: भिवंडी के कोनगांव क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से आरोपी ने लगातार दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोप ने जबरन गर्भपात की गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दो महिलाओं ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बढ़ती शोषण व प्रताड़ना की घटना ने शहर में सनसनी फैला दिया है।

    पुलिस के अनुसार कल्याण इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया है कि उसके पहचान के वीरेन हसमुख पटेल(40) ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा देकर 25 सितंबर 2024 से 21 अप्रैल 2026 के बीच लगातार उसे अपने हवस का शिकार बनाया। जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

    महिला का आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात की गोलियां खिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात कराया। बाद में शादी की बात करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जिसके बाद महिला ने 5 मई को कोनगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    संबंधित खबरें: Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat: बिस्तर पर पड़े निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए फरहान आजमी ने बढ़ाया मदद का हाथ!

    वही दूसरी ओर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग महिलाओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक मामले में महिला ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वालों ने नई चार पहिया गाड़ी खरीदने के लिए 3 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना दी गई। साथ ही निकाह में मिले स्त्रीधन को भी अपने पास रख लिया।

    इस मामले में पति सहित छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया है। इसी तरह दूसरे मामले में महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने की बात कहकर 1 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat: बिस्तर पर पड़े निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए फरहान आजमी ने बढ़ाया मदद का हाथ!

    Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat: बिस्तर पर पड़े निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए फरहान आजमी ने बढ़ाया मदद का हाथ!

    Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat: समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रवि शिरसाट पक्षाघात के कारण पिछले आठ महीनों से बिस्तर पर पड़े हैं। अचेत अवस्था में रवि का फिलहाल घर पर ही इलाज चल रहा है। इलाज का खर्च इतना अधिक हो गया कि उनके परिवार को अपना घर और टेम्पो तक बेचना पड़ा। हालांकि, आगे के इलाज के लिए अभी भी लाखों रुपयों की आवश्यकता है।

    जैसे ही यह बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव फरहान आजमी को पता चली, वे भैय्यासाहेब अंबेडकर नगर स्थित रवि शिरसाट के घर पहुँचे और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। फरहान आजमी यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने रवि के आगे के इलाज के लिए मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि “पार्टी के काम और हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ता को पार्टी कभी अकेला नहीं छोड़ेगी। उनके इस कठिन समय में हम पूरी तरह उनके साथ हैं।” इसके साथ ही फरहान आजमी ने रवि शिरसाट के परिवार से भी आत्मीयता से बातचीत कर उनका ढांढस बँधाया।

  • Bhiwandi Farmers’ Protest: कुकसे में प्राकृतिक नाला बंद करने से किसानों का फूटा गुस्सा, बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा!

    Bhiwandi Farmers’ Protest: कुकसे में प्राकृतिक नाला बंद करने से किसानों का फूटा गुस्सा, बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा!

    Bhiwandi Farmers’ Protest: भिवंडी तालुका के मौजे कुकसे में प्राकृतिक नाले को बंद कर खेती की जमीन को नुकसान पहुँचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय किसानों ने डेवलपर और उनका साथ देने वाले राजस्व प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, कुकसे सीमा के भीतर स्थित सर्वे नंबर 15 और 5/बी/1 की बंजर जमीन किसान नरेश पाटिल और अन्य ग्रामीणों के पूर्वजों के समय से उनके कब्जे और अधिकार में है। इस जमीन से बारिश के पानी की निकासी के लिए वर्षों पुराना एक प्राकृतिक नाला बहता था।

    आरोप है कि मेसर्स साई सद्गुरु रियल्टी एलएलपी के डेवलपर्स ने इस पुराने नाले को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके चलते पिछले साल मानसून के दौरान पानी की निकासी न होने के कारण पूरी खेती ने तालाब का रूप ले लिया था, जिससे किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुँचा।

    संबंधित खबरें: BNCMC General Body Meeting: नाला सफाई और अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर भिवंडी नगर निगम की महासभा में भारी हंगामा!

    किसान नरेश पाटिल और अन्य ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि नाला बंद होने से उनकी खेती बर्बाद हो रही है। खेती ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन है और अब उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व प्रशासन विकासकों का पक्ष ले रहा है।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब किसान इस अवैध निर्माण का विरोध करते हैं, तो पुलिस विकासक का पक्ष लेकर किसानों को ही धमकाने का काम करती है। स्थानीय किसानों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे और पुराने प्राकृतिक नाले को पूर्ववत करे। साथ ही, विकासक द्वारा बनाए जा रहे नए अवरोधों को तत्काल बंद करने की चेतावनी दी गई है ताकि आने वाले मानसून में किसानों की जमीन को और अधिक नुकसान न हो।

  • BNCMC General Body Meeting: नाला सफाई और अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर भिवंडी नगर निगम की महासभा में भारी हंगामा!

    BNCMC General Body Meeting: नाला सफाई और अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर भिवंडी नगर निगम की महासभा में भारी हंगामा!

    BNCMC General Body Meeting: मानसून में अब केवल बीस दिन शेष हैं, लेकिन भिवंडी शहर में अभी तक नालों की सफाई का काम शुरू नहीं हो सका है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार (7 मई) को हुई भिवंडी महानगरपालिका की महासभा में नाला सफाई और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मिलीभगत के विषयों पर जमकर हंगामा हुआ। महासभा में नाला सफाई की निविदा प्रक्रिया को मंजूरी देने के साथ-साथ प्रभाग अधिकारियों की मनमानी, भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बदले आर्थिक लेन-देन जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।

    नाला सफाई में देरी पर प्रशासन को घेरा
    भाजपा पार्षद सुमित पाटिल ने प्रश्न उठाया कि जब मानसून सिर पर है, तो प्रशासन हर बार नाला सफाई में देरी क्यों करता है? क्या यह देरी ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने के लिए की जा रही है? उन्होंने प्रशासन से इस विलंब का स्पष्टीकरण मांगा। वहीं, यशवंत टावरे ने सुझाव दिया कि नाला सफाई पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद स्थिति वैसी ही बनी रहती है।

    इसके बजाय यदि नगर निगम खुद के जेसीबी, पोकलेन और डंपर खरीद ले और साल भर नालों की सफाई करे, तो करोड़ों रुपये बचाए जा सकते हैं। पार्षद रोहित चौधरी ने कहा कि केवल बीस दिनों में ठेकेदार क्या काम कर पाएंगे, इसलिए ठेकेदारों को स्थानीय पार्षदों के निर्देशों के अनुसार काम करना चाहिए। कमलाकर पाटिल ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों के प्रशासक काल में देरी से हुई सफाई का खामियाजा जनता ने भुगता है, क्या इस बार भी वही गलतियाँ दोहराई जाएंगी? उन्होंने प्रभाग स्तर पर निगरानी समिति बनाने का सुझाव दिया।

    संबंधित खबरें: Coastal Road Traffic Management: कोस्टल रोड से ठाणे का ट्रैफिक जाम कम होगा; 28 परसेंट काम पूरा, दो साल में चालू हो जाएगा!

    अवैध निर्माण कार्रवाई के नाम पर वसूली का आरोप
    राष्ट्रवादी (शरद पवार) कांग्रेस के पार्षद फराज बाबा बहाउद्दीन ने महासभा में सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “शहर में अवैध निर्माण बड़े पैमाने पर बढ़ गए हैं। प्रभाग समिति क्रमांक 5 के प्रभाग अधिकारी सईद चिवणे, खतरनाक और अवैध इमारतों के बिल्डरों से 2 लाख रुपये, मरम्मत के नाम पर 3 लाख रुपये और गालाधारकों से 10 हजार रुपये की फिरौती वसूल रहे हैं।”

    पार्षद फराज के आरोपों पर प्रभाग अधिकारी सईद चिवणे ने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन महासभा में कई पार्षदों ने उनके जवाबों को असंतोषजनक और टालमटोल वाला बताया। इस बहस से यह बात सार्वजनिक हो गई कि नगर निगम के अधिकारी अवैध निर्माणों की आड़ में किस तरह वसूली कर रहे हैं। फराज ने यह मांग भी की कि प्रभाग अधिकारियों को दी गई सरकारी गाड़ियाँ वापस ले लेनी चाहिए।

    जमीन खाली कराने का ‘उद्योग’
    शिवसेना (शिंदे गुट) के गुट नेता मनोज काटेकर ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के चलते किसी भी इमारत को ‘अति खतरनाक’ घोषित कर तुरंत गिरा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अब भू-मालिकों को जमीन खाली करा के देने का “उद्योग” चला रहा है। काटेकर ने मांग की कि ऐसी इमारतों में ‘पगड़ी’ पर रहने वाले किरायेदारों को सुरक्षा देने के लिए उनका विधिवत पंचनामा किया जाना चाहिए।

  • Shikshan Kranti Sanghatan: जनगणना और बीएलओ कार्यों से परेशान शिक्षकों को ‘शिक्षण क्रांति संगठन’ की मांग से मिलेगी राहत!

    Shikshan Kranti Sanghatan: जनगणना और बीएलओ कार्यों से परेशान शिक्षकों को ‘शिक्षण क्रांति संगठन’ की मांग से मिलेगी राहत!

    Shikshan Kranti Sanghatan: मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना कार्यों के कारण शिक्षा पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ने से शिक्षक काफी परेशान हैं। उन्हें राहत दिलाने के लिए ‘शिक्षण क्रांति संगठन’ द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना और बीएलओ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    इस बैठक में शिक्षण क्रांति संगठन के राज्य अध्यक्ष सुधीर देवराम घागस , राज्य संगठक आर.डी. पाटिल, महानगर जिला अध्यक्ष गजानन पाटिल जिला सचिव थॉमस शिनगारे और प्रशासन की ओर से प्रशासनिक अधिकारी भारत बोरनारे, विलास नंदनवार, विलास लिखारे सहित प्रभावित कर्मचारी उपस्थित थे।

    शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भारत बोरनारे ने कहा कि कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और शेष मांगों को नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर राहत देने का निर्णय लिया जाएगा। संगठन की मांग के अनुसार, मुख्याध्यापकों को जनगणना और बीएलओ कार्यों से मुक्त कर दिया गया है।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Municipal Corporation: बकरीद पर बली दिए गए जानवरों के अवयवों को नही उठायेंगे मनपा सफाईकर्मी!

    गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और सेवानिवृत्ति में 6 महीने से कम समय शेष रहने वाले कर्मचारियों को इस काम से छूट दी जाएगी। कर्मचारियों को बीएलओ या जनगणना में से केवल एक ही काम दिया जाएगा। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की कमी को देखते हुए स्व-सहायता स्कूलों के कर्मचारियों से भी यह कार्य करने का आह्वान किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के कर्मचारियों को समान अनुपात में लिया जाएगा।

    संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा मानसिक प्रताड़ना दी गई या केस दर्ज करने की धमकी दी गई, तो धमकी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ ही मामला दर्ज कराया जाएगा और काम का बहिष्कार किया जाएगा। संगठन ने मांग की है कि इन कार्यों में लगे सभी कर्मचारियों का 1 करोड़ रुपये का बीमा कराने के लिए जिलाधिकारी और सरकार से संपर्क किया जाए। साथ ही, इस कार्य के बदले मिलने वाला मानदेय सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा किया जाना चाहिए।

  • Bhiwandi Municipal Corporation: बकरीद पर बली दिए गए जानवरों के अवयवों को नही उठायेंगे मनपा सफाईकर्मी!

    Bhiwandi Municipal Corporation: बकरीद पर बली दिए गए जानवरों के अवयवों को नही उठायेंगे मनपा सफाईकर्मी!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी मनपा के सफाई कर्मचारी इस वर्ष बकरीद पर दिए जाने वाले जानवरों की कुर्बानी के बाद निकलने वाले बेस्टेज को नही हटायेंगे। उक्त घोषणा मनपा के सभी मजदूर यूनियनों ने महापौर व उपमहापौर के साथ हुए बैठक के दौरान हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर यूनियनों ने कहा है कि जो लोग जानवरों की बली देंगे,वही अब जानवरों के बेस्टेज को भी हटाए।इतना ही नही यूनियनों का कहना है हर दिन की तरह साफ सफाई का अन्य कार्य सफाई कर्मचारी ही करेंगे।मजदूर यूनियनों के इस निर्णय से मनपा प्रशासन के हाथ पाव फूल गए है।

    भिवंडी मनपा महापौर नारायण चौधरी व उपमहापौर तारिक मोमीन के साथ आगामी बकरीद को लेकर मनपा के 18 मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने 5 मई को दोपहर एक बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें मनपा यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सयुक्त रूप से बताया है कि आगामी 27 मई को बकरीद का त्यौहार शुरू हो रहा है।जो लगातार 29 तक चलेगा।जिसके मद्देनजर भिवंडी में बड़े पैमाने पर जानवरों की बली दी जानी है।जिसके बेस्टेज को मनपा सफाई कर्मचारियों द्वारा हटाया जाता है।हर वर्ष मनपा प्रशासन अतिसंवेदनशील शहर में लॉ एंड आर्डर का हवाला देकर उक्त कार्य सफाई कर्मचारियों से करवाती आ रही है।

    सफाई न करने पर कार्रवाई का धौंस देकर डराती है। लेकिन इस वर्ष भी मनपा सफाई कर्मचारी जानवरों की बली के बाद निकलने वाले बेस्तेज को नही हटाएंगे।यूनियनों का कहना है कि जो लोग जानवरों की बलि देंगे वही लोग उनके अवशेष को गोनी में भरकर कचरा गाड़ी में डाले,जिसके बाद मनपा सफाई कर्मी उसे उठाकर ले जायेगे।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी में अवैध मोबाइल टावरों के सामने लाचार मनपा प्रशासन, वसूली फिसड्डी!

    साथ ही कुर्बानी सेंटर की पानी डालकर सफाई करने के साथ दवा का छिड़काव को करेंगे। यूनियनों ने हाईकोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि बकरीद को लेकर दायर जनहित याचिका के बाद 5 जुलाई 2022 को न्यायधीश एस के मेमन व एम एस कार्णिक ने कुर्बानी संबंधित निर्देश में बली देने वाले को बेस्टेज़ भी खुद हटाने का निर्देश दिया था।

    इधर महापौर नारायण चौधरी ने यूनियनों की बात सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि यूनियनों द्वारा सफाई कर्मचारियों के हित में किए जा रहे मांग पर विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बकरीद से पहले मनपा आयुक्त के साथ बैठक कर इसको अमल में लाया जाएगा।इस दौरान भिवंडी म्युनिसिपल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र कबाड़ी,लेबर फ्रंट के अध्यक्ष संतोष चौहान,विकास निकम,चंद्रकांत सोनवाने,दीपक राव,भारत तांबे ,रविन्द्र गायकवाड़ व श्याम गायकवाड़,सुनील बांगर सहित सभी यूनियनों अध्यक्ष व सचिव इस बैठक में मौजूद थे।

  • Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी में अवैध मोबाइल टावरों के सामने लाचार मनपा प्रशासन, वसूली फिसड्डी!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी में अवैध मोबाइल टावरों के सामने लाचार मनपा प्रशासन, वसूली फिसड्डी!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी मनपा अंतर्गत लगे अवैध मोबाइल टॉवरों से टैक्स वसूली को लेकर प्रशासन लाचार साबित हो रहा है। शहर में विभिन्न कंपनियों के लगे 284 मोबाइल टावरों पर मनपा प्रशासन का तकरीबन 40 करोड़ रुपया टैक्स बकाया है।जिनसे प्रशासन न बकाया टैक्स की वसूली कर पा रही है न ही उन पर कार्रवाई कर पा रही है। क्योंकि मनपा नोटिस के बाद भी इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि मनपा आर्थिक कंगाली से जूझ रही है।

    भिवंडी मनपा करमूल्यांकन अधिकारी गिरीश घोष्टेकर ने बताया कि मनपा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में प्रसिद्ध मोबाइल कंपनियों के कुल 284 मोबाइल टॉवर्स शहर की गगनचुंबी इमारतों पर लगे हैं। जिसमे बीएसएनल के 17, एटीसी के 57, जिटीएल के चार,इंडस के 63, रिलायंस कंपनी के 27,जिओ के 102, यूनिटी के 2,एयरटेल के 1,वोडाफोन के 1, मोबाइल कंपनियो के टॉवर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल टॉवरों में से रिलायंस जिओ के 70 मोबाइल टॉवर को छोड़कर बाकी सभी 214 टॉवर अबैध तरीके से बिना मनपा से किसी प्रकार परमिशन लेकर लगाए गए है।

    संबंधित खबरें: Census 2027: शर्मिला पिंपलोलकर और कृष्णा पाटिल ने किया “स्व-गणना”, QR कोड से जनगणना की अपील!

    मनपा अधिकारी का आरोप है कि उक्त मोबाइल कंपनियों द्वारा बिना मनपा प्रशासन से कोई एनओसी लिए इमारत मालिकों को लालच देकर मनपा द्वारा घोषित धोकादायक इमारतों पर भी मोबाईल टावर लगाए गए हैं।उन्होंने बताया कि इमारतों पर मोबाइल टॉवर लगानें वाली नामचीन कम्पनियां इमारत मालिकों व सोसाइटी को प्रतिमाह भाड़ा स्वरुप करीब 15 से 25 हजार रूपया अदा करती हैं। इन मोबाइल टॉवरों पर मनपा का कुल 39 करोड़,52 लाख 92 हजार302 करोड़ रूपया बतौर टैक्स राजस्व बकाया है।

    जिस में से नियमित टैक्स 9 करोड़ 32 लाख 72 हजार 476 रुपया ही टैक्स है। जबकि 11 करोड़, 51 लाख, 83 हजार 450 रुपया दंड तथा 18 करोड़ 68 लाख 37 लाख 378 रुपया ब्याज है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्याद टैक्स इंडस कंपनी पर 14 करोड़ 30 लाख,42 हजार 816 रुपया तथा टाटा इंडिकॉम पर 9 करोड़ 77 लाख 60 हजार रुपया बकाया है। उन्होंने बताया कि टैक्स न भरने के कारण बिल्डिंगों पर लगे कई टावरों पर मनपा द्वारा पिछले दिनों कार्रवाई की गई थी।

    जिसके बाद कई मोबाइल टॉवर कंपनियां मनपा कार्यवाई के खिलाफ कोर्ट में गई थी। जिसके बाद अदालत ने जन सुविधा के मद्देनजर टॉवरों को सील करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दिया था।इस कारण मनपा प्रशासन मोबाइल टावरों से बकाया राशि वसूलने के लिए चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रही है।इतना ही नहीं पिछले वर्ष से तो सरकार ने इन टावरों पर टैक्स लगाने पर ही रोक लगा दिया है।

  • Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी मनपा के 9 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, यूनियन के प्रयास रंग लाए!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी मनपा के 9 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, यूनियन के प्रयास रंग लाए!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के संपत्ति कर वसूली विभाग के नौ कर्मचारियों का निलंबन आखिरकार रद्द कर दिया गया है। आयुक्त अनमोल सागर ने वसूली कम होने के आरोप में इन कर्मचारियों को निलंबित किया था, जिसके बाद यह मामला गरमा गया था।

    इस कार्रवाई के विरोध में भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ यूनियन के अध्यक्ष भानुदास भसाले और सचिव श्रीपत तांबे ने प्रशासन के साथ-साथ महापौर नारायण चौधरी से लगातार संपर्क बनाए रखा। यूनियन के निरंतर प्रयासों के चलते महापौर नारायण चौधरी ने आयुक्त को पत्र लिखकर कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने की मांग की।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Nala Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के लिए फिर मई का मुहूर्त, 7 मई की महासभा में खर्च को मिलेगी मंजूरी!

    महापौर की पहल के बाद सोमवार शाम को सभी नौ कर्मचारियों का निलंबन रद्द कर दिया गया और उन्हें पुनः कार्य पर बहाल कर दिया गया। इस निर्णय से कर्मचारियों में राहत की भावना देखी गई।

    कर्मचारियों की बहाली के बाद यूनियन के अध्यक्ष भानुदास भसाले और सचिव श्रीपत तांबे ने महापौर नारायण चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार व नगरसेवक प्रशांत लाड सहित संगठन के पदाधिकारी शेखर जाधव, रवींद्र वारघडे और चंद्रकांत भोईर भी उपस्थित रहे।

  • घुमाने के बहाने लेजाकर पत्नी की हत्या ,पति ने कबूला जुर्म

    घुमाने के बहाने लेजाकर पत्नी की हत्या ,पति ने कबूला जुर्म

    महाराष्ट्र के Virar इलाके से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, और इस वारदात में उसका एक दोस्त भी शामिल था।

    यह मामला तब उजागर हुआ जब Vajreshwari के पास शिरवली गांव के एक सुनसान खेत में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के जरिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मधुबाला उर्फ प्रियाकुमारी यादव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उसके पति रोशन यादव (26) ने अपने दोस्त भानुप्रताप यादव (30) के साथ मिलकर उसकी हत्या की।

    बताया जा रहा है कि रोशन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 19 मार्च को वह पत्नी को घुमाने के बहाने Vajreshwari के एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसने पत्थर से उसका चेहरा भी कुचल दिया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के दो मामले दर्ज, एक आरोपी हिरासत में

    महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के दो मामले दर्ज, एक आरोपी हिरासत में

    भिवंडी (संवाददाता): भिवंडी शहर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पहली घटना शांतिनगर थाना क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था। आरोप के अनुसार, 26 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे आरोपी जबरन उसके घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    दूसरी घटना भिवंडी शहर क्षेत्र की है, जहां 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 27 मार्च की रात करीब 9 बजे एक युवक ने उसकी नाबालिग बच्ची और एक अन्य बच्ची के साथ अनुचित हरकत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी इरफान मशाक शेख (23) के खिलाफ POCSO Act 2012 की धाराओं तथा BNS के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।