rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / BNCMC / Mumbai

Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat: बिस्तर पर पड़े निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए फरहान आजमी ने बढ़ाया मदद का हाथ!

Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat
Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat
Article Top Ad

Farhan Azmi Assist Ravi Shirsat: समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रवि शिरसाट पक्षाघात के कारण पिछले आठ महीनों से बिस्तर पर पड़े हैं। अचेत अवस्था में रवि का फिलहाल घर पर ही इलाज चल रहा है। इलाज का खर्च इतना अधिक हो गया कि उनके परिवार को अपना घर और टेम्पो तक बेचना पड़ा। हालांकि, आगे के इलाज के लिए अभी भी लाखों रुपयों की आवश्यकता है।

जैसे ही यह बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव फरहान आजमी को पता चली, वे भैय्यासाहेब अंबेडकर नगर स्थित रवि शिरसाट के घर पहुँचे और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। फरहान आजमी यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने रवि के आगे के इलाज के लिए मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि “पार्टी के काम और हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ता को पार्टी कभी अकेला नहीं छोड़ेगी। उनके इस कठिन समय में हम पूरी तरह उनके साथ हैं।” इसके साथ ही फरहान आजमी ने रवि शिरसाट के परिवार से भी आत्मीयता से बातचीत कर उनका ढांढस बँधाया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad