Category: Uttar Pradesh

  • Heat Wave 2026: यूपी में भीषण गर्मी का कहर, दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हुए प्रदेश के 40 शहर, 47°C तक पहुंचा तापमान

    Heat Wave 2026: यूपी में भीषण गर्मी का कहर, दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हुए प्रदेश के 40 शहर, 47°C तक पहुंचा तापमान

    लू और गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश, दिन में सड़कों पर पसरा सन्नाटा


    लखनऊ : उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी (Heat Wave) और लू की चपेट में है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि प्रदेश के कई शहर दुनिया के सबसे गर्म स्थानों की सूची में शामिल हो गए हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
    AQI.in के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 मई 2026 को दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म स्थानों में उत्तर प्रदेश के करीब 40 शहर शामिल रहे। यह आंकड़े प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।

    47 डिग्री तक पहुंचा तापमान, कई जिले बने “हॉटस्पॉट”
    उत्तर प्रदेश के बांदा, इटावा, औरैया और मुरादाबाद सबसे अधिक गर्म शहरों में शामिल रहे, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
    इसके अलावा प्रयागराज, बदायूं, रामपुर, फतेहपुर, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली और वाराणसी जैसे शहरों में तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
    वहीं जौनपुर, आजमगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, सीतापुर, शाहजहांपुर, शामली और अयोध्या में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

    NCR और पश्चिमी यूपी में भी गर्मी का प्रकोप(Heat Wave 2026)
    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    इसके अलावा बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और सहारनपुर में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर के समय कई इलाकों में सड़कें लगभग खाली दिखाई दे रही हैं।

    बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर

    भीषण गर्मी के चलते एसी, कूलर और पंखों का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण प्रदेश में बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। कई शहरों में बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी
    डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को धूप से बचने की चेतावनी दी गई है।
    विशेषज्ञों के अनुसार:

    दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें

    ●पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
    ●ORS, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें
    ●हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
    ●सिर को टोपी या कपड़े से ढककर रखें


    IMD ने जारी किया अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने के कारण शुष्क हवाएं लगातार तापमान बढ़ा रही हैं।
    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द मौसम में बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की आवश्यकता है।

    उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म शहर


    रैंक शहर तापमान

    1 बांदा 47°C
    2 इटावा 47°C
    3 औरैया 47°C
    4 मुरादाबाद47°C
    5 प्रयागराज46°C
    6 बदायूं 46°C
    7 रामपुर 46°C
    8 फतेहपुर 46°C
    9 संभल 46°C
    10 वाराणसी 46°C



    (अन्य कई शहरों में तापमान 44°C से 45°C के बीच दर्ज किया गया।)

    ट

  • Varanasi Solar Panel Installations: सौर ऊर्जा पैनल स्थापना में वाराणसी देश में दसवें स्थान पर!

    Varanasi Solar Panel Installations: सौर ऊर्जा पैनल स्थापना में वाराणसी देश में दसवें स्थान पर!

    Varanasi Solar Panel Installations: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वाराणसी ने रूफटॉप सोलर पैनल स्थापना में देशभर में दसवां स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 39,018 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि योजना के तहत जिले में कुल 62,964 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 39,018 इंस्टॉलेशन पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं को मिलाकर जिले में अब तक 1,32,096.31 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि वाराणसी कई महीनों से लखनऊ के बाद प्रदेश में लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी जिलों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना वाराणसी में विकास, बचत, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। उन्होंने इसे मोदी-योगी सरकार की दूरदर्शी नीति और प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम बताया।

    संबंधित ख़बरें: Tamil Nadu Politics: विजय ने AIADMK विधायक षणमुगम से की मुलाकात, 30 बागी विधायकों के समर्थन का दावा

    यूपीनेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी शशि गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 33,332 उपभोक्ताओं को 251.49 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी आई है और कई परिवार लगभग मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी में स्थापित सौर संयंत्रों से प्रतिदिन करीब 6,60,482 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे प्रतिदिन लगभग 39.6 लाख रुपये की बचत हो रही है।

    यह बचत वार्षिक स्तर पर लगभग 144.65 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है। परियोजना अधिकारी के अनुसार योजना पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 1.58 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जिससे वाराणसी को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में सहायता मिल रही है।

    उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलर मॉडल के कारण अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता कम हुई है, जिससे लगभग 660 एकड़ कृषि भूमि के संरक्षण का लाभ मिला है। रोजगार के क्षेत्र में भी योजना ने नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। जिले में वर्तमान में 310 वेंडर सक्रिय हैं तथा लगभग 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और करीब तीन लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। सोलर उपकरण, इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, परिवहन और तकनीकी सेवाओं से जुड़े हजारों युवाओं को इससे रोजगार प्राप्त हुआ है।

  • UP Online Classes-Work from Home: यूपी में शुरू हो सकते हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम, सीएम योगी की अहम बैठक!

    UP Online Classes-Work from Home: यूपी में शुरू हो सकते हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम, सीएम योगी की अहम बैठक!

    UP Online Classes-Work from Home: उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार बड़े फैसले लेने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हालात की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने और सरकारी व निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई।

    सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार एहतियाती कदम उठाने पर विचार कर रही है। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

    संबंधित ख़बरें: Delhi Tribal Cultural Conclave: 24 मई को आयोजित होगा जनजाति सांस्कृतिक समागम, शाह होंगे मुख्य अतिथि!

    सरकार स्कूलों के समय में बदलाव, ऑनलाइन पढ़ाई और जरूरत पड़ने पर कुछ दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है। वहीं आईटी और अन्य निजी कंपनियों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था अपनाने की सलाह दी जा सकती है।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल, छांव और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति और गंभीर होने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है।

  • Rashtriya Purvanchal Ekta Party: वार्ड 74 में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी की पब्लिक मीटिंग, तारा यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: वार्ड 74 में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी की पब्लिक मीटिंग, तारा यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश श्रीमती तारा यादव के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधिमंडल द्वारा वार्ड नंबर-74 बाड़गाडा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया। इसके बाद समस्याओं के निराकरण को लेकर आर्य होटल में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने तारा यादव द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

    राष्ट्रीय संरक्षक गंगा सहाय पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक एकता से ही देश मजबूत होगा और संगठन के माध्यम से कठिन कार्यों को भी आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने तारा यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

    संबंधित खबरें: Kauthig Mumbai 2026: मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों के “कौथिग” का भव्य आगाज़

    प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश तारा यादव ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी। वहीं प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा प्रोमिला शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश जितेंद्र कुमार ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

    कार्यक्रम में अशोक धवन, बृज मोहन वर्मा, श्रीमती सरोज देवी, उदय शंकर गुप्ता, रमेश तिवारी और गंगा सरण ओझा सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे और पार्टी की सदस्यता के लिए दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम का संचालन तारा यादव ने किया, अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोमिला शर्मा ने किया।

  • Vipin Pandey in Spotlight: ‘वर्दी’ के साये में अन्याय का तांडव, क्या योगी के न्याय की धज्जियां उड़ा रहे हैं इंचार्ज विपिन पांडे!

    Vipin Pandey in Spotlight: ‘वर्दी’ के साये में अन्याय का तांडव, क्या योगी के न्याय की धज्जियां उड़ा रहे हैं इंचार्ज विपिन पांडे!

    ​Vipin Pandey in Spotlight: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहाँ एक ओर प्रदेश में ‘रामराज्य’ और सुशासन का डंका पीट रहे हैं, वहीं वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि चोलापुर के गोसाईपुर चौकी इंचार्ज विपिन पांडे ने न्याय की कुर्सी को ‘वसूली का अड्डा’ बना दिया है। जनता का आरोप है कि रक्षक की भूमिका निभाने के बजाय यह अधिकारी दोमुंहे सांप की तरह काम कर रहा है, जो अपराधियों से सांठगांठ कर आम जनता का खून चूस रहा है।

    ज्ञात हों कि वाराणसी के थाना चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत नेहियां ग्रामसभा में 5 मई 2026 की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक वकील के घर पर धावा बोलते हुए जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि करीब रात 9 बजे 12 नामजद और कई अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर राहुल कुमार दुबे के घर में घुस आए और मारपीट, तोड़फोड़ तथा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

    पीड़ित राहुल कुमार दुबे के अनुसार वह अपने चेंबर में बैठकर काम कर रहे थे, तभी अचानक गाली-गलौज और शोर सुनाई दिया। दरवाजा खोलते ही कमलेश दुबे, अशोक दुबे समेत कई लोग घर में घुस आए और हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया।

    घटना के दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है। राहुल दुबे का कहना है कि उनकी मां सुनीता दुबे के साथ मारपीट की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। भयभीत परिवार किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर जान बचाने को मजबूर हो गया।

    संबंधित खबरें: Jaipur Joint Commanders Conference: संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन जयपुर में, राजनाथ करेंगे संबोधित!

    पीड़ित परिवार का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। इसके बावजूद क्षेत्र में चर्चा इस बात को लेकर तेज है कि क्या पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या मामला दबाने की कोशिश होगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गोसाईपुर चौकी इंचार्ज विपीन पाण्डेय की पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

    कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से अवैध वसूली और दबाव की राजनीति हावी है। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार जहां कानून व्यवस्था को मजबूत करने का दावा कर रही है, वहीं कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली से आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।

    ​वसूली का ‘धंधा’ और अपराधियों से ‘यारी’
    ​स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है कि चौकी इंचार्ज विपिन पांडे विपक्षी पार्टियों और दो पक्षों के बीच होने वाली लड़ाई का समाधान करने के बजाय, उसे ‘अवसर’ में बदल देते हैं। आरोप है कि दोनों पक्षों से जबरदस्त धन उगाही की जाती है। इतना ही नहीं, इलाके में अवैध शराब, भांग की दुकानों और जुए के फड़ों को संरक्षण देने के बदले मोटी रकम (हफ्ताखोरी) वसूलने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।

    ​पुलिसिया कार्रवाई: कागजों पर FIR, जमीन पर क्या?
    ​चोलापुर पुलिस ने राहुल दुबे की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 333, 352, 351(3), 324(4), 309(4) और 131 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन जनता को संदेह है कि क्या इन धाराओं में जान फूंकी जाएगी या फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

    विपीन पाण्डेय के कार्यप्रणाली पर लगा प्रश्नचिन्ह
    ​क्या वाराणसी के आला अधिकारी इस ‘दोमुंहे’ आचरण वाले चौकी इंचार्ज पर नकेल कसेंगे? क्या योगी राज में एक पीड़ित परिवार को वाकई न्याय मिलेगा, या फिर खाकी और अपराधियों का यह ‘अपवित्र गठबंधन’ यूं ही फलता-फूलता रहेगा?

  • Public Land Namaz: सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पर इलाहाबाद HC का स्पष्ट रुख; मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत!

    Public Land Namaz: सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पर इलाहाबाद HC का स्पष्ट रुख; मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत!

    Public Land Namaz: सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर Allahabad High Court के हालिया फैसले का समर्थन सामने आया है। Maulana Shahabuddin Rizvi Barelvi समेत कई धर्मगुरुओं और नेताओं ने इसे कानून और शरीयत—दोनों के लिहाज से सही बताया है।

    धर्मगुरुओं का समर्थन
    Maulana Shahabuddin Rizvi Barelvi ने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार ऐसी जगह पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए जहां विवाद या आपत्ति की संभावना हो। उनका मानना है कि शांति और सहमति सबसे जरूरी है।

    कोर्ट का स्पष्ट रुख
    Allahabad High Court ने अपने फैसले में कहा कि निजी संपत्ति पर कभी-कभार धार्मिक प्रार्थना की जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक जमीन का नियमित या विशेष धार्मिक उपयोग नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि राज्य की जिम्मेदारी है कि सभी को सार्वजनिक जमीन तक समान पहुंच मिले।

    याचिका खारिज
    हाई कोर्ट ने असीन नाम के व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी, जिसमें संभल जिले में सार्वजनिक जमीन पर नमाज के लिए अनुमति और सुरक्षा की मांग की गई थी। अदालत ने इसे नियमों के खिलाफ माना।

    इकबाल अंसारी की प्रतिक्रिया
    Iqbal Ansari ने कहा कि नमाज के लिए मस्जिदें मौजूद हैं, इसलिए सार्वजनिक जमीन का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। उन्होंने अदालत के फैसले का सम्मान करने की अपील की।

    शरीयत का हवाला
    शाही मुख्य मुफ्ती Maulana Chaudhary Ifrahim Hussain ने भी फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए साफ और विवाद-मुक्त स्थान जरूरी है, और सार्वजनिक जगहों पर कब्जा करना न कानूनन सही है, न धार्मिक रूप से।

    संबंधित खबरें: Cyber Security: साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, UIDAI और NFSU ने मिलाया हाथ!

    अयोध्या से समर्थन
    Girish Pati Tripathi ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के रुख का हवाला देते हुए फैसले का स्वागत किया।

    राजनीतिक प्रतिक्रिया
    कांग्रेस नेता Hussain Dalwai ने भी फैसले को उचित बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि ईद जैसे मौकों पर अस्थायी रूप से सार्वजनिक स्थानों का इस्तेमाल अलग परिस्थिति हो सकती है, जैसा अन्य धर्मों में भी होता है।

  • Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

    वाराणसी: आज वाराणसी के होटल हिंदुस्तान (मलदहिया) में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने तारा यादव को प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) पद पर नियुक्त किया।(Rashtriya Purvanchal Ekta Party)

    नियुक्ति के बाद तारा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

    उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार को लेकर कई योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने तारा यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • Jaunpur Groom Murder: जौनपुर जनपद के चूड़िया महल छाप कप्तान कुँवर अनुपम की  नाक के नीचे दुल्हे की हत्या

    Jaunpur Groom Murder: जौनपुर जनपद के चूड़िया महल छाप कप्तान कुँवर अनुपम की नाक के नीचे दुल्हे की हत्या

    जनपद की सुरक्षा मर्द मानसिकता के कप्तान के बिना संभव नहीं !

    जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या, बारात की खुशियाँ मातम में बदली

    आर एस नेटवर्क । सुजीत मिश्र

    मुंबई: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शुक्रवार (1 मई) की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शादी के लिए निकले दूल्हे आजाद बिंद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    उत्तर प्रदेश स्थित जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना अंतर्गत बादशाही बाज़ार में शुक्रवार यानी 1 मई की रात 9 बजे जो हुआ उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी के लिए घर से खेतासराय थाने के अंतर्गत बीबीपुर के लिए निकला दूल्हा (Jaunpur Groom Murder) आजाद बिंद को बादशाही बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद बारात में खुशियाँ मातम में बदल गईं और यह सवाल छोड़ गईं कि आखिर जनता कितनी सुरक्षित है?
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नकाबपोश बदमाश बाइक से आए दूल्हे की गाड़ी रोकी और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर आराम से फरार हो गए जैसे उन्हें किसी का डर ही न हो। बता दें कि जनपद की कानून व्यवस्था का जिम्मा जब से चूड़िया महल छाप कप्तान कुँवर अनुपम के हाथ आई है तब से हत्या करना मच्छर मारने से आसान है। जनपद में अमन चैन और सुरक्षा तब तक नहीं हो सकती जब तक जनपद की कमान किसी मर्द मानसिकता के कप्तान के हाथ में नहीं आ जाती है। कुँवर के चार्ज लेने के बाद जनपद में मनुवाद और ठाकुरवाद अपनी चरम पर है। इनके रहते जनपद में दलितों पिछड़ों को मारना जलाशय से मछली मारने जैसा है। सपा के कार्यकाल में जो लोग मंत्रियों के पैरों में बैठते थे उसी सोच के लोग आज-कल भाजपा राज में पुलिस मुखिया बने बैठे हैं।

    Poisonous Butter:मुंबई में जहरीला मक्खन परोसा जा रहा है खुलेआम! योगेंद्रनाथ तिवारी बना मौत का सौदागर, बीएमसी और FDA मूकदर्शक

  • UP Nageeta Murder Case: भाभी की हत्या में दोषी देवर व उसकी पत्नी को उम्रकैद की सजा!

    UP Nageeta Murder Case: भाभी की हत्या में दोषी देवर व उसकी पत्नी को उम्रकैद की सजा!

    सोनभद्र: करीब ढाई वर्ष पूर्व हुए नगीता हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए सोनभद्र में सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अदालत ने दोष सिद्ध पाकर दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास और 11-11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक राम सुदीन धरिकार ने चोपन थाने में तहरीर दी थी कि 28 नवंबर 2023 को उसका छोटा भाई चिनीलाल धरिकार हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपनी पत्नी रेशमी के साथ आया। (UP Nageeta Murder Case)

    घर पर उसकी पत्नी नगीता बच्चों के साथ घर का कामकाज कर रही थी। आवाज देकर उसकी पत्नी को भाई ने बुलाया और अपने साथ चलने को कहा तो नगीता ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसपर उसका छोटा भाई कुल्हाड़ी से नगीता के सिर पर प्रहार कर दिया और वह गिर गई। उसे सिर में गम्भीर चोटें आईं हैं। जब बचाने के लिए उसका बड़ा बेटा दौड़ा तो उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। उसके बाद धमकी देते हुए छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ भाग गया।

    जब वह बाजार से घर लौट रहा था तो उसका छोटा भाई चिनीलाल अपनी पत्नी रेशमी के साथ हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर जा रहा था और उसकी पत्नी नगीता व बड़ा बेटा उत्तम जमीन पर गिरे पड़े थे। दोनों को दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर आया जहां पत्नी नगीता (40) की सिर में कुल्हाड़ी से गम्भीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि बेटे उत्तम (13) का दवा इलाज चल रहा है। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर दंपती के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

    मामले की सुनवाई के दौरान जहां अभियुक्तगणों के अधिवक्ता ने पहला अपराध बताते हुए कम से कम दंड दिए जाने की याचना की, वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने हत्या का मामला बताते हुए अधिक से अधिक दंड देने की याचना की। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी दंपती चिनीलाल धरिकार व रेशमी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनके ऊपर 11-11 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।

  • शंकराचार्य को अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी, FIR दर्ज न होने पर विरोध की चेतावनी

    शंकराचार्य को अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी, FIR दर्ज न होने पर विरोध की चेतावनी

    वाराणसी : स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को जान से मारने की गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें कुख्यात अपराधी अतीक अहमद की तरह खत्म करने की धमकी दी गई है, जिससे सनातन समाज में आक्रोश का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती देशभर में गौ रक्षा के उद्देश्य से “गौ माता – राष्ट्रमाता अभियान” चला रहे हैं। इस अभियान के तहत आगामी 03 मई से उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा में उनकी “गविष्ठी यात्रा” प्रस्तावित है।

    इस यात्रा के दौरान वे लोगों को गौ हत्या के विरोध में आवाज उठाने तथा हर विधानसभा में “राम गौ धाम” के निर्माण के लिए प्रेरित करने वाले हैं।

     धमकी भरे संदेश और कॉल

    शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर लगातार आपत्तिजनक और धमकी भरे टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए। इसके बाद नंबर ब्लॉक करने पर 6 अप्रैल को वॉइस मेल के जरिए फिर से धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे गए।

    इन संदेशों में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी दी गई और उनकी यात्रा के दौरान हमला करने की बात कही गई।

     FIR दर्ज कराने में देरी

    इस गंभीर मामले को लेकर शंकराचार्य के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भेलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया। आरोप है कि पुलिस ने लगातार “एक घंटे में आइए” कहकर पूरे दिन टालमटोल किया और गुरुवार शाम 5 बजे तक भी FIR दर्ज नहीं की गई।

     विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

    मामले में कार्रवाई न होने से नाराज समर्थकों ने 9 अप्रैल 2026 को भेलपुर थाने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द FIR दर्ज नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

     बड़े सवाल

    – क्या गौ रक्षा के लिए आवाज उठाना गलत है?

    – क्या किसी धार्मिक नेता को इस तरह धमकी देना कानूनन और नैतिक रूप से सही है?

    – इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और किसका संरक्षण प्राप्त है?

    इस घटना ने कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी जल्द और प्रभावी कार्रवाई करता है।