बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव चैप्टर 2 का मुंबई में भव्य आयोजन

"बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा योग और आत्मनिर्भर भारत पर बोलते हुए"

Written by

in

स्वास्थ्य, योग और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

बई। वेस्टिन होटल में साई लीला फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि उपाध्याय और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला के संयुक्त तत्वावधान में “बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव चैप्टर 2” का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत” के विजन को साकार करने के लिए योग एवं जनजागरूकता आधारित पहलों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक ने महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, योग और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

🌿 स्वास्थ्य, नवाचार और सशक्तिकरण का संगम

कार्यक्रम में देश के प्रमुख डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। प्रमुख उपस्थितियों में शामिल थे:

  • डॉ. श्रीकांत बडवे
  • डॉ. चारुता मंडके
  • डॉ. ऋचा बंसल
  • डॉ. सुलेमान मर्चेंट
  • सेलिब्रिटी कॉलमिस्ट निशा जमवाल
  • CPAA की कार्यकारी निदेशक अनीता पीटर
  • इवोविटा लैब्स के संस्थापक डॉ. विक्रम राणा

साथ ही, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, उदय प्रताप सिंह, निशीथ भंडारकर, भाजपा उत्तर पश्चिम जिलाध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा और कामगार नेता अभिजीत राणे की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।

👩‍⚕️ उद्देश्य: महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य समाधान की ओर

इस कॉन्क्लेव का मूल उद्देश्य महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य समाधान को बढ़ावा देना था, जिसमें योग, आयुर्वेद और पोषण को प्राथमिकता दी गई।
“बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव” अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, नवाचार और महिला सशक्तिकरण के समन्वय से उभरता राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *