Navratri 2025: नवरात्रि के पावन पर्व पर नारी शक्ति और बाल प्रतिभाओं का सम्मान

Written by

in

,

मुंबई। राजभवन नवरात्रोत्सव मंडल ने इस वर्ष अपना 63वां नवरात्रोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। माँ दुर्गा की भक्ति और आराधना के साथ-साथ नारी शक्ति का सम्मान और बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।


राजभवन संकुल में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह और अल्पा संजय शाह ने महिलाओं और बाल कलाकारों को सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी को माँ जगदंबा के आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, एकता और प्रेरणा का प्रतीक है। समाज में महिलाओं के सम्मान और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।


कार्यक्रम में राज्यपाल के जनसंपर्क अधिकारी उमेश काशीकर, मंडल अध्यक्ष शैलेश बेंद्रे, मंडल कार्यकर्ता शुभम बेंद्रे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। नवरात्रोत्सव मंडल की ओर से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *