Thane News: प्रजापति समाज विकास मंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई नियुक्तियों पर लगी मुहर

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव गजेंद्र प्रजापति, रायगढ़ जिला महासचिव इंदर प्रजापति, न्यू पनवेल शहर अध्यक्ष गोवर्धन प्रजापति, सुबोध प्रजापति, इंद्र कुमार प्रजापति, पिंटू प्रजापति, संजय प्रजापति, सियाराम प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, रोहित प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Written by

in

, ,

नवी मुंबई। प्रजापति समाज विकास मंडल रजि., एक राष्ट्रीय सामाजिक संस्था (एनजीओ) की कार्यकारिणी बैठक पनवेल में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रताप प्रजापति की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान 11 जनवरी को आयोजित 21वें वार्षिक सम्मेलन की समीक्षा की गई। सम्मेलन को लेकर सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया गया और आने वाले कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई सुझावों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रताप प्रजापति ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संस्था सामाजिक सेवा के अपने उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो नई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की भी घोषणा की गई।

  • राज किशोर प्रजापति को अलीबाग तालुका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • लव कुमार प्रजापति को पनवेल महानगरपालिका क्षेत्र के लिए युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव गजेंद्र प्रजापति, रायगढ़ जिला महासचिव इंदर प्रजापति, न्यू पनवेल शहर अध्यक्ष गोवर्धन प्रजापति, सुबोध प्रजापति, इंद्र कुमार प्रजापति, पिंटू प्रजापति, संजय प्रजापति, सियाराम प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, रोहित प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *