Thane: मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा; बैंक कर्मचारी दंपत्ति की दर्दनाक मौत

Written by

in

,

ठाणे | संवाददाता

Mumbai–Nashik Highway पर ठाणे के खारेगांव टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मचारी पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी दोपहिया वाहन को कुचल दिया।मृतकों की पहचान कल्पेश रेवाले (30) और उनकी पत्नी मीनाक्षी रेवाले (31) के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ ही महीने पहले शादी की थी और निजी बैंकों में कार्यरत थे। कल्पेश HDFC Bank की अंधेरी शाखा में कार्यरत थे, जबकि मीनाक्षी Axis Bank की कलिना शाखा में काम करती थीं।

जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी की मां Dombivli में रहती हैं और बीमार थीं। दंपत्ति शुक्रवार को उनसे मिलने गए थे और रात वहीं रुके। शनिवार सुबह वे दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी खारेगांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि दोनों कंटेनर के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कालवा पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कंटेनर चालक शिव कुमार सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस घटना के बाद मुंबई-नासिक मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *