ED Action: मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप नेता दीपक सिंगला हिरासत में!

ED Action

Written by

in

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली और गोवा में छापेमारी करने के बाद बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बताया कि आप नेता और पूर्व विधानसभा उम्मीदवार दीपक सिंगला तथा अन्य कथित हवाला ऑपरेटरों के दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर तलाशी ली गई।

संबंधित ख़बरें: Amazon India Mini Electric Trucks: अमेजॉन इंडिया परिवहन के काम में जोड़ेगी 1000 मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक!

एजेंसी के अनुसार, उसे ऐसी जानकारी मिली है कि सिंगला कथित तौर पर दिल्ली और गोवा के बीच आप के लिए हवाला कारोबार का संचालन कर रहे थे। ईडी ने कहा कि सिंगला ने अपने चाचा अशोक कुमार मित्तल, भाई रमन सिंगला और हरीश सिंगला के साथ मिलकर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 150 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।

इस पैसे को कथित तौर पर सिंगापुर स्थित उनके नियंत्रण वाली कंपनियों में भेजा गया था। एजेंसी को यह भी अंदेशा है कि अपराध की इस कमाई को हवाला के जरिए वापस भारत लाया गया और कथित तौर पर श्री सिंगला की अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया। एक अधिकारी ने बताया, “इस धोखाधड़ी मामले के संबंध में ईडी ने आज दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *