By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: IIT Roorkee Agreements: आईआईटी रुड़की ने किये उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड टेक्नोलॉजी के दो समझौतों पर किये हस्ताक्षर!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Technology > IIT Roorkee Agreements: आईआईटी रुड़की ने किये उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड टेक्नोलॉजी के दो समझौतों पर किये हस्ताक्षर!
Technology

IIT Roorkee Agreements: आईआईटी रुड़की ने किये उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड टेक्नोलॉजी के दो समझौतों पर किये हस्ताक्षर!

Vidya Dubey
Last updated: May 22, 2026 4:10 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
IIT Roorkee Agreements
IIT Roorkee Agreements
SHARE

IIT Roorkee Agreements: उत्तराखंड के रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने देश के उन्नत ऊर्जा भंडारण एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को प्रोफेसर अंजन सिल द्वारा विकसित अभिनव लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों के लिए दो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते देश के उन्नत ऊर्जा भंडारण पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों प्रौद्योगिकियों का आगे के विकास एवं व्यावसायीकरण के लिए कैथियन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरण किया गया है। रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी में उच्च शक्ति एवं उच्च ऊर्जा अनुप्रयोग के लिए एक नवीन इलेक्ट्रोड कॉम्पोजिट और लिथियम-आयन बैटरी हेतु एक उच्च-प्रदर्शन कॉम्पोजिट इलेक्ट्रोड नामक ये दो टेक्नोलॉजी इस समझौतों में शामिल हैं।

इस अवसर पर दोनों टेक्नोलॉजी के आविष्कारक प्रोफेसर सिल ने कहा कि इन टेक्नोलॉजी का हस्तांतरण प्रयोगशाला-स्तरीय अनुसंधान को प्रभावशाली औद्योगिक अनुप्रयोगों में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उन्नत इलेक्ट्रोड सामग्रियों का विकास करना रहा है, जो उच्च-प्रदर्शन एवं विश्वसनीय ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की बढ़ती मांग को पूरा कर सकें।

संबंधित खबरें: A100 Pro Smartphone: आईटेल ने लॉन्च किया ए100 प्रो स्मार्टफोन, कीमत 8999 रुपये!

कैथियन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हरि राज ने इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इन उन्नत लिथियम-आयन बैटरी प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण के लिए आईआईटी रुड़की के साथ सहयोग करके प्रसन्नता हो रही है। इन नवाचारों में बैटरी प्रदर्शन को बेहतर बनाने तथा तीव्र गति से विकसित हो रहे ऊर्जा भंडारण एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्रों को समर्थन देने की मजबूत क्षमता है।

इस संदर्भ में आईआईटी के प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श (एसआरआईसी) के अधिष्ठाता प्रोफेसर विवेक के. मलिक ने बताया कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आईआईटी रुड़की के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण घटक है। ऐसे सहयोग अत्याधुनिक अनुसंधान को वास्तविक समाधान में परिवर्तित करने में सहायक होते हैं तथा औद्योगिक प्रगति एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

निदेशक आईआईटी प्रोफेसर कमल के. पंत ने कहा कि आईआईटी रुड़की प्रभावशाली अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन बैटरी प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण रणनीतिक एवं उभरते क्षेत्रों में नवाचार को समर्थन देने के प्रति संस्थान के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि ये प्रौद्योगिकियां रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरियों के विद्युत-रासायनिक प्रदर्शन, ऊर्जा घनत्व, चार्जिंग क्षमता तथा समग्र दक्षता को बढ़ाने पर केंद्रित हैं। इन नवाचारों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक्स तथा नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुशल एवं सतत ऊर्जा भंडारण समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता मिलने की अपेक्षा है।

TAGGED:Advanced TechnologyBattery TechnologyEnergy StorageIIT NewsIIT Roorkee AgreementsIndian Institute of Technology RoorkeeInnovationLithium-Ion BatteryProfessor Vivek K. MalikResearch AgreementTechnology News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Calcutta High Court Calcutta High Court: कलकत्ता उच्च न्यायालय से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति मुंशी और उनके पति को अंतरिम राहत!
Next Article CSMT Redevelopment Work CSMT Redevelopment Work: सीएसएमटी पुनर्विकास कार्य के चलते कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 10 दिनों तक रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Autism Spectrum Disorder
Genetic Mutations: महिलाओं की ‘नेचुरल सेफ्टी शील्ड’ को कमजोर कर रहा जेनेटिक म्यूटेशन!
Health May 22, 2026
Protect Yourself from Heatstroke
Protect Yourself from Heatstroke: लू से बचने के लिए जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज!
Health May 22, 2026
Healthy cucumber Korean Kimchi
Healthy Korean Kimchi: खीरे की क्रंची किमची का मजेदार स्वाद जरूर करें ट्राई!
Health May 22, 2026
CSMT Redevelopment Work
CSMT Redevelopment Work: सीएसएमटी पुनर्विकास कार्य के चलते कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 10 दिनों तक रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट!
Mumbai May 22, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?