Important Meeting on SIR: वसई में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, किरीट सोमैया और विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया क्षेत्र का दौरा!

Important Meeting on SIR

Written by

in

,

Important Meeting on SIR: भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश एसआईआर प्रमुख किरीट सोमैया तथा वसई विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्नेहा दुबे पंडित की उपस्थिति में वसई तहसीलदार कार्यालय में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता पंजीकरण, नागरिकों की विभिन्न शिकायतों तथा प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत किरीट सोमैया एवं विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने पाचूबंदर, गास टोकपाडा, कोळीवाडा तथा एकचोटी गांव क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान नागरिकों की शिकायतों के आधार पर कथित अवैध निर्माण, अवैध झोपड़ियों तथा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के निवास से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वसई के नागरिकों की सुरक्षा, जनहित के मुद्दों के समाधान तथा क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी शेखर घाडगे, वसई-विरार शहर महानगरपालिका के उपायुक्त अजित मुठे, प्रभाग समिति की सहायक आयुक्त संगीता घाडीगांवकर, नायब तहसीलदार राजाराम देवकाते, पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार एवं पुलिस निरीक्षक विशाल वाळवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा वसई शहर मंडल अध्यक्षा गीतांजली दरीवाला, वसई पश्चिम मंडल अध्यक्ष आशिष जोशी, ऋषल म्हात्रे, सुचिता शेट्टी, योगेश भानुशाली, योशोधन ठाकूर, संतोष काकड़, मयंक शेठ, जितेंद्र पांडे, नंदू पवार, प्रवीण गावडे, मैथ्यू कोलासो सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *