Wall, Roof Collapse at Bhiwandi Powerloom Unit: भिवंडी में जर्जर पावरलूम कारखाने की दीवार और छत गिरी, दो मजदूर घायल

Wall, Roof Collapse at Bhiwandi Powerloom Unit

Written by

in

मनपा की नोटिस के बावजूद चल रहा था कारखाना, कार्रवाई की तैयारी; बड़ा हादसा टला

भिवंडी। भिवंडी शहर के फातमा नगर स्थित 100 फुट रोड पर शनिवार को एक जर्जर पावरलूम कारखाने की दीवार और छत अचानक ढह जाने से दो मजदूर घायल हो गए। हादसे के समय कारखाने में पावरलूम मशीनें चल रही थीं। राहत की बात यह रही कि समय रहते मजदूर बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, कारखाने की छत लोहे के एंगल और सीमेंट की चादरों से बनी हुई थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल दोनों मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Wall, Roof Collapse at Bhiwandi Powerloom Unit

भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका की उपायुक्त सपना वसावा ने बताया कि कारखाने की जर्जर स्थिति को देखते हुए पहले ही मालिक को नोटिस जारी कर परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नोटिस की अनदेखी करते हुए कारखाने का संचालन जारी रखा गया।

उपायुक्त ने कहा कि नोटिस का उल्लंघन करने वाले कारखाना मालिक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महानगरपालिका और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में दो मजदूरों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *