MSEDCL Assistant Engineer Caught Accepting ₹50,000 Bribe in Taloja: तलोजा में MSEDCL का सहायक अभियंता ₹50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

MSEDCL Assistant Engineer Caught Accepting ₹50,000 Bribe in Taloja

Written by

in

फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने के एवज में मांगी थी रिश्वत, नवी मुंबई ACB ने बिछाया था जाल

ठाणे | दिनेश चंद्र रावल

नवी मुंबई के तलोजा क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के सहायक अभियंता रोहित मोरे को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

MSEDCL Assistant Engineer Caught Accepting ₹50,000 Bribe in Taloja

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से पी.एन. इलेक्ट्रिकल कंपनी के कार्य के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट जारी करने के बदले ₹50,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद नवी मुंबई ACB ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया।

उप पुलिस अधीक्षक धर्मराज सोनके के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान रोहित मोरे को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार आरोपी के आवास की तलाशी भी ली जाएगी और उसके अन्य संदिग्ध संपर्कों एवं वित्तीय लेनदेन की जांच की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद तलोजा क्षेत्र सहित MSEDCL के बिजली वितरण विभाग में हड़कंप मच गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *