NDA MPs Protest Against Congress on Day 4 of Monsoon Session: संसद के चौथे दिन भी गरमाई सियासत, राहुल गांधी के विरोध में NDA सांसदों का प्रदर्शन

Written by

in

, ,

नरेश म्हस्के बोले- सरकार NEET सहित सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार, विपक्ष कर रहा राजनीति

मुंबई | दिनेश चंद्र रावल

संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी राजनीतिक माहौल गर्म रहा। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों ने संसद परिसर के मकरद्वार पर एकत्र होकर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की।

सांसद नरेश म्हस्के ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलने देने के बजाय राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार NEET परीक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा के बजाय युवाओं की भावनाओं को भड़काने और सदन की कार्यवाही बाधित करने की राजनीति कर रहा है।

म्हस्के ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के सामने किया गया विरोध प्रदर्शन केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में NDA के सभी सांसद संसद के मकरद्वार पर एकत्र हुए और राहुल गांधी के रवैये की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन संसद की कार्यवाही बाधित करने के बजाय रचनात्मक संवाद होना आवश्यक है। सरकार देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *