Doctor Protection Act: डॉक्टरों की सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने की मांग, भिवंडी में NIMA ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भिवंडी में NIMA ने डॉक्टरों की सुरक्षा कानून के सख्त पालन की मांग की

Written by

in

,

डोंबिवली में डॉक्टर पर हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

(Doctor Protection Act)

भिवंडी | संवाददाता

डोंबिवली के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल डॉक्टर्स एसोसिएशन (NIMA) की भिवंडी इकाई ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भिवंडी तहसीलदार अभिजीत खोले को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान भिवंडी शहर और तालुका के NIMA से जुड़े डॉक्टरों ने काम के दौरान काली पट्टी बांधकर डोंबिवली की घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

संगठन ने अपने ज्ञापन में कहा कि राज्य में डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले, मारपीट और अस्पतालों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए हैं, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन के अभाव में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसलिए कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में डोंबिवली हमले के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई, अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य संस्थानों में हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) नीति लागू करने तथा देशभर के स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून लागू करने की मांग की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा डॉक्टर्स एसोसिएशन (NIMA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुलकर्णी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजू तातेवार, भिवंडी तालुका अध्यक्ष डॉ. राजेश दहापुते, डॉ. रमेश अदेप, डॉ. फैजान अंसारी, डॉ. डी. वैंगती, डॉ. ए. सलाम सिद्दीकी, डॉ. अनवर अंजुम, डॉ. जमीर हसन सहित अनेक डॉक्टर और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *