Blog

  • Minor Assaulted at Jogeshwari Station, GRP-RPF Under Scrutiny: जोगेश्वरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर नाबालिग को नंगा कर पीटने की घटना को जीआरपी–आरपीएफ ने स्टेशन प्रांगण में बदला

    Minor Assaulted at Jogeshwari Station, GRP-RPF Under Scrutiny: जोगेश्वरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर नाबालिग को नंगा कर पीटने की घटना को जीआरपी–आरपीएफ ने स्टेशन प्रांगण में बदला

    ‘शिकायत नहीं आई’ कहकर अपराध पर डाली गई चादर, सुरक्षा व्यवस्था खतरे में

    मुंबई: पश्चिम रेलवे के जोगेश्वरी स्टेशन पर 30 जनवरी को दोपहर 2:38 बजे हुई एक शर्मनाक घटना ने रेलवे सुरक्षा तंत्र की गहन चुप्पी और लापरवाही उजागर कर दी है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 (चर्चगेट दिशा) पर दबंगों ने एक नाबालिग को नंगा कर बेरहमी से पीटा। यह जघन्य घटना यात्रियों की भीड़ के सामने हुई, जिसे कैमरे और फोटोज़ में दर्ज किया गया है।

    लेकिन, सुरक्षा एजेंसियों ने इस बर्बरता पर कार्रवाई करने के बजाय इसे मामूली बना दिया। जीआरपी और आरपीएफ ने घटना को “स्टेशन प्रांगण” बताकर गंभीरता को घटाने का प्रयास किया।

    स्थानीय आईपीएफ राजीव सलारिया ने घटना को तोड़-मरोड़ कर वरिष्ठ अधिकारियों को बताया, जबकि जीआरपी ने वही पुराना बहाना दोहराया –
    “किसी ने शिकायत नहीं की।”

    विशेषज्ञों का कहना है कि जब अपराध कैमरे में कैद हो, पीड़ित नाबालिग हो और स्थान रेलवे प्लेटफॉर्म हो, तो एफआईआर दर्ज करना कानूनन अनिवार्य है। शिकायत का इंतजार करना ड्यूटी से पलायन के समान है।

    सबसे गंभीर सवाल:

    • नाबालिग की पहचान क्यों नहीं हुई?
    • हमला करने वाले दबंग कौन थे?
    • बच्चे की मेडिकल जाँच कराई गई या नहीं?
    • चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना दी गई या नहीं?

    घटना साफ़ करती है कि रेलवे प्लेटफॉर्म अब अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित ज़ोन बन चुके हैं। कानून लागू करने के बजाय सुरक्षा बल लीपा-पोती कर रहे हैं।

    अब सवाल यही है – क्या रेलवे प्लेटफॉर्म पर कानून चलेगा या दबंगों और असामाजिक तत्वों की मनमानी?

    इसलिए यह जरूरी है कि आईपीएफ राजीव सलारिया और संबंधित जीआरपी अधिकारियों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच की जाए, ताकि यह तय हो सके कि रेलवे सुरक्षा बल जनता के लिए हैं या अपराधियों की ढाल बन चुके हैं।

  • महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट में ‘उड़ान–2026’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट में ‘उड़ान–2026’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    मुंबई (धारावी)।
    विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनके अंतर्निहित कला-गुणों को निखारने के उद्देश्य से महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन ‘उड़ान–2026’ का भव्य और रंगारंग आयोजन शनिवार शाम ट्रस्ट के पीएमजी कॉलोनी, धारावी स्थित प्रांगण में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत शारदा माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई, जबकि बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया।


    समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    राजे शिवाजी विद्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज विद्यालय (मराठी, हिंदी, उर्दू एवं अंग्रेजी माध्यम) तथा मनोहर जोशी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
    कार्यक्रम में:

    • राष्ट्रीय एकता पर आधारित कव्वाली
    • सावित्रीबाई फुले के कन्या शिक्षा अभियान
    • नारी शक्ति
    • वृद्धाश्रमों का बढ़ता चलन
    • मोबाइल की बढ़ती लत

    जैसे समसामयिक और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।


    शिक्षा, समाज और प्रशासन के गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

    वार्षिक स्नेह सम्मेलन में
    मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी रामकृष्ण झा उपस्थित रहे।
    विशेष अतिथियों में:

    • ‘दोपहर का सामना’ के उप-संपादक संदीप पांडेय
    • स्थानीय नगरसेविका आशा काले
    • धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बिडकर
    • डब्ल्यूपीपी स्वयंसेवी संस्था की रमा मैडम

    तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बाबूराव माने प्रमुख रूप से शामिल हुए।


    विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूराव माने ने विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और खेलों में भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
    वर्षभर शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।


    शिक्षक, अभिभावक और ट्रस्ट पदाधिकारी रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव दिलीप शिंदे, कोषाध्यक्ष प्रमोद माने, मुख्याध्यापिका वीणा दोनवलकर, अंग्रेजी माध्यम की प्रिंसिपल व ट्रस्टी मेंबर स्वाती होलमुखे, प्राथमिक विभाग की प्रिंसिपल सौ. श्रद्धा माने, मनोहर जोशी महाविद्यालय की प्राचार्या मृणाल रसाल, समस्त शिक्षकवृंद, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


    सांस्कृतिक संध्या ने छोड़ी यादगार छाप

    शानदार नृत्य, प्रभावशाली कव्वाली और सामाजिक संदेशों से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित कला-प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

  • Budget 2026: आम आदमी को राहत, तंबाकू पर सख्ती, टेक्नोलॉजी और डिफेंस पर बड़ा दांव

    Budget 2026: आम आदमी को राहत, तंबाकू पर सख्ती, टेक्नोलॉजी और डिफेंस पर बड़ा दांव

    नई दिल्ली।
    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता आम आदमी की जेब पर बोझ कम करना, हेल्थ सेक्टर को राहत देना और भारत को मैन्युफैक्चरिंग व टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाना है। बजट के एलान के बाद जहां आम नागरिकों को कई बड़ी राहतें मिली हैं, वहीं तंबाकू उत्पादों पर सख्ती से सिगरेट पीने वालों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।


    दुर्लभ बीमारियों के मरीजों को बड़ी राहत, 7 जीवनरक्षक दवाएं टैक्स फ्री

    सरकार ने सात और दुर्लभ बीमारियों (Rare Diseases) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को पूरी तरह इंपोर्ट ड्यूटी से मुक्त कर दिया है।
    इस फैसले से उन मरीजों को सीधी राहत मिलेगी, जिनका इलाज अब तक बेहद महंगा था।

    वित्त मंत्री ने कहा कि

    “सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सिर्फ पैसों की वजह से इलाज से वंचित न होना पड़े।”


    विदेश से लौटने वालों को राहत, बैगेज ड्यूटी-फ्री सीमा बढ़ी

    बजट में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत दी गई है।
    अब विदेश यात्रा से लौटने वाले लोग ज्यादा मूल्य तक का निजी सामान ड्यूटी-फ्री ला सकेंगे। इससे एयरपोर्ट पर बैगेज क्लीयरेंस आसान होगा और यात्रियों को अतिरिक्त टैक्स नहीं देना पड़ेगा।


    सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 40,000 करोड़, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

    भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने

    40,000 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम

    की घोषणा की है।

    इसके साथ ही India Semiconductor Mission (ISM 2.0) के दूसरे चरण की शुरुआत होगी, जिससे:

    • चिप मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा
    • युवाओं के लिए हाई-टेक नौकरियां पैदा होंगी
    • भारत की विदेशी निर्भरता कम होगी

    रेयर अर्थ कॉरिडोर से चीन पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी

    सरकार ने ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में

    ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’

    स्थापित करने का ऐलान किया है।

    इन कॉरिडोर के जरिए:

    • दुर्लभ खनिजों की पहचान
    • देश में ही प्रोसेसिंग
    • मैग्नेट और हाई-टेक उपकरणों के लिए घरेलू सप्लाई

    वित्त मंत्री ने इसे रणनीतिक और सामरिक रूप से ऐतिहासिक कदम बताया।


    टियर-2 और टियर-3 शहरों पर फोकस, हर शहर को 1000 करोड़ सालाना

    अब सरकार का फोकस सिर्फ महानगर नहीं बल्कि छोटे और मझोले शहर हैं।
    हर टियर-2 और टियर-3 शहर के विकास के लिए

    सालाना 1000 करोड़ रुपये

    देने का प्रस्ताव रखा गया है।

    इससे:

    • बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर
    • रोजगार के नए अवसर
    • छोटे शहरों में भी मेट्रो और आधुनिक सुविधाएं

    राजकोषीय अनुशासन बरकरार, घाटा 4.3% तक सीमित

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए:

    • कुल खर्च: 53.5 लाख करोड़ रुपये
    • राजकोषीय घाटा: GDP का 4.3%

    सरकार ने भरोसा दिलाया कि विकास और वित्तीय स्थिरता के बीच संतुलन बना रहेगा।


    तंबाकू पर 300% टैक्स, सिगरेट पीना हुआ बेहद महंगा

    बजट 2026 में तंबाकू उत्पादों को ‘Sin Goods’ मानते हुए उन पर 300% तक टैक्स बढ़ा दिया गया है।

    अब सिगरेट पर टैक्स इस तरह लगेगा:

    • छोटी नॉन-फिल्टर (65mm): ₹2.05 प्रति स्टिक
    • छोटी फिल्टर: ₹2.10 प्रति स्टिक
    • मीडियम लेंथ: ₹3.6 – ₹4 प्रति स्टिक
    • लंबी सिगरेट: ₹5.4 प्रति स्टिक
    • प्रीमियम डिजाइन: ₹8.50 प्रति स्टिक

    अब 18 रुपये वाली सिगरेट की कीमत 70–72 रुपये तक!

    इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक कंपनियां टैक्स का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालेंगी।
    इस फैसले के बाद ITC के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

    सरकार का तर्क है कि:

    • तंबाकू सेवन कम होगा
    • पब्लिक हेल्थ सुधरेगी
    • राजस्व संग्रह बढ़ेगा

    रक्षा को सबसे बड़ा बजट, 7.8 लाख करोड़ का आवंटन

    Defence Budget 2026

    • कुल आवंटन: 7.8 लाख करोड़
    • आधुनिकीकरण: 2.1 लाख करोड़

    इससे:

    • नए लड़ाकू विमान
    • पनडुब्बियां
    • स्वदेशी हथियारों की खरीद

    रेलवे और ट्रांसपोर्ट: 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

    रेलवे सेक्टर में:

    • मुंबई–पुणे, दिल्ली–वाराणसी सहित
      7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
    • ट्रेनों में ‘कवच’ एंटी-कोलिजन सिस्टम
    • डानकुनी–सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

    कृषि, MSME और हेल्थ पर भी बड़ा फोकस

    कृषि और ग्रामीण विकास

    • ‘भारत-विस्तार (Bharat-VISTAAR)’ AI पोर्टल
    • अमृत सरोवर और जलाशयों का विकास

    MSME

    • 10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड

    हेल्थ और बायो-फार्मा

    • 5 सालों में 10,000 करोड़
    • 5 नए मेडिकल हब राज्यों में

    निष्कर्ष: बजट किसी के लिए राहत, किसी के लिए झटका

    बजट 2026 ने:

    • आम आदमी को राहत
    • टेक्नोलॉजी और डिफेंस को ताकत
    • हेल्थ सेक्टर को मजबूती

    लेकिन
    सिगरेट पीने वालों के लिए यह बजट सबसे कड़वा साबित हुआ।

  • Pakistan v/s Baloochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में BLA और सेना के बीच बड़े पैमाने पर झड़पें, 10 सैनिकों की मौत

    Pakistan v/s Baloochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में BLA और सेना के बीच बड़े पैमाने पर झड़पें, 10 सैनिकों की मौत

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू हो गया है। विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया। शनिवार तड़के से बलूचिस्तान के कई जिलों में धमाके, मिलिट्री ठिकानों पर हमले और झड़पों की खबरें मिल रही हैं।

    बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में विस्फोट हुए हैं, वहीं ग्वादर पोर्ट के पास भी फायरिंग हुई। इन हमलों में कम से कम 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

    BLA के शीर्ष कमांडरों ने ऑपरेशन हेरोफ का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की है। गुट ने इसे मातृभूमि की रक्षा के लिए अभियान बताया। क्वेटा, नुश्की, कलात, मस्तंग, दलबांदिन, खारान, ग्वादर, पसनी, टंप और बुलेदा में भारी गोलीबारी, विस्फोट और सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए।

    क्वेटा में हथियारबंद लोगों ने पुलिस मोबाइल पर हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए और पुलिस वाहन में आग लगा दी। रेलवे स्टेशन के पास भी गोलीबारी हुई। नुश्की में फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास झड़प हुई, जबकि कलात में सेना के कैंप के गेट पर विस्फोटक वाहन का उपयोग किया गया।

    BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकों ने सैन्य और प्रशासनिक ढांचों को निशाना बनाया। BLA के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब बलूच ने बलूच लोगों से अपील की कि वे अपनी घरों से बाहर निकलें और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ें।

    पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार तड़के से चल रही झड़पों में कई हमलों को नाकाम किया गया और सुरक्षा बलों ने 58 आतंकियों को मार गिराया। इस संघर्ष में 10 सैनिकों की मौत की पुष्टि की गई है।

  • Congress 2026: भाजपा पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ का हमला, कहा – सत्ता के अहंकार में समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी

    Congress 2026: भाजपा पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ का हमला, कहा – सत्ता के अहंकार में समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी

    मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ते के लिए समाज में जाति और धर्म के नाम पर भांडने कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम विवाद तक सीमित नहीं रही, बल्कि मराठा, ओबीसी, आदिवासी और दलित समाज में भी भड़के पैदा कर महाराष्ट्र के सामाजिक एकता को बिगाड़ने का काम कर रही है।

    सपकाळ ने छत्रपती संभाजीनगर जिले के लाडसावंगी, गणोरी, बाजार सावंगी और नागव में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए आयोजित प्रचार सभाओं में यह बयान दिया। इस अवसर पर जालना के सांसद डॉ. कल्याण काळे, कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, जिला अध्यक्ष किरण पाटील डोणगावकर, प्रदेश सचिव सुदामराव मते, शिवसेना उपजिल्हाप्रमुख जगन्नाथराव पवार, फुलंब्री नगराध्यक्ष राजेंद्र ठोंबरे सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    सपकाळ ने कहा कि भाजपा सरकार देश की लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। विपक्षी दलों को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पैसे की बर्बादी और धमकियों का खेल चल रहा है, और चुनाव आयोग भी सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में काम कर रहा है। बावजूद इसके, कांग्रेस जनता के हित, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।

    सपकाळ ने जनता से अपील की कि नगरपालिका और महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस को मिली सफलता को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी दोहराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसान, महिला, कामगार और युवाओं की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं, फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई चरम पर है। इसके बावजूद भाजपा सामाजिक तेढ फैलाकर जनता का ध्यान भटका रही है।

    सपकाळ ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का यह चालाकी भरा खेल जनता पहचानें और चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।”

  • Spring Festival 2026: मुंबई में राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन ‘बसंतोत्सव 2026’ का होगा आयोजन

    Spring Festival 2026: मुंबई में राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन ‘बसंतोत्सव 2026’ का होगा आयोजन

    मुंबई: पूर्वांचल मानस मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन ‘बसंतोत्सव 2026’ आज आयोजित किया जा रहा है। यह साहित्यिक अधिवेशन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शारदा इंटरनेशनल स्कूल सभागार, दत्त मंदिर रोड, मलाड पूर्व, मुंबई में संपन्न होगा।

    अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. भगवान तिवारी करेंगे। कार्यक्रम के कार्याध्यक्ष रामकृष्ण सहस्रबुद्धे और स्वागताध्यक्ष देवेंद्र तिवारी होंगे।

    इस अवसर पर हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को जवाहर लाल ‘निर्झर’ शब्द साधक सम्मान 2026 और भारतीय जनभाषा प्रचार समिति – साहित्य सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 से 9.30 बजे पंजीकरण से होगी, इसके बाद माता सरस्वती पूजन किया जाएगा। अधिवेशन को तीन सत्रों में आयोजित किया गया है:

    • प्रथम सत्र: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
    • द्वितीय सत्र: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
    • तृतीय सत्र: शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक

    इन सत्रों में देशभर से आए कवि, लेखक, पत्रकार और साहित्यकार अपने विचार साझा करेंगे।

    कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद (मुंबई), संगीत साहित्य मंच सहित कई सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है। अधिवेशन के निमंत्रक राजेश दुबे ‘अल्हड़ असरदार’ और सदाशिव चतुर्वेदी हैं। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

  • Talent Hunt 2026: कांग्रेस ने शुरू किया ‘प्रतिभा खोज’ अभियान, विशेषज्ञों को मिलेगा पार्टी में जुड़ने का अवसर

    Talent Hunt 2026: कांग्रेस ने शुरू किया ‘प्रतिभा खोज’ अभियान, विशेषज्ञों को मिलेगा पार्टी में जुड़ने का अवसर

    मुंबई: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई और विशेषज्ञ प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से ‘प्रतिभा खोज’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को कांग्रेस पार्टी में काम करने का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने पत्रकार परिषद में दी।

    हरि शंकर गुप्ता ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद इन आवेदनों की छानबीन की जाएगी और वरिष्ठ नेताओं, अनुभवी पत्रकारों और समाज के विशेषज्ञों की समिति द्वारा प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

    गुप्ता ने कहा कि इस अभियान से चयनित लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें प्रवक्ता, सोशल मीडिया और शोध कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देशभर में पहुंचाना और पार्टी में नए, ताजगी भरे चेहरों को जोड़ना है।

    मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने बताया कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा वर्षाताई गायकवाड़ के नेतृत्व में टैलेंट हंट कमिटी बनाई गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और सभी जिलों में समन्वय स्थापित करने का काम कमिटी द्वारा किया जाएगा। राजहंस ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के अन्य नेता निजामुद्दीन राईन, शकील चौधरी और अनुसूचित जाति विभाग मुंबई अध्यक्ष सुभाष भालेराव भी उपस्थित थे।

  • First Woman Deputy CM Maharashtra: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार ने ली शपथ

    First Woman Deputy CM Maharashtra: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार ने ली शपथ

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की पत्नी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुंबई के लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार के पुत्र जय पवार सहित सत्तारूढ़ गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में एनसीपी के प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे जैसे दिग्गज नेताओं की भी उपस्थिति रही।

    सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए भावुक क्षण बन गया। जैसे ही उन्होंने शपथ ली, लोकभवन परिसर ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता अजित पवार को श्रद्धांजलि देते हुए नारे लगाए।

    गौरतलब है कि शनिवार को मुंबई में आयोजित एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना था। दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। इसके साथ ही उन्हें विधानसभा में पार्टी की ओर से व्हिप जारी करने और विधायी कार्य संचालन के सभी संवैधानिक अधिकार सौंपे गए।

    उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में एक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। वे जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को पार्टी की कमान सौंपी।

  • Maharashtra Politics: अजित पवार के निधन के बाद बदले सियासी संकेत, शरद पवार ने फैसलों से बनाई दूरी

    Maharashtra Politics: अजित पवार के निधन के बाद बदले सियासी संकेत, शरद पवार ने फैसलों से बनाई दूरी

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद बनी परिस्थितियों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार के ताजा बयानों ने नए सियासी समीकरणों के संकेत दे दिए हैं। जहां एक ओर शरद पवार ने अजित पवार की कार्यशैली और जनसेवा की खुलकर सराहना की, वहीं दूसरी ओर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे द्वारा लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है।

    अजित पवार के निधन (Ajit Pawar Death) के बाद तेजी से हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर पूछे गए सवालों के जवाब में शरद पवार ने कहा, “ये सारी चर्चाएं यहां नहीं हो रही हैं, बल्कि मुंबई में हो रही हैं। प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य वरिष्ठ नेता इन विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। जो कुछ भी सामने आ रहा है, वह उनके द्वारा लिए गए फैसले लगते हैं। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

    अजित पवार की जमकर सराहना

    शरद पवार ने अजित पवार को एक सक्षम और समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किया।
    “अजित पवार लोगों के मुद्दों को अच्छी तरह समझते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि आम जनता को न्याय मिले। बारामती की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारियों में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उनके निधन से हम सभी को गहरा आघात पहुंचा है,” शरद पवार ने कहा।

    उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार के निधन के बाद बनी स्थिति पार्टी और परिवार को और मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
    शरद पवार ने कहा, “हमें लोगों के दुख को कम करने के लिए काम करना चाहिए और जिस सोच व मूल्यों के साथ उन्होंने सेवा की, उसे आगे बढ़ाना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत को आगे ले जाएगी।”

    सुनेत्रा पवार को लेकर अनभिज्ञता

    सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
    “मैंने आज यह खबर अखबार में देखी। प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कुछ नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने कुछ फैसलों की पहल की है। मेरी इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है और मुझे नहीं पता कि ऐसा कुछ हो भी रहा है या नहीं,” उन्होंने स्पष्ट किया।

    परिवार को भरोसे में लेने के सवाल पर शरद पवार ने कहा,
    “अगर परिवार में कोई मुद्दा होता है तो परिवार एकजुट रहता है। फिलहाल परिवार में कोई मुद्दा नहीं है।”

    NDA को लेकर टालमटोल

    प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे द्वारा ‘जल्दबाजी में फैसले लेने’ के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि NCP (शरद पवार गुट) और अजित पवार की NCP के साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी और इस पर जल्द फैसला होना था, लेकिन इसी बीच यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

    जब उनसे पूछा गया कि यदि NCP के दोनों गुट एकजुट होते हैं तो क्या वह NDA में शामिल होने पर विचार करेंगे, तो शरद पवार ने साफ कहा, “यह सब मीडिया में चल रहा है, यहां ऐसा कुछ नहीं है।”

  • Religion News: बद्रीनाथ–केदारनाथ में मोबाइल पर नो-एंट्री? गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

    Religion News: बद्रीनाथ–केदारनाथ में मोबाइल पर नो-एंट्री? गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

    देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 से पहले बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध और गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू करने पर विचार कर रही है। (BKTC) आगामी चारधाम यात्रा सीजन के लिए श्रद्धालुओं पर कड़े नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नियमों में मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक जैसे अहम बिंदु शामिल हैं।

    ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ फोटो

    समिति का कहना है कि इन प्रस्तावों का मुख्य उद्देश्य मंदिरों की पवित्रता बनाए रखना और हाल के वर्षों में मंदिर परिसर में बढ़ती वीडियोग्राफी, रील्स और ब्लॉगिंग की प्रवृत्ति पर लगाम लगाना है। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, इन नियमों को लेकर जल्द होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

    हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल का उपयोग करते हुए पाया गया, तो मोबाइल जब्त किया जा सकता है और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    इसके अलावा, भविष्य में मंदिर परिसर में ब्लॉगिंग, शूटिंग या फिल्मिंग के लिए बीकेटीसी या जिला प्रशासन से लिखित पूर्व-अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति शूटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति का मानना है कि इससे न केवल अनुशासन बना रहेगा, बल्कि भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

    समिति सूत्रों के मुताबिक, चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सोशल मीडिया गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।