Category: Bharat

Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.

  • Bhiwandi Ganeshotsav 2025: मंदी के बावजूद भिवंडी में गणेशोत्सव की धूम, भक्तों में जबरदस्त उत्साह

    Bhiwandi Ganeshotsav 2025: मंदी के बावजूद भिवंडी में गणेशोत्सव की धूम, भक्तों में जबरदस्त उत्साह

    भिवंडी। पावरलूम नगरी भिवंडी भले ही भीषण मंदी की चपेट में हो, लेकिन गणेशोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। सार्वजनिक पंडालों की सजावट का काम जोरों पर है, वहीं घरेलू गणपति की स्थापना करने वाले लोग भी विघ्नहर्ता के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहरभर में बप्पा का आगमन जल्लोष और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।
    भिवंडी के कपड़ा उद्योग पर जीएसटी लागू होने के बाद से गहरा संकट छाया हुआ है। कपड़ा उत्पादन लागत से कम भाव पर बिक रहा है, जिससे लूम उद्योग और अन्य लघु उद्योग मंदी का शिकार हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद स्थानीय लोग गणेशोत्सव को लेकर पूरी श्रद्धा से तैयारियां कर रहे हैं
    भिवंडी मनपा क्षेत्र में इस वर्ष 135 सार्वजनिक मंडलों के अलावा करीब 10 हजार घरेलू गणपति की स्थापना की जाएगी। मशहूर धामनकरनाका मित्र मंडल ने इस बार वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की झांकी तैयार की है, जिस पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने बताया कि भव्य मंदिर निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इसी तरह स्व. नाना मित्र मंडल, छत्रपति मराठा मित्र मंडल और शहर के अन्य गणेश मंडलों ने भी बताया कि मंदी के बावजूद सहयोगी हाथ पीछे नहीं हटे हैं और उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
    श्रीरंग नगर के ॐ साईं मित्र मंडल का इस बार रजत जयंती वर्ष है। मंडल संस्थापक प्रदीप केसरवानी ने कहा कि इस अवसर पर गणेशोत्सव का आयोजन विशेष धूमधाम और भव्य सजावट के साथ किया जा रहा है। घरेलू गणपति बैठाने वाले परिवारों का भी कहना है कि मंदी चाहे कितनी भी गंभीर क्यों न हो, साल भर में एक बार घर में विघ्नहर्ता का आगमन जरूर होगा और उनसे प्रार्थना की जाएगी कि शहर से मंदी का विघ्न दूर हो।
    विसर्जन घाटों की सफाई शुरू, मनपा ने कसी कमर
    भिवंडी मनपा क्षेत्र के 10 प्रमुख विसर्जन घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। गणेशोत्सव से पहले भक्तों की मांग पर मनपा प्रशासन ने आरोग्य विभाग की मदद से घाटों से कीचड़, कचरा और घास हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने बताया कि घाटों का निरीक्षण मनपा आयुक्त और डीसीपी द्वारा किया जा चुका है। सफाई कार्य प्रभाग समिति और वार्ड निहाय निगरानी में किया जा रहा है। पटनावर ने आश्वासन दिया कि इस बार गणेशोत्सव के दौरान शहर की सड़कों और विसर्जन घाटों को पूरी तरह साफ रखा जाएगा।

  • बीएमसी सहकारी बैंक चुनाव 2025/2030 मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, विष्णु घुमरे ने की दोबारा गिनती की मांग

    बीएमसी सहकारी बैंक चुनाव 2025/2030 मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, विष्णु घुमरे ने की दोबारा गिनती की मांग

    मुंबई। दि मुन्सिपल सहकारी बैंक संचालक चुनाव 2025-2030 की मतगणना के दौरान गंभीर गड़बड़ी का आरोप सामने आया है। सरकार पैनल के प्रमुख विष्णु घुमरे ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर उनके समर्थित उम्मीदवारों को हराने की साजिश की और वोटों में हेरफेर किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और सहकारी व्यवस्था के साथ अन्याय है, इसलिए वोटों की दोबारा गिनती कराई जानी चाहिए।
    घुमरे ने इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों और उनके पैनल के साथ जानबूझकर भेदभाव किया गया है। इस गड़बड़ी की जांच कराई जानी चाहिए और निष्पक्ष तरीके से पुनः मतगणना होनी चाहिए।
    इस बीच चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सर्वसाधारण गट में सहकार पैनल से विवेक आठवले, किरण आव्हाड, अभिजीत बागुल, बोरीचा बिपीन, घारे सुरेश, जाधव विजय नाना, इंदल राठोड, महेश ठाकरे, बनसोडे नितीन और कसबे कुणाल विजयी हुए हैं। वहीं जय सहकार पैनल से विष्णु घुमरे, मुकेश घुमरे, दरेकर संतोष और दामोदरे रविंद्र को जीत मिली है।
    राखीव गट में ओबीसी सीट पर सहकार पैनल के भानुदास भोईर, एनटी सीट पर जय सहकार पैनल के राजेंद्र कराडे और एससी सीट पर सहकार पैनल के गिरीष जाधव विजयी हुए। महिला गट में सहकार पैनल की लीना इंगळे और जय सहकार पैनल की कविता विशे को सफलता हासिल हुई।
    चुनाव नतीजों के बीच विष्णु घुमरे के आरोपों ने पूरे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।

  • वडाला पुलिस ने 10.30 लाख रुपये का 52 किलो गांजा जब्त किया, दो आरोपी गिरफ्तार

    वडाला पुलिस ने 10.30 लाख रुपये का 52 किलो गांजा जब्त किया, दो आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई। वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.30 लाख रुपये मूल्य का 52 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम अबूबकर मेहंदी हसन शान और शाहबाज शमीन खान हैं। दोनों एक सफेद वैगनआर कार (MH 01 EE 3013) में गांजा लेकर जा रहे थे।


    पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी
    जोन 4 के पुलिस उपायुक्त आर. रागसुधा के मार्गदर्शन में गश्त कर रही वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस टीम को संदिग्ध कार दिखाई दी। जब अपराध दस्ते ने कार रोकने की कोशिश की तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।


    कार से बरामद हुआ 52 किलो गांजा
    तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(ए), 20(बी)(2)(ए) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।


    अदालत ने भेजा पुलिस हिरासत में
    जब्त किए गए माल का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 10.30 लाख रुपये आंका गया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

  • BEST Election 2025: बेस्ट की क्रेडिट सोसायटी के पदाधिकारी चुनाव में ठाकरे बंधुओं को लगा बड़ा झटका, 21-0 मैदान से साफ

    BEST Election 2025: बेस्ट की क्रेडिट सोसायटी के पदाधिकारी चुनाव में ठाकरे बंधुओं को लगा बड़ा झटका, 21-0 मैदान से साफ


    मुंबई। मुंबई में हुए बहुप्रतीक्षित दी बेस्ट एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (BEST Election 2025) के नतीजे घोषित हो गए हैं। बैलेट पेपर पर हुए इस चुनाव में ठाकरे बंधुओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने के बावजूद उनके उत्कर्ष पैनल को एक भी सीट नहीं मिली। इस परिणाम ने शिवसेना और मनसे दोनों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में दोनों दल मिलकर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

    शिवसेना-मनसे मैदान से साफ
    18 अगस्त को इस चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार को नतीजे आने थे, लेकिन मुंबई में हुई जोरदार बारिश के कारण मतगणना में देरी हुई और देर रात परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में कुल 21 सीटें थीं, जिसमें शशांक राव पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 सीटें जीत लीं। वहीं भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और नितेश राणे की संयुक्त महायुती के सहकार समृद्धि पैनल को 7 सीटें मिलीं। ठाकरे गुट और मनसे के उत्कर्ष पैनल को कोई सफलता नहीं मिली।

    पिछले 9 वर्षों से चली आ रही अपनी सत्ता हाथ से गई
    इस नतीजे के साथ ठाकरे गुट की शिवसेना ने बेस्ट पतपेढी में पिछले 9 वर्षों से चली आ रही अपनी सत्ता भी गंवा दी। माना जा रहा है कि यह हार शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे दोनों के लिए आगामी चुनावों में एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

  • एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा उपराष्ट्रपति पद का नामांकन, पीएम मोदी रहे प्रस्तावक

    एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा उपराष्ट्रपति पद का नामांकन, पीएम मोदी रहे प्रस्तावक

    नई दिल्ली। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेता मौजूद रहे।

    तमिलनाडु के गाउंडर–कोंगु वेल्लालर (ओबीसी) समुदाय से आने वाले राधाकृष्णन का राजनीतिक करियर लंबा रहा है। वे 1998 में पहली बार सांसद बने और 2023 में झारखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उपराष्ट्रपति चुने जाने पर वे तमिलनाडु से इस पद पर पहुंचने वाले तीसरे नेता होंगे।

    नामांकन दाखिल करने से पहले राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु, एल. मुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।

    चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 788 सांसद मतदान करेंगे।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 17 अगस्त को एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया था। उपराष्ट्रपति पद जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र से पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

  • Delhi CM Rekha Gupta Attacked During Public Hearing, Accused Arrested:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Delhi CM Rekha Gupta Attacked During Public Hearing, Accused Arrested:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब मुख्यमंत्री जनता से मिल रही थीं, तभी लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने सीएम को कुछ कागज दिए और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर उन्हें खींचने और धक्का-मुक्की करने की कोशिश की। घटना में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी से सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।

    इस हमले की भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने सीएम की जांच की है और सिर पर हल्की चोट पाई गई है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और कानून अपना काम करेगा।

    दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना को विरोधियों की साज़िश करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री दिन-रात जनता के लिए काम करती हैं, इसलिए इस हमले के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है। वहीं मंत्री परवेश साहिब सिंह ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार बताते हुए कहा कि जनसुनवाई जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम है और इस प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है।

    विपक्षी दलों ने भी इस हमले की आलोचना की। आप नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की जगह हो सकती है लेकिन हिंसा की नहीं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसे गृह मंत्रालय की विफलता बताया, जबकि सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा को हिंसा की जननी करार दिया लेकिन साथ ही घटना की निंदा भी की। मणिकम टैगोर और पी. संदोष कुमार ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिल्ली पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की।

    फिलहाल पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया है कि जनसुनवाई का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

  • “SCOE” NSS यूनिट की 2024-25 की ‘ईयर ऑफ इम्पैक्ट’: सेवा और बदलाव की अविस्मरणीय यात्रा

    “SCOE” NSS यूनिट की 2024-25 की ‘ईयर ऑफ इम्पैक्ट’: सेवा और बदलाव की अविस्मरणीय यात्रा

    खारघर। सारस्वत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (SCOE), खारघर की एनएसएस (NSS) इकाई ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में सामुदायिक भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।प्रिंसिपल डॉ. मंजुषा देशमुख, नवी मुंबई एरिया समन्वयक डॉ. सुनीता पाल और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर संजय सिंह के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने 95 से अधिक विविध गतिविधियों में भाग लेकर नवी मुंबई और आसपास के हजारों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला।वर्ष की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से हुई और इसके बाद बेलापुर, वाशी, कामोठे तथा कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। युवाओं को संवेदनशील विषयों पर जागरूक करने के लिए पॉक्सो अधिनियम सेमिनार, बाल मनोविज्ञान वेबिनार और अंगदान पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए सीवुड्स, खारघर, गिरगांव चौपाटी और कलावंती दुर्ग में मैंग्रोव व किले की सफाई अभियान चलाए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे वृक्षारोपण अभियान और हरित पहलुओं ने कॉलेज की पर्यावरण-सचेत सोच को और मजबूत किया।राष्ट्रीय पर्व भी पूरे उत्साह से मनाए गए। ‘हर घर तिरंगा’, गांधी जयंती पर भजन संध्या और गणतंत्र दिवस पर ‘आर्टशाला’ कार्यक्रम इसका उदाहरण रहे।

    एनएसएस स्थापना दिवस पर कॉलेज परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।स्वयंसेवकों ने नेरुल और कामोठे के मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी में भी भाग लिया और मतदाताओं को मार्गदर्शन, बुजुर्गों की मदद और भीड़ प्रबंधन जैसी सेवाएं दीं। त्योहारों के दौरान बाजारों में यातायात नियंत्रण और स्वच्छता अभियानों में भी योगदान दिया।समाजसेवा के साथ-साथ उत्सवों को समावेशी बनाने पर भी ध्यान रहा। जन्माष्टमी पर अनाथालय का दौरा, आदिवासी महिलाओं को सहयोग हेतु राखी बिक्री, और ‘दिवाली विद माय भारत’ अभियान (जिसमें वंचितों के लिए कपड़े और स्टेशनरी दान किए गए) इसके उदाहरण हैं।

    स्वयंसेवकों को व्यावहारिक अनुभव दिलाने के लिए सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, अस्पताल दौरे और पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में भी शामिल किया गया।वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण धामणी गांव में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस आवासीय शिविर रहा, जिसमें बांध निर्माण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियां, वृक्षारोपण, कौशल निर्माण सत्र और सामुदायिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

    यह शिविर ‘मैं नहीं, बल्कि तुम’ के आदर्श को साकार करता दिखा।संपूर्ण वर्ष की गतिविधियाँ “SCOE” एनएसएस इकाई की सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

  • संगठन शक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है दहीहंडी : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    संगठन शक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है दहीहंडी : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    मुंबई। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने चातुर्मास व्रत महोत्सव के दौरान कहा कि दहीहांडी कोई साधारण आयोजन नहीं, बल्कि संगठन शक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है।
    उन्होंने कहा कि दूध बिखर जाता है, पर दही और माखन एकत्र होकर शक्ति का प्रतीक बनते हैं। इसी संगठन शक्ति को बढ़ाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने दही-माखन की चोरी की लीला की।
    शंकराचार्य जी ने कहा—
    • “दहीहंडी का उत्सव हमारी प्रकृति बदल देता है। जहाँ सामान्य जीवन में लोग टांग खींचते हैं, वहीं यहाँ लोग दूसरों को ऊपर चढ़ने में मदद करते हैं।”
    • “यह पर्व हमें श्रीकृष्ण के साथ गोप-ग्वाल बनने का अवसर देता है।”


    मुंबई के बोरीवली स्थित कोराकेंद्र ग्राउंड पर उनके चातुर्मास्य महामहोत्सव के दौरान जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शंकराचार्य जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और स्वयं प्रसाद वितरित किया।
    उन्होंने आगे कहा कि भगवान की भक्ति का आधार प्रेम है। “यदि हम आत्म पदार्थ में प्रेम बढ़ाएँ, तो हमें समाधान के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। ब्रह्म हमारे भीतर ही है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है।”

  • नालासोपारा में महाराष्ट्र एवं यूपी-बिहार का सांस्कृतिक मनोमिलन, अश्लील-फूहड़ गीतों की फूटी मटकी

    नालासोपारा में महाराष्ट्र एवं यूपी-बिहार का सांस्कृतिक मनोमिलन, अश्लील-फूहड़ गीतों की फूटी मटकी


    नालासोपारा। जनता पार्टी वसई विरार जिला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा द्वारा स्थापित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अभियान के संयुक्त तत्वावधान में नालासोपारा (पूर्व) स्थित कैपिटल मॉल के सामने दही हांडी उत्सव एवं कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
    इस कार्यक्रम ने महाराष्ट्र और उत्तर भारत की सांस्कृतिक व भाषाई परंपराओं का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। एक ओर जहां महाराष्ट्र की पारंपरिक दही हांडी की गूंज रही, वहीं भोजपुरी व मराठी लोकगीतों और भावगीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    कार्यक्रम में सांसद डॉ. हेमंत सावरा, विधायक राजन नाईक एवं स्नेहा दुबे पंडित, भाजपा जिला अध्यक्षा प्रज्ञा पाटील, शिवसेना नेता नवीन दुबे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
    लोकगायिका संजोली पांडेय ने भोजपुरी के अश्लील गीतों की आलोचना करते हुए शुद्ध पारंपरिक गीत गाने का संकल्प दिलाया। उनकी कजरी और मराठी गीतों पर हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
    भारी बारिश के बावजूद हजारों गोविंदा व श्रद्धालु उपस्थित रहे और कृष्णभक्ति का उल्लास देखते ही बनता था।
    कार्यक्रम की सफलता में भाजपा नेता अमित दुबे समेत अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। ‘अभियान’ संस्था ने पिछले ग्यारह दिनों से लगातार कजरी कार्यक्रम आयोजित किए हैं। महोत्सव का समापन 17 अगस्त को बांद्रा (पश्चिम) के रंग शारदा हॉल में संपन्न हुआ।

    लोकगायिका संजोली पांडेय ने दी कजरी व लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ अश्लील-फूहड़ गीतों की फोड़ा मटकी

    लोकगायिका संजोली पांडेय ने नालासोपारा में आयोजित दही हांडी एवं कजरी महोत्सव में भोजपुरी के अश्लील गीतों का विरोध करते हुए पारंपरिक गीत गाने का संकल्प दिलाया।

    मूसलाधार बारिश के बीच गोविंदाओं की टोली ने दही हांडी फोड़कर उत्सव की शोभा बढ़ाई, वहीं मंच से संजोली पांडेय ने भोजपुरी और मराठी लोकगीतों तथा भावगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। हजारों की भीड़ ने कान्हा के खेल और लोकसंगीत का आनंद लिया।

    युवा भाजपा नेता अमित दुबे ने कार्यक्रम से पहले टी-शर्ट वितरित की। संस्था अभियान लगातार ग्यारह दिनों से विभिन्न इलाकों में कजरी महोत्सव का आयोजन कर रही है।

    संजोली पांडेय की भोजपुरी कजरी और मराठी गीतों पर लोग झूम उठे। उनकी प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि मुंबई की दही हांडी में भोजपुरी कजरी का समावेश “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    युवा भाजपा नेता अमित दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में नालासोपारा की पहचान अब अच्छाई की बुराई पर जीत के संदेश से होगी।

  • Vote Chore:‘वोट चोरी’ के खिलाफ मुंबई महिला कांग्रेस का मशाल जुलूस

    Vote Chore:‘वोट चोरी’ के खिलाफ मुंबई महिला कांग्रेस का मशाल जुलूस

    मुंबई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और मुंबई महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रजनीताई शेट्टी के मार्गदर्शन तथा प्रज्योति चंद्रकांत हंडोरे के नेतृत्व में दक्षिण मध्य मुंबई महिला कांग्रेस ने चेंबूर विधानसभा प्रभाग क्र.150 में मशाल जलाकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
    इस दौरान रजनीताई शेट्टी, उपाध्यक्ष पूर्वी पटेल, पूर्व नगरसेविका संगीता हंडोरे, सुप्रिया पाठक, आयशा खान, रूपारेल, कुंडताई, तालुका व वार्ड अध्यक्ष समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।