Category: Mumbai

  • BMC Committee: मुंबई-सी-डी वार्ड प्रभाग समिति का अध्यक्ष बनते ही आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का लिया संकल्प

    BMC Committee: मुंबई-सी-डी वार्ड प्रभाग समिति का अध्यक्ष बनते ही आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का लिया संकल्प

    मुंबई: दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड़ स्थित मनपा डी वार्ड कार्यालय में “सी व डी वार्ड के प्रभाग समिति”(BMC Committee) का अध्यक्ष पद संभालते हुए युवा नगरसेवक आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का उद्घोष किया।

    उन्होंने कहा कि बीएमसी के सी और डी वार्ड में कई स्थानीय समस्याएँ हैं, जिन्हें दूर करने का दायित्व अब प्रभाग समिति को मिला है। क्षेत्र के विकास के लिए नगरसेवक सक्रिय रूप से काम करेंगे और नागरिकों की तकलीफों को दूर करने का बीड़ा उठाएंगे।

    इस अवसर पर मुंबई महापौर रितु तावड़े ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आकाश को शुभकामनाएँ दी। समारोह में भाजपा दक्षिण मुंबई जिल्हा अध्यक्ष शलाकाताई साल्वी, नगरसेवक रीटा मकवाना, आदर्श होटेल्स परिवार के जगदीश पुरोहित, मस्समा अध्यक्ष चंदन भंसाली, नगरसेवक अजय पाटील, नगरसेवक गोरांग झवेरी, नगरसेवक सनी सानप, नगरसेवक कमलाकर दलवी, सचिव गणपतसिंह खीरोड़ी, पुरन दवे, दीपक राव, विश्वास म्हाम्ब्रे, आश्विन शेठ मामा, नेहल वायडा, पत्रकार ओमशंकर पाण्डेय, गणपत डागलिया, विजय भागवत, जसवंत सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

  • Rajyasabha: सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक: मजदूर परिवार की बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे को शिवसेना ने बनाया उम्मीदवार

    Rajyasabha: सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक: मजदूर परिवार की बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे को शिवसेना ने बनाया उम्मीदवार

    मुंबई: शिवसेना ने सामान्य और दलित परिवार से आने वाली डॉ. ज्योति वाघमारे को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। डॉ. वाघमारे ने आज उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और मंत्री उपस्थित थे, जिनमें डॉ. श्रीकांत शिंदे, मंत्री दादाजी भुसे, मंत्री संजय शिरसाट, विधायक डॉ. मनीषा कायंदे, गजानन कीर्तिकर और आनंदराव अडसूळ शामिल थे।

    डॉ. ज्योति वाघमारे ने नामांकन भरते समय भावुकता व्यक्त की और कहा कि उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि एक सामान्य और गरीब परिवार की लड़की को राज्यसभा की उम्मीदवारी मिली है। उनके पिता दलित पैंथर आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता थे और परिवार की आजीविका के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे। डॉ. वाघमारे ने कहा, “यह सिर्फ मेरी व्यक्तिगत उम्मीदवारी नहीं है, बल्कि पिछड़े समाज और राज्य की ढाई करोड़ बहनों की उम्मीदवारी है। यह बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान निर्माण के सपनों का प्रतीक भी है।”

    उन्होंने शिवसेना के मुख्य नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने हमेशा “लाड़ली बहनों” के पीछे मजबूती से खड़े होने का उदाहरण दिया। डॉ. वाघमारे ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उनके पैरों में चप्पल भी नहीं होती थी। सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक का यह सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

    शिवसेना में सामान्य कार्यकर्ताओं को ताकत देने का संदेश

    एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना हमेशा साधारण और गरीब परिवारों की बेटियों को आगे लाती रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए लागू की गई लाडली बहन योजना ने कई परिवारों को आर्थिक सहारा दिया। डॉ. ज्योति वाघमारे को राज्यसभा भेजना इसी नीति का हिस्सा है, जिससे दबे-कुचले वर्ग की आवाज संसद में सुनाई दे सके।

    डॉ. ज्योति वाघमारे: शिक्षा और अनुभव

    • अंग्रेज़ी साहित्य में पीएचडी धारक
    • दसवीं परीक्षा में ८४% अंक
    • बारहवीं परीक्षा में पुणे मंडल में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में प्रथम स्थान
    • अर्धमागधी विषय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान
    • महिलाओं के मुद्दों पर किए गए शोध को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार
    • 10 वर्षों से अधिक समय तक प्राध्यापिका के रूप में कार्य

    भाषाई क्षमता

    • मराठी, हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु और कन्नड़ — पाँच भाषाओं पर गहरी पकड़

    सामाजिक और राजनीतिक योगदान

    डॉ. ज्योति वाघमारे सोलापुर की आंबेडकरी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके पिता दलित पैंथर आंदोलन के कार्यकर्ता थे। उन्होंने मानवाधिकार अभियान, विद्रोही सांस्कृतिक आंदोलन और आंबेडकरी आंदोलन से सामाजिक कार्य की शुरुआत की। शुरुआती दौर में कुछ समय के लिए न्यूज़ एंकर भी रही।

    उच्च शिक्षा का उपयोग करते हुए महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा बसवेश्वर के जीवन पर व्याख्यान दिए। उन्होंने वालचंद महाविद्यालय में प्राध्यापिका के रूप में भी कार्य किया।

    राजनीतिक पहचान

    • शिवसेना में अप्रैल 2023 में प्रवेश, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व को स्वीकार किया
    • राज्य प्रवक्ता और धाराशिव जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी
    • विभिन्न मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा
    • विपक्षियों को तीखे और स्पष्ट जवाब देने वाली प्रभावशाली प्रवक्ता
    • राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दबे-कुचले वर्ग और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी

    डॉ. ज्योति वाघमारे का राज्यसभा सदस्य बनना न केवल सोलापुर और पश्चिम महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे राज्य में शिवसेना की सामाजिक और राजनीतिक पहुंच को भी मजबूत करेगा।

  • Women Security: विधानभवन में महिला सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक, पैनिक बटन को व्हॉट्सऐप से जोड़ने के निर्देश

    Women Security: विधानभवन में महिला सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक, पैनिक बटन को व्हॉट्सऐप से जोड़ने के निर्देश

    मुंबई। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं की सुरक्षा(Women Security) को लेकर विधानभवन में उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। राज्यव्यापी सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रिपोर्ट में सुझाए गए सभी उपाय निश्चित समयसीमा में लागू किए जाएं।

    बदलापुर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना और स्वारगेट बस स्टेशन प्रकरण की पृष्ठभूमि में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से राज्य के 242 स्थानों पर किए गए सेफ्टी ऑडिट में बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े स्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, महिला पुलिस गश्त, हेल्पलाइन, पैनिक बटन, शौचालय, शिकायत प्रणाली और ‘हिरकणी कक्ष’ जैसी सुविधाओं की स्थिति की जांच की गई।

    रिपोर्ट में सामने आया कि कई स्थानों पर सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद उनका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। विशेष रूप से पैनिक बटन प्रणाली के निष्क्रिय पाए जाने पर डॉ. गोऱ्हे ने इसे नियंत्रण कक्ष और व्हॉट्सऐप नंबर से सीधे जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में महिलाओं को तुरंत सहायता मिल सके।

    बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि स्कूल बसों को स्कूल परिसर के भीतर ही खड़ा किया जाए और बस चालकों व कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। बस स्टेशनों पर सीसीटीवी संबंधी स्पष्ट सूचना पट्ट लगाए जाएं तथा पैनिक बटन के उपयोग को लेकर जनजागरूकता बढ़ाई जाए।

    डॉ. गोऱ्हे ने यह भी कहा कि पीड़ित बालिकाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा की जाए और आवश्यकता पड़ने पर परामर्श (काउंसलिंग) सुविधा उपलब्ध कराई जाए। असंगठित क्षेत्र की महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए अलग योजना तैयार करने और उनके पंजीकरण हेतु विशेष ऐप विकसित करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

    परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि 633 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं और प्रत्येक बस स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की गई है। स्कूल बसों में महिला सहायकों की नियुक्ति अनिवार्य की गई है तथा जल्द ही सभी बसों में सीसीटीवी, जीपीएस और पैनिक बटन प्रणाली अनिवार्य कर उसे पुलिस विभाग से जोड़ा जाएगा।

    पुलिस विभाग ने बताया कि स्कूल छुट्टी के समय गश्त बढ़ा दी गई है और प्रत्येक पुलिस चौकी में ‘भरोसा सेल’ सक्रिय है। साथ ही वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर की नियमित समीक्षा कर वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अश्वती दोर्जे, परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर, उपसचिव (स्कूली शिक्षा) तुषार महाजन, कामगार कल्याण आयुक्त भास्कर मोराडे, उपायुक्त (महिला एवं बाल कल्याण) राहुल मोरे, एसटी महामंडल के सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी श्री तिकोटकर, शारदा साठे तथा स्त्री मुक्ती परिषद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक के अंत में प्रत्येक बस स्टेशन पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति कर अलग सहायता केंद्र शुरू करने, रेलवे और एसटी के लिए पृथक सतर्कता समितियां गठित करने तथा शौचालय और ‘हिरकणी कक्ष’ की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपसभापति कार्यालय के माध्यम से स्वतंत्र महिला सुरक्षा समिति गठित कर सेफ्टी ऑडिट की सभी सिफारिशों को चरणबद्ध और कड़ाई से लागू किया जाएगा, ऐसा आश्वासन डॉ. गोऱ्हे ने दिया।

  • Holi Festival: कांदिवली की होली में महकी अवधी संस्कृति की खुश्बू

    Holi Festival: कांदिवली की होली में महकी अवधी संस्कृति की खुश्बू

    मुंबई: कांदिवली स्थित ठाकुर कॉम्प्लेक्स के एवेन्यू होटल प्रांगण में बुधवार को होली के पावन अवसर पर अवधी संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। आनंद जनसेवा संस्था द्वारा आयोजित होली (Holi Festival) स्नेह सम्मेलन मिलन समारोह में पारंपरिक फाग, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगों और रस से सराबोर कर दिया।

    कार्यक्रम का संयोजन आनंद दुबे ने किया। इस अवसर पर फिल्म, कला, राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा और व्यवसाय जगत की हस्तियों के साथ प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकार भी मौजूद रहे।

    https://static.toiimg.com/photo/62999121/.jpg
    https://images.squarespace-cdn.com/content/v1/5b4e8a4b12b13f70b2122801/1583372057529-BI6S48HFZE2ARX6E4VJR/13291502603_0014462339_c.jpg

    भोजपुरी के सुप्रसिद्ध लोकगायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने फागुन के अवधी गीतों से समां बांध दिया। लोकनृत्य और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों ने होली के उत्सव को नई ऊंचाई दी। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार दिलीप सेन की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

    इस आयोजन में फ्रांस और दुबई से आए मेहमानों ने भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से सजी होली का भरपूर आनंद लिया। वरिष्ठ लेखक-पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।

    गमछा लपेटे होली प्रेमियों ने फूलों की होली खेलकर उत्सव को पारंपरिक रंग दिया। अवधी और भोजपुरी संगीत की महफिल देर तक सजी रही। संयोजक आनंद दुबे ने स्वयं भक्ति गीत, लोकगीत, नृत्य और मिमिक्री प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पश्चिमी मुंबई उपनगर में आयोजित यह सांस्कृतिक उत्सव आकर्षण का केंद्र रहा और अवधी संस्कृति की महक से कांदिवली की होली खास बन गई।

  • Patrakar Vikas Sangh: रंग, रिश्ते और राग में डूबा ‘पत्रकार विकास संघ’ का 18वां लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन

    Patrakar Vikas Sangh: रंग, रिश्ते और राग में डूबा ‘पत्रकार विकास संघ’ का 18वां लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन

    मुंबई। होली (Holi Festival) रंग, रिश्ते और राग में डूबा ‘पत्रकार विकास संघ’ का 18वां लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन) की पूर्व संध्या पर रविवार को मालाड पश्चिम स्थित ब्रह्मा महेश ग्राउंड के विशाल प्रांगण में ‘पत्रकार विकास संघ’(Patrakar Vikas Sangh) का 18वां लिट्टी-चोखा एवं स्नेह मिलन समारोह पूरे शबाब पर नजर आया। रंगों के पर्व से ठीक पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल स्वाद का रंग जमाया, बल्कि संवाद, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसकी गूंज देर तक सुनाई देती रही।

    संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष आनंद मिश्र और महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में राजनीति, कला, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य प्रमुख सलाहकार अमरजीत मिश्र, अभय मिश्र और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि से हुई। संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील सिंह की माताजी श्रीमती चंपादेवी मंगलाप्रसाद सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

    सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध लोकगायक सोनू सिंह सुरीला और लोकगायिका रीना अग्रवाल ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। भजन, लोकगीत और होली के पारंपरिक गीतों पर श्रोताओं ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कवि रवि यादव, अल्हड़ असरदार और कमलेश पांडे ‘तरुण’ ने अपनी काव्य रचनाओं से माहौल को साहित्यिक रंग भी दिया। भोज की बात करें तो ठेठ सात्विक उत्तर भारतीय व्यंजन लिट्टी-चोखा ने सबका मन मोह लिया। ताजे मटर से बने निमोना-भात और गर्मागर्म जलेबी का स्वाद लोगों ने बड़े चाव से लिया। पारंपरिक स्वाद और आत्मीय आतिथ्य ने इस स्नेह मिलन को खास बना दिया।

    इस अवसर पर विद्या ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं। संजय उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार विकास संघ के नियमित कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बल देते हैं। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अपने पत्रकारिता अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करना आसान नहीं होता, इसके लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है, और संघ के पदाधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनी कुमार दुबे, कानूनी सलाहकार गिरीश मिश्रा, मुरारी सिंह, समीउल्लाह खान, शिवलाल यादव, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, भानुप्रकाश मिश्र, अरविंद सिंह, श्रीश उपाध्याय, आलम पठान, प्रदीप धीवार, इकबाल ममदानी, गौरी टेंबकर, रंजीत सिंह श्रीनेत, विशाल सिंह, विक्रम जाधव, अर्जुन कांबळे, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश उपाध्याय, वसीम हैदर, संदीप आशर, सईद अहमद खान, मनीष पाठक, संतोष पांडेय, राजीव सिंह, अभिषेक पांडेय, चेतन महोबिया, सचिन शर्मा, अब्दुल चौधरी के अलावा तुफैल खान, वसंत रसीवासिया, रविन्द्र द्विवेदी, रजनीकांत उपाध्याय, जगजीत सिंह, सय्यद इरफान, प्रशांत मिश्र, सीजू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, निशांत सिंह, युवराज सिंह, राकेश द्विवेदी, सुनील तिवारी, सगीर सलमानी, शिवलाल यादव, दुर्गा यादव आदि विशेष सहयोगी थे। कवि रवि यादव, अल्हड़ असरदार, कमलेश पांडे ‘तरुण’ आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं। यह स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों के आपसी संवाद, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

    इसके अलावा भाजपा, शिवसेना (उबाठा), राकांपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव और अमर त्रिपाठी ने प्रभावशाली अंदाज में किया। अध्यक्ष आनंद मिश्र और महासचिव अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

  • Journalist Union of Maharashtra: जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र, मुंबई उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बनसोडे का चयन

    मुंबई : जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र (Journalist Union of Maharashtra) की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बनसोडे का चयन किया गया है। इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष नारायण पंचाल ने जानकारी दी।


    अध्यक्ष पंचाल ने बताया कि संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए बनसोडे द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बनसोडे अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और यूनियन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनीकुमार, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र भोजने, पत्रकार हंसराज कनौजिया, समाजसेवी विक्रम कांबळे तथा कानूनी विशेषज्ञ गिरीश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अरविंद बनसोडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Ramcharitmanas Sangeetmay Path: पंडित ललित मिश्र योगी जी के सानिध्य में गूंजा संगीतमय रामचरितमानस पाठ, राममय हुआ ओमशंकर पांडे के नूतन गृह

    Ramcharitmanas Sangeetmay Path: पंडित ललित मिश्र योगी जी के सानिध्य में गूंजा संगीतमय रामचरितमानस पाठ, राममय हुआ ओमशंकर पांडे के नूतन गृह

    आर एस नेटवर्क। संवाददाता

    मुंबई | मेट्रो सिनेमा के समीप धोबी तालाब स्थित ‘महासत्ता महाराष्ट्र’ के संपादक ओमशंकर पांडे के नूतन गृह प्रवेश के पावन अवसर पर रामचरितमानस का भव्य संगीतमय पाठ (Ramcharitmanas sangeetmay Path) पंडित ललित मिश्र योगी जी के सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया और उपस्थित श्रद्धालु संगीत एवं रामकथा में भावविभोर होकर लीन रहे।

    इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से आदर्श ग्रुप ऑफ होटल के डायरेक्टर जगदीश पुरोहित जी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी, उद्योगपति प्रेमसागर पांडेय जी, हरीशंकर तिवारी, सीनियर एड. लालजी तिवारी, पूर्व नगरसेवक व कुलाबा विधायक प्रतिनिधि जनक संघवी, उद्योगपति सूर्यनारायण पांडेय, राजेश पांडेय, समाजसेवी पी.सी. दीक्षित, अधिवक्ता आनंद विजयशंकर उपाध्याय, समाजसेवी सचिन उपाध्याय, पत्रकार बी.के. पाठक, आनंद दुबे, मदन दुबे, अधिवक्ता फणीश्वरनाथ मिश्रा, अधिवक्ता मुकेश तिवारी, मार्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल शुक्ला, चंद्रशेखर मूलचंद शुक्ला, विनोद मिश्रा (बेस्ट), पर्यावरणविद बिपिन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नागमणि पांडेय, राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनी दुबे, भाजपा झारखंड सेल मुंबई अध्यक्ष मनोज सिंह, योगगुरु अजय पांडेय, शिवनारायण पांडेय, परशुराम पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, पवन पांडेय, अंकुर तिवारी, मनोज विजयशंकर तिवारी, गिरधारी पुरोहित, यगनेस मोतीवरस, राजन वाजपेयी, प्रोफेसर अनमोल ब्रह्मानंद मिश्रा, रमेश शिवमणि पांडेय, कल्लू हरिशंकर पांडेय, एससीपीएल के डायरेक्टर चंदर पांडेय, इंदर पांडेय, हिमांशु पांडेय, अनिल पांडेय (रामपुर), सशी शुक्ला, साजन तिवारी, राम अनुज सिंह, पत्रकार राजेन्द्र पाल, चुलबुल पांडेय, वीरेंद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, डब्बू जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, उमेश गुप्ता, रामरक्षा गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सभाशंकर तिवारी, पंकज तिवारी, अनूप तिवारी, गुड्डू तिवारी, डॉ. दिनेश चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, रमेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, जीत तिवारी, अनिल रमाशंकर तिवारी, सुशील तिवारी, शिवधर तिवारी, कपिल मिश्रा, योगेश उपाध्याय, केशवचंद्र उपाध्याय, मुरलीधर मिश्रा, अनिल कपूर, अनिल शुक्ला, लवकुश पांडेय, मदन तिवारी, जितेंद्र चौरसिया (काशी), मुंबई आकाशवाणी से शैलेश चिले, दैनिक देशमोर्चा के पत्रकार रविन्द्र खांडेकर, पत्रकार लॉयर गिरीश मिश्रा, कांति भाई शाह, मुकेश जी, दर्शन पटेल, सुशील मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सुभाष पांडेय, दिलीप पांडेय, अरुण पांडेय, कुलदीप पांडेय, विंदु उपाध्याय, समाजसेवी नारायण शुक्ला, शिवाजी पांडेय, विनोद पांडेय, लल्लन पांडेय, संदीप सुभाष पांडेय, रिंकू सुरेश पांडेय, मेघजी होददार, जेपी गुलाब पांडेय, अनिल गुलाब पांडेय, धनेश पांडेय, सुरेश जैन, दर्शन पटेल, बिपिन तिवारी तथा कैमरामैन कमल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    ओमशंकर पांडे ने सभी उपस्थित महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से रामकथा को दिव्यता, भव्यता और ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आयोजन सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी अतिथियों के आने से भक्ति, संगीत और श्रद्धा के अद्भुत संगम से सुसज्जित यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा और उपस्थित जनों के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।

  • Marathi Rajbhasha Gaurav Divas: मुंबादेवी में मनसे ने मनाया मराठी राजभाषा गौरव दिवस पर प्रतिष्ठित हस्तियों का किया गया सम्मान

    Marathi Rajbhasha Gaurav Divas: मुंबादेवी में मनसे ने मनाया मराठी राजभाषा गौरव दिवस पर प्रतिष्ठित हस्तियों का किया गया सम्मान

    मुंबई: प्रख्यात साहित्यकार वि. वा. शिरवाडकर (कुसुमाग्रज) की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे महाराष्ट्र में ‘मराठी राजभाषा गौरव दिवस'(Marathi Rajbhasha Gaurav Divas) उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा मुंबादेवी विधानसभा प्रभाग क्रमांक 220 में एक विशेष गौरव समारोह का आयोजन किया गया।

    विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

    इस कार्यक्रम के माध्यम से कला, खेल, सामाजिक, प्रशासनिक और उद्यम जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मराठी भाषी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी गणमान्य जनों को शॉल, गुलाब पुष्प और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

    उद्यमी जयवंत कोळेकर का विशेष सत्कार

    कार्यक्रम के दौरान प्रभाग के वरिष्ठ और अनुभवी मराठी उद्यमी (विकासक) श्री जयवंत कोळेकर का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर मराठी अस्मिता को गौरवान्वित किया है।

    प्रमुख उपस्थिति

    समारोह में मनसे के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

    • प्रशांत गांधी (विभाग अध्यक्ष)
    • अनिल शांताराम नागरे (उपविभाग अध्यक्ष)
    • राजेश बनसोडे (उपविभाग सचिव)
    • वैभव राऊत (शाखाध्यक्ष)

    सांस्कृतिक संदेश

    इस आयोजन के जरिए मनसे ने मराठी भाषा, संस्कृति और अस्मिता के संरक्षण व संवर्धन का कड़ा संदेश दिया। उपस्थित ‘महाराष्ट्र सैनिकों’ ने मराठी भाषा के गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया।


  • BMC: कोकण विकास आघाड़ी के पूर्व पदाधिकारियों ने मुंबई मनपा के नवनियुक्त महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाडी से की शिष्टाचार भेंट

    BMC: कोकण विकास आघाड़ी के पूर्व पदाधिकारियों ने मुंबई मनपा के नवनियुक्त महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाडी से की शिष्टाचार भेंट

    मुंबई : कोकण विकास आघाड़ी के पूर्व पदाधिकारियों ने मुंबई महानगरपालिका की नवनियुक्त महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाडी से शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं।

    के पूर्व मुंबई महामंत्री राजेंद्र फणसगांवकर ने बृहंमुंबई महानगरपालिका की नवनियुक्त महापौर सौ. रितू ताई तावडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर शिवसेना के उपमहापौर संजय घाडी, स्थायी समिति के अध्यक्ष मंगेश पवार तथा शिक्षा समिति की अध्यक्षा राजश्री ताई शिरवडकर से भी मुलाकात की गई।

    भेंट के दौरान मुंबई शहर में चल रहे विकास कार्यों, कोकण क्षेत्र से जुड़े सामाजिक उपक्रमों तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। फणसगांवकर ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए महानगरपालिका प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

    इसके पश्चात उन्होंने बृहंमुंबई महानगरपालिका स्थित भाजपा पक्ष कार्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान कोकण विकास आघाड़ी के पूर्व मुंबई अध्यक्ष सुधीर राणे, राजाराम मोरे, नरेंद्र मोरे, महेंद्र लोके, सुरेश बापर्डेकर, रसिका आणेराव, अनिता तावडे, लांबेश तावडे, कृष्णा कांबळी, प्रीती लाड, आर. सावंत तथा अनिल गोपाले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इस शिष्टाचार भेंट को संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • NCP:एनसीपी (अजित गुट) में बड़ा फैसला: पार्थ पवार राज्यसभा के लिए नामित, सुनेत्रा पवार बनीं पार्टी अध्यक्ष

    NCP:एनसीपी (अजित गुट) में बड़ा फैसला: पार्थ पवार राज्यसभा के लिए नामित, सुनेत्रा पवार बनीं पार्टी अध्यक्ष

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ओर से राज्यसभा सीट को लेकर लगभग अंतिम फैसला हो चुका है। जानकारी के अनुसार दिवंगत अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।

    गुरुवार (26 फरवरी) को हुई पार्टी की कोर कमेटी बैठक में सर्वसम्मति से पार्थ पवार के नाम पर मुहर लगाई गई। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस फैसले की औपचारिक घोषणा की गई।

    सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

    इसी के साथ पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव भी हुआ है। सुनेत्रा पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्यसभा में एनसीपी की सीट रिक्त हो गई थी।

    https://c.ndtvimg.com/2026-01/5lqebie8_sunetra-pawar-oath-taking-ceremony_625x300_31_January_26.jpg
    https://c.ndtvimg.com/2026-02/489ih3cg_sunetra-pawar_625x300_16_February_26.jpg

    4

    अजित पवार के असामयिक निधन के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद खाली था। अब सुनेत्रा पवार को निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। इस फैसले को संगठनात्मक एकजुटता और परिवार के भीतर नेतृत्व बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    पार्थ पवार का राजनीतिक सफर

    पार्थ पवार ने वर्ष 2019 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    https://pbs.twimg.com/media/HAD5W7Sa0AAVa2F.jpg
    https://th-i.thgim.com/public/elections/lok-sabha-2019/jaydw9/article27219316.ece/alternates/FREE_385/23BMPARTHPAWAR

    चुनाव हारने के बाद वे कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे और पार्टी में कोई औपचारिक पद नहीं लिया था। नामांकन पत्र में उन्होंने लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। वे बीकॉम स्नातक हैं और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन भी गए थे।

    राजनीतिक मायने

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय एनसीपी (अजित गुट) में नेतृत्व की निरंतरता और पारिवारिक विरासत को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एक ओर जहां सुनेत्रा पवार को संगठन की कमान सौंपी गई है, वहीं पार्थ पवार को संसद के उच्च सदन में भेजकर पार्टी भविष्य की रणनीति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

    आने वाले दिनों में पार्थ पवार के नामांकन की औपचारिक घोषणा और चुनाव प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।