Patrakar Vikas Sangh: रंग, रिश्ते और राग में डूबा ‘पत्रकार विकास संघ’ का 18वां लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन

मालाड पश्चिम में आयोजित पत्रकार विकास संघ के 18वें लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब, स्वाद और सांस्कृतिक रंगों ने बांधा समां।

मुंबई। होली (Holi Festival) रंग, रिश्ते और राग में डूबा ‘पत्रकार विकास संघ’ का 18वां लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन) की पूर्व संध्या पर रविवार को मालाड पश्चिम स्थित ब्रह्मा महेश ग्राउंड के विशाल प्रांगण में ‘पत्रकार विकास संघ’(Patrakar Vikas Sangh) का 18वां लिट्टी-चोखा एवं स्नेह मिलन समारोह पूरे शबाब पर नजर आया। रंगों के पर्व से ठीक पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल स्वाद का रंग जमाया, बल्कि संवाद, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसकी गूंज देर तक सुनाई देती रही।

संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष आनंद मिश्र और महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में राजनीति, कला, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य प्रमुख सलाहकार अमरजीत मिश्र, अभय मिश्र और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि से हुई। संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील सिंह की माताजी श्रीमती चंपादेवी मंगलाप्रसाद सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध लोकगायक सोनू सिंह सुरीला और लोकगायिका रीना अग्रवाल ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। भजन, लोकगीत और होली के पारंपरिक गीतों पर श्रोताओं ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कवि रवि यादव, अल्हड़ असरदार और कमलेश पांडे ‘तरुण’ ने अपनी काव्य रचनाओं से माहौल को साहित्यिक रंग भी दिया। भोज की बात करें तो ठेठ सात्विक उत्तर भारतीय व्यंजन लिट्टी-चोखा ने सबका मन मोह लिया। ताजे मटर से बने निमोना-भात और गर्मागर्म जलेबी का स्वाद लोगों ने बड़े चाव से लिया। पारंपरिक स्वाद और आत्मीय आतिथ्य ने इस स्नेह मिलन को खास बना दिया।

इस अवसर पर विद्या ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं। संजय उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार विकास संघ के नियमित कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बल देते हैं। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अपने पत्रकारिता अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करना आसान नहीं होता, इसके लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है, और संघ के पदाधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनी कुमार दुबे, कानूनी सलाहकार गिरीश मिश्रा, मुरारी सिंह, समीउल्लाह खान, शिवलाल यादव, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, भानुप्रकाश मिश्र, अरविंद सिंह, श्रीश उपाध्याय, आलम पठान, प्रदीप धीवार, इकबाल ममदानी, गौरी टेंबकर, रंजीत सिंह श्रीनेत, विशाल सिंह, विक्रम जाधव, अर्जुन कांबळे, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश उपाध्याय, वसीम हैदर, संदीप आशर, सईद अहमद खान, मनीष पाठक, संतोष पांडेय, राजीव सिंह, अभिषेक पांडेय, चेतन महोबिया, सचिन शर्मा, अब्दुल चौधरी के अलावा तुफैल खान, वसंत रसीवासिया, रविन्द्र द्विवेदी, रजनीकांत उपाध्याय, जगजीत सिंह, सय्यद इरफान, प्रशांत मिश्र, सीजू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, निशांत सिंह, युवराज सिंह, राकेश द्विवेदी, सुनील तिवारी, सगीर सलमानी, शिवलाल यादव, दुर्गा यादव आदि विशेष सहयोगी थे। कवि रवि यादव, अल्हड़ असरदार, कमलेश पांडे ‘तरुण’ आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं। यह स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों के आपसी संवाद, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

इसके अलावा भाजपा, शिवसेना (उबाठा), राकांपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव और अमर त्रिपाठी ने प्रभावशाली अंदाज में किया। अध्यक्ष आनंद मिश्र और महासचिव अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *