Category: Ulhasnagar

  • Oath-Taking Ceremony: उल्हासनगर तेरापंथ भवन में वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए महासभा का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ!

    Oath-Taking Ceremony: उल्हासनगर तेरापंथ भवन में वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए महासभा का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ!

    Oath-Taking Ceremony: उल्हासनगर तेरापंथ भवन में वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए महासभा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। नमस्कार महामंत्र के उपासक सूर्यकिरण जी जैन ने कार्यक्रम की शुरुवात की। सुमधुर मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कुमार मखीजा द्वारा किया गया।

    निवर्तमान अध्यक्ष जीतू थडानी ने अपने बीते हुए कार्यकाल के बारे में बताया और अग्रिम कार्यकाल के लिए जवेरचंद जी डागलिया को ढेरों बधाई देके हुए उन्हें उनके अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण करवाई और अपना दायित्व हस्तांतरण किया। महासभा प्रभारी जयंतीलाल जी बरलोटा एवं सुरेश जी बैद की गरिमामय उपस्थिति रही और उनके द्वारा सफल कार्यकाल के लिए बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन मिला।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Crime: कोयता लेकर स्कूटी पर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े!

    उल्हासनगर बीजेपी राजस्थान क्षेत्र अध्यक्ष मनोज जी रावल भी समय निकाल कर पधारे और अध्यक्ष कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई एवं सम्मान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष जवेरचंद जी डागलिया ने अपनी पूरी कार्यकारिणी टीम की घोषणा की और आगे 2 साल में करणीय कार्य की संक्षिप्त में जानकारी दी।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का कुशल संचालन विनोद जी राठौड़ ने किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ओर नव निर्वाचित कार्यकारणी को उज्वल भविष्य व संगठन को विस्तार देने को लेकर शुभकामनाएं व बधाईयों का ताता सा लगा रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सम्मान को लेकर मनोज रावल द्वारा भारत माता की प्रतिमा भेट स्वरूप दी गई नव निर्वाचित अध्यक्ष ने उन्हें भाव विभोर होकर गले से लगाया।

  • Sindhi Community Certificate: सिंधी विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी सर्टिफिकेट एवं शिक्षा सहायता अभियान शुरू!

    Sindhi Community Certificate: सिंधी विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी सर्टिफिकेट एवं शिक्षा सहायता अभियान शुरू!

    Sindhi Community Certificate: महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी ने दसवीं कक्षा और 12 कक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुखरामानी ने कहा कि यह विद्यार्थी निरंतर मेहनत और लगन के साथ आयएस ,आयपीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण करके देश को आगे बढ़ाए।

    यही हमारी कोशिश है जिससे वह अपने माता-पिता, समाज व देश का नाम रोशन करे। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सिंधी कम्युनिटी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का कार्य जोरों पर शुरू है इसके साथ कि अन्य सहायता की जा रही है। विशेष रूप से कम अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।

    संबंधित खबरें: Thane Truck Accident: ठाणे में अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया… यातायात बाधित!

    सिंधी कम्युनिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए किंग प्लाजा, फर्स्ट फ्लोर, बैरेक नंबर 674, झूलेलाल स्कूल के पीछे स्थित कार्यालय उल्हासनगर केम्प 2में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड एवं दसवीं की मार्कशीट साथ लाना अनिवार्य रहेगा। महेश सुखरामानी ने आगे कहा कि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

    मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्र की शिक्षा बाधित न हो। मार्गदर्शन एवं सहयोग से वे समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे और आज के छात्र-छात्राएं कल का भविष्य है इसलिए सभी लोगों को उनके मदद के लिए आगे भी आना चाहिए ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो और छात्र-छात्राओं का सेवा ही असली देश की सेवा है क्योंकि आने वाला आगामी कल इन्हीं का है।

  • Mahila Janaakrosh Morcha: महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का उल्हासनगर मे आंदोलन!

    Mahila Janaakrosh Morcha: महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का उल्हासनगर मे आंदोलन!

    उल्हासनगर: उल्हासनगर के नेहरू चौक पर सोमवार को महिला जनआक्रोश मोर्चा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरदीप सिंह बॉक्सर भाई के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।नारी शक्ति 33% आरक्षण बिल के विरोध में किए गए वोट को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ महिलाओं में भारी आक्रोश था।

    यह आवाज सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए एक मजबूत संदेश है। ऐसा गुरुदीप सिंह बॉक्सर का कहना है।उल्हासनगर की महिला जाग चुकी है और अपने हक के लिए डटकर खड़ी है। महिलामोर्चा अध्यक्ष मंगला चड्डा , नागरसेविका मीना कौर अजीत सिंग लबाना , नागरसेविका संध्या मराठे , मंडल ५ अध्यक्ष सिंधु शर्मा , विनीताशर्मा , भारती शर्मा , सपना रोहरा , भावनामैडम , मण्डल३ अध्यक्ष निमेश अमलनी , शशिकांतविरकायदे , सतीशमराठे , मनीष यादव , मोहित खटवानी , सागर बालगोहर , सहित अनेक महिला एवं युवा इज़ मोर्चा मे उपस्थित थे।

  • Ulhasnagar: नाना-नानी पार्क का नाम अमर शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखने का प्रस्ताव

    Ulhasnagar: नाना-नानी पार्क का नाम अमर शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखने का प्रस्ताव

    उल्हासनगर(Ulhasnagar)। उल्हासनगर महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 6 (ड) के लोकप्रिय नगरसेवक महेश सुखरामानी ने अपने पैनल क्षेत्र में स्थित नाना-नानी गार्डन का नामकरण अमर शहीद हेमू कालानी के नाम पर करने का प्रस्ताव महापौर अश्विनी कमलेश निकम को सौंपा है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना नेता महेश सुखरामानी ने बताया कि 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालानी की जयंती के अवसर पर उनके अद्वितीय बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस गार्डन का नाम शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखा जाता है तो इससे शहर में देशभक्ति का सकारात्मक संदेश जाएगा और युवाओं को देश के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा मिलेगी।

    महेश सुखरामानी ने महानगरपालिका प्रशासन से इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गार्डन का नाम शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखने के साथ-साथ उसका सुंदरीकरण भी किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिक और बुजुर्ग यहां बेहतर सुविधाओं के साथ समय बिता सकें।

    इस अवसर पर शिवसेना के नगरसेवक जमनू पुरुस्वानी भी उपस्थित थे।

  • Abhay Yojana:उल्हासनगर में अभय योजना लागू करने की मांग- विधायक कुमार आयलानी ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

    Abhay Yojana:उल्हासनगर में अभय योजना लागू करने की मांग- विधायक कुमार आयलानी ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

    उल्हासनगर। शहर के कई नागरिकों द्वारा अब तक संपत्ति कर और पानी कर का भुगतान नहीं किए जाने के कारण मनपा की ओर से दंड सहित बिल भेजे गए हैं। ऐसे में नागरिकों को राहत देने के लिए विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर महानगरपालिका की आयुक्त मनीषा आव्हाले से शहर में अभय योजना(Abhay Yojana) लागू करने की मांग की है।

    विधायक कुमार आयलानी ने 27 फरवरी को आयुक्त मनीषा आव्हाले को पत्र लिखकर 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक अभय योजना लागू करने का आग्रह किया था, ताकि नागरिक बिना दंड के अपने बकाया संपत्ति कर और पानी कर का भुगतान कर सकें। इसके बाद 11 मार्च को उन्होंने एक बार फिर पत्र लिखकर इस योजना को जल्द लागू करने की मांग दोहराई।

    आयलानी ने बताया कि शहर के कई नागरिक आर्थिक कारणों से समय पर कर जमा नहीं कर पाए हैं और अब उन्हें दंड सहित बिल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अभय योजना लागू होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकेगी और वे बिना अतिरिक्त दंड के अपने बकाया कर का भुगतान कर सकेंगे।

    विधायक कुमार आयलानी ने इस मुद्दे पर आयुक्त मनीषा आव्हाले से फोन पर भी बातचीत की है। आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि नागरिकों को संपत्ति कर और पानी कर में राहत देने के लिए अभय योजना लागू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

  • International Women’s Day:सिंधु यूथ सर्कल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

    International Women’s Day:सिंधु यूथ सर्कल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

    महिला आज के दौर मे एक शक्ति है: महेश सुखरामानी

    उल्हासनगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International Women’s Day) के अवसर पर रविवार को सिंधु यूथ सर्कल, सेक्शन-22 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म भूषण डॉ. सुरेश आडवाणी, एशिया के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट, और लदाराम नागवानी, सदस्य बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा, को समाज सेवा के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर डॉ. पायल कुकरानी (विधायक, अहमदाबाद), लेफ्टिनेंट कशिश मेथवानी (भारतीय सेना) और श्रीमती संध्या दुदानी (डायरेक्टर, झूलेलाल ट्रस्ट स्कूल एवं जूनियर कॉलेज) को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “महिला आज के दौर में एक शक्ति है और वह हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। जहाँ शक्ति है वहाँ विजय निश्चित है।”

    कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। समारोह में महिलाएं, युवा और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में सिंधु यूथ सर्कल के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। लदाराम नागवानी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक यादगार पल था, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

  • Maternity Leave: मातृत्व अवकाश एक साल करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाने की मांग

    Maternity Leave: मातृत्व अवकाश एक साल करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाने की मांग

    मुंबई: कामकाजी महिलाओं की मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) अवधि बढ़ाकर एक वर्ष करने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाने की मांग शिवसेना विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने महाराष्ट्र विधान परिषद में उठाई। उन्होंने यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदन में हुई चर्चा के दौरान रखा।

    डॉ. मनीषा कायंदे ने कहा कि आज की जीवनशैली में महिलाओं पर काम का दबाव काफी बढ़ गया है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में कई महिलाएं लगातार 12 घंटे तक लैपटॉप पर काम करती हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। वर्तमान में कामकाजी महिलाओं को छह महीने की मातृत्व अवकाश मिलती है, लेकिन इतने कम समय में कई माताओं को अपने छोटे बच्चों को डे-केयर या पाळनाघर में छोड़कर फिर से काम पर लौटना पड़ता है, जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

    उन्होंने सरकार से मांग की कि मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष की जाए, ताकि मां अपने बच्चे की बेहतर देखभाल कर सके और बच्चे को उचित पोषण और स्तनपान मिल सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी में नौकरी करने वाली महिलाओं को एक साल की मातृत्व अवकाश दी जाती है।

    डॉ. कायंदे ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने गर्भाशय की सर्जरी (हिस्टेरेक्टॉमी) कराने वाली महिलाओं को सवेतन छुट्टी देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार को भी इस तरह का निर्णय लेना चाहिए, ताकि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय पर्याप्त आराम मिल सके।

    उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल के वर्षों में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, एसटी डिपो और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाया जाना चाहिए।

    डॉ. कायंदे ने पंढरपुर वारी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पुलिस अधिकारी अतुल कुलकर्णी के नेतृत्व में करीब 20 लाख वारकरियों का फेस रिकग्निशन किया गया था। इस तकनीक के माध्यम से बायोमेट्रिक पहचान जैसे रेटिना स्कैन भी किया जा सकता है, जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिल सकती है।

    इसके अलावा उन्होंने घरेलू हिंसा रोकथाम कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रोटेक्शन अधिकारियों की संख्या बढ़ाने, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में खाली पदों को भरने तथा महिलाओं की मदद के लिए काउंसलर और वकीलों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और लाड़ली बहन योजना जैसी पहल महिलाओं के लिए मददगार साबित हुई है। साथ ही राज्य के बजट में 13 जिलों में “उमेद मॉल” शुरू करने की योजना का भी स्वागत किया, जिससे महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

  • Talent Hunt 2026: कांग्रेस ने शुरू किया ‘प्रतिभा खोज’ अभियान, विशेषज्ञों को मिलेगा पार्टी में जुड़ने का अवसर

    Talent Hunt 2026: कांग्रेस ने शुरू किया ‘प्रतिभा खोज’ अभियान, विशेषज्ञों को मिलेगा पार्टी में जुड़ने का अवसर

    मुंबई: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई और विशेषज्ञ प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से ‘प्रतिभा खोज’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को कांग्रेस पार्टी में काम करने का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने पत्रकार परिषद में दी।

    हरि शंकर गुप्ता ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद इन आवेदनों की छानबीन की जाएगी और वरिष्ठ नेताओं, अनुभवी पत्रकारों और समाज के विशेषज्ञों की समिति द्वारा प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

    गुप्ता ने कहा कि इस अभियान से चयनित लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें प्रवक्ता, सोशल मीडिया और शोध कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देशभर में पहुंचाना और पार्टी में नए, ताजगी भरे चेहरों को जोड़ना है।

    मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने बताया कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा वर्षाताई गायकवाड़ के नेतृत्व में टैलेंट हंट कमिटी बनाई गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और सभी जिलों में समन्वय स्थापित करने का काम कमिटी द्वारा किया जाएगा। राजहंस ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के अन्य नेता निजामुद्दीन राईन, शकील चौधरी और अनुसूचित जाति विभाग मुंबई अध्यक्ष सुभाष भालेराव भी उपस्थित थे।

  • Ulhasnagar News: गुरुद्वारे में उपदेशक रिंकू भाई पर बुजुर्ग महिला को धक्का देने का आरोप, सोशल मीडिया पर विवाद भड़का

    Ulhasnagar News: गुरुद्वारे में उपदेशक रिंकू भाई पर बुजुर्ग महिला को धक्का देने का आरोप, सोशल मीडिया पर विवाद भड़का

    Ulhasnagar News:उल्हासनगर के गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारे में उपदेशक रिंकू भाई द्वारा एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को धक्का देने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। अनुयायियों ने इसे सिख मर्यादा का मामला बताते हुए बचाव किया।

    उल्हासनगर। विनम्रता, संयम और अहंकार पर नियंत्रण के अपने उपदेशों के लिए प्रसिद्ध उपदेशक रिंकू भाई (Rinku Bhai) एक विवाद में घिर गए हैं। उल्हासनगर के गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारे (Gurudwara News) में एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को धक्का देने की कथित घटना के बाद धार्मिक समुदाय में आक्रोश फैल गया है। यह घटना कुछ दिन पहले अमृतवेला प्रभात फेरी(ReligiousNews) के बाद हुई, जब रिंकू भाई गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकने पहुंचे थे।

    गवाहों के अनुसार, श्रद्धा से भावविभोर एक बुजुर्ग महिला (Old Women) ने उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया, लेकिन यह कृत्य उपदेशक को नागवार गुज़रा। उन्होंने कथित तौर पर महिला को धक्का देकर अपनी नाराज़गी जताई। यह पूरी घटना गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

    स्थानीय श्रद्धालुओं और नागरिकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अहंकार त्यागने और विनम्रता का संदेश देता है, उसे अपने आचरण में भी वही गुण दिखाने चाहिए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रिंकू भाई की आलोचना की और उन्हें माफ़ी मांगने की सलाह दी। वहीं, कुछ लोगों ने इस विवाद को समुदाय की एकता पर प्रहार बताकर शांतिपूर्ण समाधान की अपील की।

    रिंकू भाई के अनुयायियों ने उनका बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने किसी को धक्का नहीं दिया। उनके मुताबिक, गुरुद्वारे के अंदर किसी व्यक्ति पर फूल बरसाना सिख धार्मिक मर्यादा के विरुद्ध है। मर्यादा के अनुसार, फूल केवल गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा या सजावट के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं, किसी उपदेशक पर नहीं।

    अनुयायियों ने बताया कि महिला ने इस बात के लिए माफी भी मांगी थी, जिसके बाद मामला वहीं शांत हो गया था। हालांकि वीडियो के वायरल होने से सोशल मीडिया पर फिर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा बनाम मानवीय संवेदना का मुद्दा बताया।

    फिलहाल गुरुद्वारे के प्रबंधन समिति ने इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस ने कहा है कि अब तक किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने दोनों पक्षों से संवाद के ज़रिए मामले को शांतिपूर्वक निपटाने की अपील की है।

  • Hospital Liquor Smuggling: उल्हासनगर मध्यवर्ती अस्पताल में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, दवा के पैकेट में छिपाई गई बोतल जब्त

    Hospital Liquor Smuggling: उल्हासनगर मध्यवर्ती अस्पताल में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, दवा के पैकेट में छिपाई गई बोतल जब्त

    उल्हासनगर: उल्हासनगर मध्यवर्ती अस्पताल में शराब तस्करी (Liquor Smuggling) की एक कोशिश प्रशासन की सतर्कता से नाकाम हो गई। शनिवार दोपहर, अस्पताल के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने एक व्यक्ति को दवा के पैकेट में शराब की बोतल छिपाकर लाने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गणेश चव्हाण के रूप में हुई है। वह एक मरीज के रिश्तेदार के रूप में अस्पताल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद पैकेट की तलाशी ली गई। तलाशी में दवा के पैकेट में चतुराई से छिपाई गई शराब की बोतल बरामद हुई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल शराब की बोतल जब्त कर ली और आरोपी को अस्पताल में प्रवेश करने से रोक दिया।

    अस्पताल प्रशासन ने घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “अस्पताल एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र है, यहां नशीले पदार्थों की कोई जगह नहीं है। मरीजों और परिजनों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की गई है। भविष्य में ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    ज्ञात हो कि उल्हासनगर मध्यवर्ती अस्पताल परिसर में गुटखा, तंबाकू और शराब जैसे पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे इन पदार्थों को अंदर लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रशासन की चौकसी से ऐसे प्रयास लगातार नाकाम हो रहे हैं।