Sindhi Community Certificate: सिंधी विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी सर्टिफिकेट एवं शिक्षा सहायता अभियान शुरू!

Education Assistance Campaign

Written by

in

,

Sindhi Community Certificate: महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी ने दसवीं कक्षा और 12 कक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुखरामानी ने कहा कि यह विद्यार्थी निरंतर मेहनत और लगन के साथ आयएस ,आयपीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण करके देश को आगे बढ़ाए।

यही हमारी कोशिश है जिससे वह अपने माता-पिता, समाज व देश का नाम रोशन करे। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सिंधी कम्युनिटी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का कार्य जोरों पर शुरू है इसके साथ कि अन्य सहायता की जा रही है। विशेष रूप से कम अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।

संबंधित खबरें: Thane Truck Accident: ठाणे में अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया… यातायात बाधित!

सिंधी कम्युनिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए किंग प्लाजा, फर्स्ट फ्लोर, बैरेक नंबर 674, झूलेलाल स्कूल के पीछे स्थित कार्यालय उल्हासनगर केम्प 2में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड एवं दसवीं की मार्कशीट साथ लाना अनिवार्य रहेगा। महेश सुखरामानी ने आगे कहा कि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्र की शिक्षा बाधित न हो। मार्गदर्शन एवं सहयोग से वे समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे और आज के छात्र-छात्राएं कल का भविष्य है इसलिए सभी लोगों को उनके मदद के लिए आगे भी आना चाहिए ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो और छात्र-छात्राओं का सेवा ही असली देश की सेवा है क्योंकि आने वाला आगामी कल इन्हीं का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *