International Women’s Day:सिंधु यूथ सर्कल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

उल्हासनगर में सिंधु यूथ सर्कल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया और पद्म भूषण डॉ. सुरेश आडवाणी व लदाराम नागवानी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। महेश सुखरामानी ने कहा, "महिला आज के दौर में एक शक्ति है।"

Written by

in

, ,

महिला आज के दौर मे एक शक्ति है: महेश सुखरामानी

उल्हासनगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International Women’s Day) के अवसर पर रविवार को सिंधु यूथ सर्कल, सेक्शन-22 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म भूषण डॉ. सुरेश आडवाणी, एशिया के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट, और लदाराम नागवानी, सदस्य बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा, को समाज सेवा के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पायल कुकरानी (विधायक, अहमदाबाद), लेफ्टिनेंट कशिश मेथवानी (भारतीय सेना) और श्रीमती संध्या दुदानी (डायरेक्टर, झूलेलाल ट्रस्ट स्कूल एवं जूनियर कॉलेज) को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “महिला आज के दौर में एक शक्ति है और वह हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। जहाँ शक्ति है वहाँ विजय निश्चित है।”

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। समारोह में महिलाएं, युवा और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सिंधु यूथ सर्कल के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। लदाराम नागवानी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक यादगार पल था, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *