Six divisional presidents of BJP selected, names announced: भिवंडी शहर जिला भाजपा के छह मंडल अध्यक्षों का चयन, नामों की हुई घोषणा

Written by

in

,

भिवंडी: भिवंडी शहर जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से छह मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया है। यह चयन भाजपा संगठन की नई गाइडलाइंस के अनुसार, आंतरिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ।

चयन प्रक्रिया में जिला चुनाव अधिकारी के रूप में एड. प्रेषित जयवंत की उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

उत्तर मंडल अध्यक्ष: भावेश पाटिल

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष: गजानन असवारे

पश्चिम मंडल अध्यक्ष: प्रतीक हरिया

मध्य-पूर्व मंडल अध्यक्ष: अनिल चिंतल

पश्चिम-मध्य मंडल अध्यक्ष: फरहान सिद्दीकी

दक्षिण मंडल अध्यक्ष: मोहन कोंडा

इस अवसर पर भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, महासचिव राजू गजेंगी, वरिष्ठ नेता श्रीमती कल्पना शर्मा, अविनाश सिकची, रवि सावंत, राजू चौघुले, विकास बाफना और पी.डी. यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए की गई हैं ताकि भिवंडी शहर में भाजपा का कामकाज अधिक संगठित और प्रभावी तरीके से किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *