Oath-taking Ceremony of the Women Executive Committee of the North Indian Social Service Organization Concludes in Bhiwandi:”उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था महिला कार्यकारिणी का पद वितरण समारोह भिवंडी में संपन्न”

Written by

in

, ,

भिवंडी।
उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था, भिवंडी की महिला इकाई द्वारा आयोजित पद वितरण समारोह बीएमपीए हाल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष रविकांत सावंत ने कहा कि भिवंडी के विकास में उत्तर भारतीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भिवंडी पश्चिम से भाजपा विधायक महेश चौघुले की हैट्रिक जीत में उत्तर भारतीय समाज की भूमिका सराहनीय रही है। भाजपा हर परिस्थिति में उत्तर भारतीय समाज के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं नागरिक सहकारी बैंक भिवंडी की संचालिका तथा पूर्व नगरसेविका कल्पना शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, “नारी शक्ति के सशक्त होने से राष्ट्र और समाज सशक्त होता है। महिला सशक्तिकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।“

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह (दादा ठाकुर) ने की। महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. स्वाति सिंह ने अपने प्रस्तावना भाषण में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु संस्था की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

मुख्य मंचासीन अतिथियों में शामिल रहे:

  • रविकांत सावंत (जिला अध्यक्ष, भाजपा)
  • कल्पना शर्मा (पूर्व नगरसेविका)
  • डॉ. सरोज भदौरिया (प्रख्यात दंत रोग विशेषज्ञ)
  • राजू चौघुले (अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा भिवंडी)
  • डॉ. शमशेर सिंह

कार्यक्रम में महिला इकाई की नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों के करकमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए:

पदाधिकारियों की सूची:

  • उपाध्यक्ष: ज्योति मिश्रा, रागिनी मिश्रा, शालिनी प्रजापति
  • महासचिव (जनरल सेक्रेटरी): ऐश्वर्या गुप्ता, उमा सिंह
  • कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. सेजल शुक्ला, वंदना देवी मौर्या, रीता यादव, रेखा मिश्रा, सीता शर्मा

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, मनोज सिंह, राम शंकर केसरवानी, सदा सिंह, जितेंद्र तिवारी, बालमुकुंद शुक्ला, पी. डी. यादव, अजीत ठाकुर, प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और समाजसेवी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के कार्याध्यक्ष एड. प्रवीण मिश्रा ने किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *