Maharashtra News:भंडारा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को भाजपा दुपट्टा-टोपी पहनाने पर विवाद, कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला

भंडारा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को भाजपा दुपट्टा-टोपी पहनाने पर विवाद, कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला

Written by

in

, ,

मुंबई। भंडारा नगरपालिका चुनाव के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रभाग संख्या दो से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकला भोपे ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को भाजपा का दुपट्टा और पार्टी की टोपी पहनाई। इस घटना के फोटो और वीडियो खुद उम्मीदवार ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किए, जो तेजी से वायरल हो गए।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रयते के राजे छत्रपति शिवाजी महाराज का इस तरह राजनीतिक दुरुपयोग करना बेहद आपत्तिजनक है। लोंढे के अनुसार भाजपा नेताओं द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ ऐसा व्यवहार जनता की भावनाओं को आहत करने वाला है और इससे लोगों में तीव्र रोष फैल गया है।

स्थानीय नागरिकों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा पनप रहा है। भंडारा में यह मुद्दा अब राजनीतिक गरमाहट पैदा कर रहा है और चुनावी माहौल और भी तीखा होता दिखाई दे रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *