By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सूरिश्वरजी 19 जुलाई को करेंगे ठाणे में ऐतिहासिक चातुर्मास मंगल प्रवेश!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Mumbai > राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सूरिश्वरजी 19 जुलाई को करेंगे ठाणे में ऐतिहासिक चातुर्मास मंगल प्रवेश!
MaharashtraMumbaiThane

राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सूरिश्वरजी 19 जुलाई को करेंगे ठाणे में ऐतिहासिक चातुर्मास मंगल प्रवेश!

Vidya Dubey
Last updated: April 27, 2026 3:33 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
SHARE

ठाणे: ठाणे की पुण्यधरा पर आस्था, भक्ति और संयम का एक ऐसा अनुपम संगम होने जा रहा है, जिसकी गूँज वर्षों तक श्रद्धालुओं के मानस पटल पर अंकित रहेगी। राजस्थान श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ, ठाणे एवं ऋषभदेवजी महाराज जैन धर्म टेंपल ऐंड ज्ञाति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाला इस वर्ष का चातुर्मास केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्म-कल्याण और शासन प्रभावना का एक महाकुंभ सिद्ध होगा। इस अलौकिक अवसर के केंद्र में हैं कोकण शत्रुंजय स्वरूप ठाणा नगरे 258 जिनालयों के अद्वितीय प्रतिष्ठाकारक और नाकोडा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ (मुंबई) के दूरदर्शी संस्थापक, परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य गुरुदेव चंद्राननसागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब।(Acharya Chandranan Sagar’s Auspicious Arrival)

आगामी आषाढ़ सूद 6, दिनांक 19 जुलाई 2026, रविवार का दिन ठाणे के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। जब सूर्य की प्रथम किरणें धरा को स्पर्श करेंगी, तब हजारों गुरुभक्तों का जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘गुरुदेव’ के जयकारों के बीच शासन सम्राट का भव्य मंगल प्रवेश होगा। गुरुदेव के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा में प्रवर्तक मुनिराज हरिशचंद्र सागरजी म.सा., तपस्वी मुनिराज जैनेशचंद्रसागरजी म.सा., एवं अपनी कार्यकुशलता के लिए प्रसिद्ध मुनिराज मननचंद्र सागरजी म.सा. आदि ठाणा का सान्निध्य प्राप्त होगा। साथ ही, पूज्य विदुषी साध्वीजी कल्पिताश्रीजी म.सा. एवं पूज्य साध्वीजी चारुताश्रीजी म. सा. आदि श्रमण श्रमणीवृंद की उपस्थिति इस चातुर्मास को ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी बना देगी।

इस चातुर्मास को ‘ऐतिहासिक’ और ‘अभूतपूर्व’ बनाने का संकल्प लेकर राजस्थान श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के कर्मठ पदाधिकारी दिन-रात एक कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष उत्तमचंद यू. सोलंकी और मैनेजिंग ट्रस्टी उदय एम. परमार के कुशल मार्गदर्शन में तैयारियों भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उपमैनेजिंग ट्रस्टी सुकनराज परमार, सेक्रेटरी सुरेश जे. गुंगलिया, को उपसेक्रेटरी गुणवंत एम. सालेचा, कोषाध्यक्ष अशोक एस. पारेख, उपकोषाध्यक्ष प्रवीण के. राठौड, ट्रस्टीगण महिपाल एस. मंडेशा, रमेश के. ढेलरियावोरा, महावीर डी. पुनमिया, संपतराज डी. कंकूचोपडा, राजू डी. मेहता सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न मंडल पूरे समर्पण और भक्ति के साथ जुटे हुए हैं।

यह चातुर्मास ठाणे नगर के लिए केवल धार्मिक प्रवचनों का समय नहीं है। बल्कि यह समय है तप, जप और साधना के माध्यम से स्वयं को तराशने का। गुरुदेव की ओजस्वी वाणी और मुनिराजों के संयमित जीवन का प्रभाव समाज के हर वर्ग को धर्म की ओर प्रेरित करेगा। संघ का प्रत्येक सदस्य इस विराट आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवा भाव से ओत-प्रोत है। 19 जुलाई का वह दृश्य अत्यंत रोमांचक होगा जब संपूर्ण ठाणे नगरी श्वेत वस्त्रधारी श्रावक-श्राविकाओं से अट जाएगी और गुरुदेव के चरणों की रज से यहाँ की माटी पावन हो जाएगी। आप सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और धर्म लाभ उठाएं।

TAGGED:Acharya Chandranan SagarAcharya Chandranan Sagar's Auspicious Arrivalthane news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Vasai Land Measurement Cases: जमीन मापी के लंबित मामलों को मिलेगी रफ्तार, विधायक के पहल पर 30 अप्रैल को विशेष जनसंवाद दिवस!
Next Article Thane kidnapping Case:अभिभावकों में भय का माहौल… लापता बच्चों का सिलसिला जारी! तीन दिनों के भीतर ठाणे से छह लड़के और लड़कियां लापता
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Certificate Camp
Certificate Camp: छात्रों को राहत देने के लिए ‘दाखला शिविर’ की मांग, नगरसेवक किशोर पाटिल ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!
Maharashtra April 27, 2026
Flood Preparedness
Flood Preparedness: वसई-विरार में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, प्रतिनिधिमंडल ने कोकण आयुक्त से की अहम मुलाकात
Maharashtra April 27, 2026
Direct Warning Issued to Land Mafia
Direct Warning Issued to Land Mafia: कलवा जंगल इलाके में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की कार्रवाई; 16 बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन गिराए गए
Maharashtra April 27, 2026
Mera Gaon, Ek Swasth Gaon’ Campaign: ठाणे जिले में ‘मेरा गांव एक स्वस्थ गांव’ कैंपेन का फैसला! शिंदे की मौजूदगी में रिव्यू मीटिंग
Maharashtra April 27, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?