Municipal Corporation: आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; कई चालें ध्वस्त, सैकड़ों परिवार सड़क पर..

Municipal Corporation

Written by

in

,

Municipal Corporation : भिवंडी शहर के टेमघरइलाके में नगर निगम की आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण (Illegal Encroachment) के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। प्रभाग समिति क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त विनोद मनोरे ने अतिक्रमण विरोधी दस्ते और जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाई गई चालों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। टेमघर स्थित (Temghar area of ​​Bhiwandi) सर्वे नंबर 19 की चरागाह भूमि नगर निगम के विकास योजना में स्कूल और खेल के मैदान के लिए आरक्षित थी। इस जमीन पर पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर चालें बना ली थीं। नगर नियोजन विभाग (Town Planning Department) द्वारा जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद, संबंधित निवासियों को नोटिस जारी किया गया था और मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। (Municipal Corporation)

सहायक आयुक्त विनोद मनोरे ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान लगभग 100 घरों को तोड़ दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया (Major Action by the Municipal Corporation)। निवासियों ने नगर निगम पर जानबूझकर उन्हें बर्बाद करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी विल्सन ठाकुर का कहना है कि “यह जमीन हमारे परिवार की निजी संपत्ति है। नगर निगम ने हमें नोटिस तो दिया, लेकिन नियमानुसार जमीन की पैमाइश हमारे सामने होनी चाहिए थी। प्रशासन ने हमें अंधेरे में रखकर गुपचुप तरीके से मैपिंग की और कार्रवाई कर दी।”

कुंता पाटिल नमक महिला का आरोप है कि “हम पिछले 10 वर्षों से यहां अपने घरों में रह रहे हैं। अगर यह जमीन आरक्षित थी, तो नगर निगम ने हमें निर्माण के समय क्यों नहीं रोका? आज अचानक प्रशासन को कैसे याद आया कि यह गुरुचरण जमीन है?

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में हमारी जमीन हड़पने के लिए यह जबरन कार्रवाई की गई है।” पिछले एक दशक से यहाँ रह रहे कई परिवारों का संसार इस कार्रवाई के कारण उजाड़ हो गया है। सामान सड़क पर पड़ा होने के कारण लोग बेबस नजर आए। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *