Exit Poll Update: 5 राज्यों में सियासी तस्वीर साफ, असम-तमिलनाडु में सत्ता बरकरार, बंगाल-केरल में बदलाव के संकेत!

Exit Poll Update

Written by

in

,

नई दिल्ली: पांच राज्यों में असम, वेस्ट बंगाल, केरला, तमिलनाडू और पुडुचेरी के चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। 4 मई को आधिकारिक परिणाम सामने आएंगे, लेकिन उससे पहले आए अनुमानों में दिलचस्प तस्वीर उभर रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, पांच में से तीन राज्यों—असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी—में मौजूदा सरकार की वापसी के संकेत हैं, जबकि पश्चिम बंगाल और केरल में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।(Exit Poll Update)

असम: एनडीए की वापसी तय?
126 सीटों वाले असम में बहुमत का आंकड़ा 64 है। एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन 24 से 36 सीटों पर सिमट सकता है। ‘पोल ऑफ पोल्स’ में एनडीए को करीब 92 सीटें और कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल: कांटे की टक्कर
294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं। पोल ऑफ पोल्स के अनुसार ममता बनर्जी की टीएमसी को 146 सीटें, जबकि भारतिय जनता पार्टी को 140 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 2, वाम दलों को 1 और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में सत्ता बरकरार
एम. के. स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु में एक बार फिर सरकार बनने के संकेत हैं। वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन की वापसी की संभावना जताई गई है।

केरल में बदलाव के आसार
एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है और यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल के ये आंकड़े 4 मई के नतीजों से पहले सियासी समीकरणों को लेकर तस्वीर तो पेश कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला मतगणना के दिन ही होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *