भिवंडी: महाराष्ट्र राज्य के 67वें स्थापना दिवस और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भिवंडी नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में महापौर नारायण रतन चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयुक्त अनमोल सागर, उपमहापौर तारिक मोमिन, नगरसेवक और निगम के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। (Bhiwandi Municipal Corporation)
इसके पश्चात, महापौर नारायण रतन चौधरी और आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) ने निगम प्रांगण में स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पूर्ण आदमकद प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं, पुरानी प्रशासनिक इमारत के सामने स्थित डॉ. आंबेडकर की अर्धप्रतिमा पर उपमहापौर तारिक मोमीन और नगरसेवक फराज (बाबा) बहाउद्दीन ने पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मृति उप-जिला अस्पताल के समीप स्थित हुतात्मा स्मारक पर अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके और उपायुक्त (मुख्यालय) विक्रम दराडे ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को अभिवादन किया।
शहरवासी ‘स्व-गणना’ कर राष्ट्रीय जनगणना में सहभागी बनें: महापौर नारायण चौधरी
भारत में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई तक के पहले चरण में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत हो रही है।महापौर नारायण चौधरी ने इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वेबसाइट पर जाकर वे स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर आयुक्त अनमोल सागर, उपमहापौर तारिक मोमिन, नगरसेवक प्रशांत लाड, फराज (बाबा) बहाउद्दीन और कई अधिकारी उपस्थित थे। जनगणना विभाग के सहायक आयुक्त नितिन पाटिल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक https://se.census.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। जनगणना 2026 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान का उद्घाटन महापौर, उपमहापौर और आयुक्त के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके, नयना ससाणे, उपायुक्त (सामान्य प्रशासन) सपना वसावा, सहायक आयुक्त नितिन पाटिल, समाज कल्याण विभाग प्रमुख मिलिंद पलसुले, मार्केट विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, उद्यान विभाग प्रमुख नीलेश संखे, नगर विकास प्रमुख समीर जवरे सहित निगम के विभिन्न प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्त और कर्मचारी उपस्थित थे। यह डिजिटल प्रक्रिया 01-05-2026 से 15-05-2026 तक प्रभावी रहेगी।

