Federal Bank’s Digital Platform: फेडरल बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ईपीएफओ सेवा!

Federal Bank Digital Platform

Written by

in

Federal Bank’s Digital Platform: फेडरल बैंक का डिजिटल प्लेटफॉर्म अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ जुड़ गया है। बैंक ने गुरुवार को बताया कि फेडरल बैंक के ग्राहक अब नेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सुविधानुसार और सुरक्षित तरीके से ईपीएफओ भुगतान कर सकेंगे। यह कार्य बेहद आसान तरीके से बिना किसी झंझट के हो सकेगा।

इसका शुभारंभ यहां आयोजित एक विशेष समारोह में किया गया जिसमें क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 (बैंकिंग) बृज मोहन सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 (बैंकिंग) अजय कृष्ण पालीवाल और ईपीएफओ अधिकारी कपिल आनंद भी मौजूद थे। फेडरल बैंक का प्रतिनिधित्व बैंक के सरकारी एवं संस्थागत कारोबार विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कंट्री हेड अनूप टी. ने अन्य अधिकारियों के साथ किया।

फेडरल बैंक के कार्यकारी निदेशक हर्ष दुगर ने कहा, “फेडरल बैंक अपने मूलमंत्र ‘डिजिटल एट द फोर, ह्यूमन एट द कोर’ पर अमल करते हुए ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखते हुए जरूरत के अनुरूप सुविधाजनक सेवाएं शुरू करता रहा है। ये पहल न केवल ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाती हैं, बल्कि सरकारी संस्थानों के साथ सहज जुड़ाव भी सुनिश्चित करती हैं।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *