rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Thane

Nilesh Deshmukh: निलेश देशमुख स्वास्थ्य समिति के सभापति निर्वाचित, बिना फुट्यार्डो महिला एवं बालकल्याण समिति की सभापति बनीं!

Nilesh Deshmukh
Nilesh Deshmukh
Article Top Ad

Nilesh Deshmukh: वसई-विरार शहर महानगरपालिका की महिला एवं बालकल्याण समिति तथा स्वास्थ्य समिति के सभापति एवं उपसभापति पदों के लिए शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मनपा मुख्यालय के चौथे मंजिल स्थित सर्वसाधारण सभागृह, यशवंत नगर, विरार (पश्चिम) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पालघर तथा पीठासीन अधिकारी मनोज रानडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, नगरसचिव विश्वनाथ तलेकर सहित महिला एवं बालकल्याण समिति तथा स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया के तहत महिला एवं बालकल्याण समिति के सभापति पद के लिए बिना मायकल फुट्यार्डो एवं सान्वी संजोग यंदे ने (भाजपा) नामांकन दाखिल किया था। वहीं उपसभापति पद के लिए मीरा समीर निकम और सुवर्णा अजित पाटील मैदान में थीं।

इसी प्रकार स्वास्थ्य समिति के सभापति पद के लिए डॉ. योगिता गवळी-करंजकर तथा निलेश दामोदर देशमुख ने नामांकन भरा था, जबकि उपसभापति पद के लिए जितेश हरीश्चंद्र राऊत और निशाद अरुण चोरघे उम्मीदवार थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन वैध घोषित किए गए। निर्धारित समय तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर मतदान किया।

संबंधित खबरें: Thane 10th Grade Results: 10 वीं का रिजल्ट 78.55 परसेंट; आयुषी युवराज पाटिल ने 89.80 परसेंट मार्क्स लाकर पहली पोजीशन हासिल की!

मतदान परिणाम में महिला एवं बालकल्याण समिति सभापति पद के लिए बिना मायकल फुट्यार्डो को ०९ मत प्राप्त हुए, जबकि सान्वी यंदे को ०५ मत मिले। उपसभापति पद पर सुवर्णा अजित पाटील को ०९ मत तथा मीरा निकम को ०५ मत प्राप्त हुए। स्वास्थ्य समिति सभापति पद के लिए निलेश दामोदर देशमुख को ०९ मत मिले, जबकि डॉ. योगिता गवळी-करंजकर को ०६ मत प्राप्त हुए। उपसभापति पद के लिए निशाद अरुण चोरघे को ०९ मत तथा जितेश राऊत को ०६ मत मिले।

इसके बाद पीठासीन अधिकारी मनोज रानडे ने महिला एवं बालकल्याण समिति के सभापति पद पर बिना मायकल फुट्यार्डो, उपसभापति पद पर श्रीमती सुवर्णा अजित पाटील तथा स्वास्थ्य समिति के सभापति पद पर निलेश देशमुख एवं उपसभापति पद पर निशाद चोरघे के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की। बैठक के अंत में पीठासीन अधिकारी ने अतिरिक्त आयुक्त, नगरसचिव तथा सभी सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad