Women’s Reservation: महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, सांसद के घर का घेराव अराजकता: सपा नेता गोपाल यादव!

women reservation

Written by

in

,

Women’s Reservation: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास के घेराव और प्रदर्शन को अराजकता करार देते हुए कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गोपाल यादव ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 16 अप्रैल को ही संसद से पारित हो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा असल में परिसीमन विधेयक लाना चाहती थी, जिससे चुनावी रणनीति प्रभावित हो सके, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिस महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर आरोप लगा रही है, वह संसद के दोनों सदनों से पहले ही पारित हो चुका है और लागू है।

संबंधित खबरें: Anand Villa Fire Breaks: ठाणे के आनंद विला में मीटर बॉक्स में आग लगी – 35 बिजली मीटर जल गए!

सपा नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है और सरकार जब चाहे इसे लागू कर सकती है। गोपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के घर का घेराव करना और उनके चित्रों का अनादर करना भाजपा कार्यकर्ताओं की खुली अराजकता है।

उन्होंने कहा कि यदि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज सड़कों पर उतर आया तो भाजपा उसका मुकाबला नहीं कर पाएगी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों में पांच महिला सांसद हैं, जो महिलाओं के प्रति पार्टी के सम्मान को दर्शाता है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि उसके शासित राज्यों में कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं और वहां 33 प्रतिशत आरक्षण कहां लागू है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *