Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti: ठाणे में उत्साह से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती!

Babasaheb Ambedkar Jayanti

Written by

in

Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti: ठाणे महानगरपालिका और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती महोत्सव समिति 2026 के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ठाणे शहर में सर्वधर्मीय शोभायात्रा निकाली गई और राम गणेश गडकरी रंगायतन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संबंधित ख़बरें: Vasai-Virar Municipal Corporation: शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर सख्त हुई मनपा, महापौर आजीव पाटिल व सभापति नीलेश देशमुख ने बुलाई अहम बैठक!

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कार्यक्रम में कहा कि बाबासाहेब के विचारों को मजबूत कर उनके सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संस्थाएं और आंबेडकरी अनुयायी शामिल हुए। वहीं, गायक आनंद शिंदे ने बाबासाहेब के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *