Mumbra Police Press Conference: बकरी ईद पर शांति और कानून पालन की अपील!

Mumbra Police Press Conference

Written by

in

,

Mumbra Police Press Conference: मुंब्रा बकरी ईद के मद्देनज़र मुंब्रा पुलिस में आयोजित पत्रकार परिषद के दौरान अशोक दूधे, अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग) ने मुंब्रा और ठाणे शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, भाईचारे और कानून का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

अपर पुलिस आयुक्त अशोक दूधे ने कहा कि उनका मुंब्रा और ठाणे शहर से पुराना जुड़ाव रहा है और यहां के लोगों से हमेशा प्रेम एवं सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि बकरी ईद का त्योहार कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।

उन्होंने बताया कि बकरी ईद के अवसर पर ठाणे पुलिस द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पत्रकार परिषद के दौरान दूधे ने कहा कि सभी लोग अपनी आस्था और खुशी के लिए त्योहार मनाते हैं, लेकिन शासन द्वारा बनाए गए नियमों और कानूनों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।

संबंधित ख़बरें: Thane Domestic Violence: नशे में पति ने पत्नी पर कुकर के ढक्कन से किया हमला

उन्होंने कहा कि कुर्बानी एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां निर्धारित नियमों के तहत ही की जाएं, जिससे शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द कायम रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ठाणे पुलिस हर नागरिक की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। विशेष रूप से गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों तक न्याय एवं सहायता पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी नागरिकों को समान न्याय मिलेगा।

इस दौरान बकरों से भरे वाहनों को रोककर माहौल खराब करने या वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। दूधे ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी शहर का माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अंत में अशोक दूधे, अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग) ने मुंब्रा और ठाणे शहरवासियों को बकरी ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *