Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.
हनुमान जन्मोत्सव पर देशभर में हुआ धार्मिक आयोजन। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आईपीएल 2025: लखनऊ बनाम गुजरात मुकाबला और आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।
आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन हुआ तेज। आगरा में करणी सेना राणा सांगा जयंती मना रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ जारी है। 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, राणा सहयोग नहीं कर रहे हैं और बीमारी का बहाना बना रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विदेश यात्रा से हुई वापसी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली वापस लौट आई हैं।
दिल्ली में धूल भरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए और यातायात प्रभावित हुआ।
पटना में NSUI का प्रदर्शन, कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया । पटना में NSUI द्वारा वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया, जिसमें कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मुंबई में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन तेज हुई। मुंबई में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
मुंबई में टैंकर एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। मुंबई में टैंकर एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
बिहार में वक्फ कानून पर सियासी घमासान जारी है। बिहार में वक्फ कानून को लेकर सियासी घमासान जारी है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है।
नालासोपारा पूर्व: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल गोरेगांव प्रखंड के सौजन्य से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य श्री राम रथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में क्षेत्र के सनातनी महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने राम-हनुमान के जयघोष, भजन और पदयात्रा के माध्यम से भक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
शाम 5 बजे ओसवाल नगर स्थित इच्छापूर्ति बालाजी हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा, सीताराम नगर, जिजाई नगर, मोरेगांव, नारायण नगर और प्रगति नगर होते हुए पुनः ओसवाल नगर में समाप्त हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अंकित उपाध्याय और स्थानीय विधायक राजन नाईक द्वारा श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी की आरती से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों ने भी अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई और शुभकामनाएं दीं।
ढोल-ताशों, डीजे संगीत और बाल स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत दंड प्रदर्शन ने शोभायात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। मार्ग में स्थानीय रहवासियों ने पुष्पवर्षा और जलपान के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो सकी। आयोजन समिति ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी हिंदू धर्मावलंबियों का आभार व्यक्त किया है।
कामन में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न
वसई पूर्व: हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर वसई पूर्व के कामन क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार प्रातः 11:00 बजे, कोल्ही गांव स्थित गांवदेवी मंदिर से भगवा ध्वज थामे रामभक्तों की विशाल जनसमूह यात्रा प्रारंभ हुई। भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यह यात्रा लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कामन के श्रीराम मंदिर तक पहुंची।
यात्रा के उपरांत श्री राम सेवा समिति की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री सदाशिव चतुर्वेदी ‘मधुर’ ने की तथा संचालन उमेश मिश्र ‘प्रभाकर’ ने किया।
इस अवसर पर युवा ओज कवि राजेश ‘अल्हड़ असरदार’ के संयोजन में सुप्रसिद्ध कवियों—डाॅ. मृदुल ‘महक’, अन्नपूर्णा ‘सरगम’, तथा रामकृष्ण गुप्ता ने अपनी शानदार कविताओं से उपस्थित जनसमूह को रससिक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में:
दिनेश म्हात्रे
जीत सिंह
सुनील मिश्रा
बाला सकपाल
तथा श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री फूलचंद जी प्रजापति शामिल रहे।
शोभायात्रा का आयोजन सकल हिंदू समाज के प्रमोद मिश्रा, अश्विन कुमार, शिवम यादव, विमलेश दुबे, दिनेश विश्वकर्मा, निलेश दुबे, बिपिन पांडे, आकाश हजारे, राहुल दुबे, निशांत भुसाले और रतन पटेल द्वारा किया गया।
भीषण गर्मी के बावजूद, हजारों की संख्या में रामभक्त महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा मार्ग पर जलपान व शरबत की व्यवस्था स्थानीय व्यापारियों और ग्रामवासियों द्वारा की गई थी। अंत में राजेश दुबे ने सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
भिवंडी: भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के प्रशासक तथा आयुक्त अनमोल सागर की अध्यक्षता में दिनांक 8 अप्रैल 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी 100 दिवसीय कार्य योजना कार्यक्रम के अंतर्गत, महानगरपालिका क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
इस बैठक में भिवंडी क्षेत्र के औद्योगिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं और निजी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य था:
औद्योगिक नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करना,
औद्योगिक विकास में आ रही वास्तविक समस्याओं पर चर्चा करना,
सीएसआर फंड के माध्यम से शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग लेना,
और ‘माझी भिवंडी, स्वच्छ भिवंडी’ अभियान को और प्रभावी बनाना।
बैठक में कुल 52 संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त ने बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत की, जबकि आयुक्त अनमोल सागर ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
सभी प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से सुधारों और अपेक्षाओं से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किए, जिनका आयुक्त ने उत्तर देकर समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि शहर के विकास में सभी प्रतिनिधि मिलकर सहयोग करें।
भिवंडी: भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के प्रशासक तथा आयुक्त अनमोल सागर की अध्यक्षता में दिनांक 8 अप्रैल 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी 100 दिवसीय कार्य योजना कार्यक्रम के अंतर्गत, महानगरपालिका क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इस बैठक में भिवंडी क्षेत्र के औद्योगिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं और निजी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करना, औद्योगिक विकास में आ रही वास्तविक समस्याओं पर चर्चा करना, सीएसआर फंड के माध्यम से शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग लेना, और ‘माझी भिवंडी, स्वच्छ भिवंडी’ अभियान को और प्रभावी बनाना।
बैठक में कुल 52 संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त ने बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत की, जबकि आयुक्त अनमोल सागर ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से सुधारों और अपेक्षाओं से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किए, जिनका आयुक्त ने उत्तर देकर समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि शहर के विकास में सभी प्रतिनिधि मिलकर सहयोग करें। बैठक में मंच पर अतिरिक्त आयुक्त (1): देविदास पवार, अतिरिक्त आयुक्त (2): विठ्ठल डाके, उपायुक्त (मुख्यालय): रोहिदास दोरकुळकर, उपायुक्त (समाज कल्याण): विक्रम दराडे, सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य): शैलेश दोंदे, सहायक आयुक्त (प्रशासन): डॉ. अनुराधा बाबर, समाज कल्याण विभाग प्रमुख: नितेश चौधरी और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भिवंडी: भिवंडी के पास खोणी ग्राम पंचायत क्षेत्र में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उत्सव के दौरान एक युवक द्वारा नंगी तलवारें लहराकर आतंक फैलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी की पहचान देविदास बालाराम पाटील के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर बस्ती, खोणी गांव में रविवार रात आंबेडकर जयंती के सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया गया था। लगभग सौ से अधिक महिला-पुरुष ऑर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जश्न मना रहे थे। कार्यक्रम की वजह से कुछ समय के लिए सड़क बंद की गई थी।इसी दौरान बाइक से पहुंचे देविदास पाटील ने सड़क बंद होने पर जातिसूचक गालियां देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद वह अपने घर से दो नंगी तलवारें लेकर मौके पर लौटा और तलवारें लहराकर लोगों पर हमला करने की कोशिश की। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि, समय रहते गांव के युवक सागर पाटील ने साहस दिखाते हुए देविदास से तलवारें छीन लीं और स्थिति को काबू में किया। इस संबंध में स्थानीय निवासी बालाराम जाधव की शिकायत पर निजामपुर पुलिस थाने में देविदास पाटील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, दहशत फैलाने और अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। आंबेडकरवादी समाज और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
भिवंडी: भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका ने नागरिक सेवाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर के नागरिक एक साझा QR कोड को स्कैन कर कर भुगतान, शिकायत पंजीकरण, और 70 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे। महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में पारदर्शी और तेज प्रशासन का आश्वासन दिया गया था। उसी के अंतर्गत यह QR कोड सेवा शुरू की गई है।
क्या-क्या होगा संभव एक QR कोड से?
घर बैठे कर भरना सेवा हमी कानून के अंतर्गत 70 से अधिक सेवाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण और स्थिति की ट्रैकिंग
शिकायत किस कार्यालय में लंबित है, यह जानकारी भी मिलेगी और QR कोड स्कैन करते ही नागरिकों को एक बार पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद वे कभी भी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। अगर कोई शिकायत 7 दिनों में हल नहीं होती, तो वह स्वतः उच्च अधिकारी को भेज दी जाएगी। यह QR कोड स्टिकर जल्द ही महानगरपालिका के सभी कार्यालयों के बाहर लगाए जाएंगे, ताकि हर नागरिक को यह सुविधा सरलता से उपलब्ध हो सके।
समीक्षा और जवाबदेही आयुक्त हर सप्ताह शिकायतों की समीक्षा करेंगे। जिन अधिकारियों के पास 1 महीने से ज्यादा शिकायतें लंबित रहेंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (1) देविदास पवार, अतिरिक्त आयुक्त (2) विट्ठल डाके, उपायुक्त रोहिदास दोरकुळकर, विक्रम दराडे, बाळकृष्ण क्षिरसागर, डॉ. अनुराधा बाबर, शैलेश दोंदे, और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। आयुक्त अनमोल सागर ने शहरवासियों से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अब सरकारी सेवाएं होंगी सिर्फ एक स्कैन की दूरी पर!
मुंबई: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मुंबई की आंदोलन भूमि आज़ाद मैदान में नमो नमः संस्था के अध्यक्ष, जीवप्रेमी एवं समाजसेवक विक्रम मकोजी कांबले, मुंबई पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण आव्हाण, पुलिसकर्मी जनार्दन जाधव, सुनील साठे, अनिल सकपाल, म्हालसा सूर्यवंशी, सुप्रिया झलके तथा अन्य आंदोलनकारियों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुंबई: धारावी पुनर्विकास परियोजना में पात्रता और पुनर्वास को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। धारावी पुनर्वास प्राधिकरण (DRA) ने उन किरायेदारों और निवासियों से शपथपत्र (अफिडेविट) मांगना शुरू किया है, जो झुग्गियों की ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं — क्योंकि उनके पास अक्सर कोई आधिकारिक दस्तावेज़ नहीं होते।
कहता है सरकारी आदेश? 4 अक्टूबर 2024 को जारी एक सरकारी आदेश (GR) के अनुसार:
15 नवंबर 2022 तक धारावी की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले फ्लैटधारक, पुनर्वास के लिए पात्र माने जाएंगे।
लेकिन चूंकि इन मकानों को अवैध माना जाता रहा है, इसलिए उनके निवासी पुनर्वास प्रक्रिया से अब तक बाहर रहे हैं। GR के अनुसार अब ऐसे निवासी शपथपत्र और सहायक दस्तावेज़ों के जरिए पात्रता साबित कर सकते हैं।
रिहाइश और भुगतान की शर्तें: पात्र निवासियों को धारावी के बाहर, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 300 वर्ग फीट का फ्लैट मिलेगा। इसके लिए उन्हें 1000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से भुगतान करना होगा। यह भुगतान 12 वर्षों की किस्तों में किया जा सकता है। भुगतान पूरा होने के बाद मकान का स्वामित्व निवासियों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। चाहें तो निवासी किसी भी समय एकमुश्त राशि का भुगतान कर घर को जल्दी अपने नाम कर सकते हैं।
पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज: उम्मीदवारों को निम्न में से कोई एक दस्तावेज़ देना अनिवार्य होगा:
>बिजली बिल
>बिक्री या किराया समझौता
>आधार कार्ड
>राशन कार्ड
>पासपोर्ट जिसमें मंजिल संख्या अंकित हो
>या भूतल के किसी पात्र निवासी द्वारा सत्यापित शपथपत्र
अब तक की स्थिति: धारावी के लगभग 1 लाख घरों का नक्शा (मैपिंग) तैयार किया गया है।
इनमें से 94,500 घरों को विशिष्ट पहचान संख्या (Unique ID) दी जा चुकी है।
लगभग 70,000 घरों का फिजिकल सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है।
फिर भी भ्रम क्यों है? हालांकि सरकार ने GR जारी कर स्पष्टता लाने की कोशिश की है, लेकिन जमीनी स्तर पर रहवासियों में अब भी असमंजस है।
कई लोग समझ नहीं पा रहे कि वे पात्र हैं या नहीं।
अफसरों द्वारा मांगे जा रहे दस्तावेज़ों की जानकारी स्पष्ट नहीं है।
पुनर्वास स्थलों, भुगतान की प्रक्रिया, और समयसीमा पर स्पष्टता की कमी है।
निष्कर्ष: धारावी जैसे संवेदनशील और घनी आबादी वाले क्षेत्र में पुनर्विकास की प्रक्रिया आसान नहीं है। लेकिन यह साफ है कि ऊपरी मंजिल के किरायेदारों को अब एक मौका मिला है – और अगर वे सही दस्तावेज़ देकर पात्रता साबित करते हैं, तो उन्हें भी सम्मानजनक पुनर्वास मिल सकता है।
कल्याण: कल्याण पूर्व में 13 वर्षीय नाबालिका के अपहरण और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने शनिवार को तलोजा जेल में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने बैरक के अंदर ही खुद को फाँसी पर लटकाया। 23 दिसंबर 2024 को कल्याण पूर्व से 13 वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घिनौनी वारदात के बाद आरोपी विशाल गवली अपनी पत्नी साक्षी के साथ फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
पिछले तीन महीनों से दोनों तलोजा जेल में बंद थे और हाल ही में विशाल गवली के खिलाफ ट्रायल शुरू होने वाला था। मामले को लेकर जनता और मृतक के परिजन लगातार आरोपी को फाँसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। विशाल की आत्महत्या की खबर सामने आते ही समाज में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। मृतक नाबालिका के पिता ने कहा, “विशाल को उसके पापों की सजा आखिरकार मिल ही गई।” वहीं शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यदि उसे न्यायालय से फाँसी मिलती तो यह न्यायिक दृष्टिकोण से अधिक उचित होता।” घटना की खबर फैलते ही आम जनता ने भी राहत की सांस ली। कई लोगों का कहना है कि अब इस मासूम की आत्मा को शांति मिल पाएगी।