आज की दस बड़ी खबरें

Written by

in

  1. हनुमान जन्मोत्सव पर देशभर में हुआ धार्मिक आयोजन। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।​
  2. आईपीएल 2025: लखनऊ बनाम गुजरात मुकाबला और आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।​
  3. आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन हुआ तेज। आगरा में करणी सेना राणा सांगा जयंती मना रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।​
  4. तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ जारी है। 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, राणा सहयोग नहीं कर रहे हैं और बीमारी का बहाना बना रहे हैं।​
  5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विदेश यात्रा से हुई वापसी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली वापस लौट आई हैं।​
  6. दिल्ली में धूल भरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए और यातायात प्रभावित हुआ।​
  7. पटना में NSUI का प्रदर्शन, कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया । पटना में NSUI द्वारा वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया, जिसमें कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया।​
  8. मुंबई में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन तेज हुई। मुंबई में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की।​
  9. मुंबई में टैंकर एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। मुंबई में टैंकर एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।​
  10. बिहार में वक्फ कानून पर सियासी घमासान जारी है। बिहार में वक्फ कानून को लेकर सियासी घमासान जारी है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है।
Rashtriya swabhimaan

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *